होम / विचार मंच / कोट्टयम में रैगिंग के नाम पर जो हुआ, वह पाप : रजत शर्मा

कोट्टयम में रैगिंग के नाम पर जो हुआ, वह पाप : रजत शर्मा

असल में ये जिम्मेदारी प्रिंसिपल और वॉर्डन की है कि कॉलेज में रैगिंग न हो, फ्रेशर्स का टॉर्चर न हो। वो ये कहकर नहीं बच सकते कि किसी ने शिकायत नहीं की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

केरल के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों को रैगिंग के नाम पर जो आमानवीय यातनाएं दी गई, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। छात्रों की दर्दभरी चीखें सुनकर आपका दिल दहल जाएगा। कोट्टयम के इस कॉलेज में रैगिंग का वीडियो मेरे पास आया। नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को दी जा रही यातनाएं देख कर, उनकी चीत्कार सुनकर रूह कांप उठी।

इस सरकारी कॉलेज में पांच सीनियर लड़कों ने फ्रेशर छात्रों के साथ रैगिंग के नाम पर हैवानियत की। उनके हाथ पैर बांध कर शरीर में सुइयां चुभोईं, प्राइवेट पार्ट्स पर भारी भारी डंबल लटका दिए। जबरन शराब पिलाई। यातनाओं का विरोध करने वाले छात्रों को बुरी तरह पीटा और रोते चिल्लाते जूनियर्स को देख कर ये राक्षस हंसते रहे। इन हैवानों ने इस तरह की हरकत सिर्फ एक-दो बार नहीं की, ये दारिंदगी तीन महीनों तक होती रही।

छात्र इतने डर गए थे कि उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की लेकिन जब सीनियर छात्रों ने दरिंदगी करने के बाद शराब के लिए पैसे वसूलने शुरू किए, पैसे न देने वालों की पिटाई की, तब एक छात्र ने अपने मां-बाप को सारी दास्तां बता दी। मां-बाप फौरन पुलिस के पास गये।

आप कल्पना कर सकते हैं कि जब रैंगिग के नाम पर हुई हैवानियत की बात सुनने में इतनी दर्दनाक है, तो उसकी तस्वीरें कैसी होंगी। जिन बच्चों ने ये दारिंदगी झेली, उनकी दर्द भरी चीखें सुनकर उनके मां-बाप पर क्या गुजरी होगी? सवाल है कि जब इस सरकारी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग हो रही थी, तो कॉलेज प्रशासन क्या कर रहा था? जब जूनियर छात्रों के साथ हैवानियत हुई तो कॉलेज की प्रिंसिपल कहां थीं? हॉस्टल के वॉर्डन को कैंपस में रैगिंग की खबर क्यों नहीं मिली?

केरल पुलिस ने रैगिंग के आरोप में पांच छात्रों को गिरफ़्तार किया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। रैगिंग के आरोप में गिरफ़्तार पांच छात्रों में से तीन थर्ड ईयर के, और दो सेकेंड ईयर के छात्र हैं। गिरफ़्तारी के बाद प्रिंसिपल ने रैगिंग करने वाले पांचों छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। तीन महीने से दरिंदगी हो रही थी और प्रशासन को खबर नहीं मिली। जब ये सवाल प्रिंसिपल से पूछा गया तो उन्होंने बड़ी मासूमियत से कहा कि जिन के साथ रैगिंग हुई, उन्होंने कभी भी इसकी शिकायत नहीं की।

कोट्टयम पुलिस ने आरोपी छात्रों पर एंटी रैगिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करने के साथ साथ अवैध वसूली की धाराएं भी लगाई हैं। कोट्टयम के SP ने कहा कि पुलिस इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही की जांच कर रही है। पुलिस ने रैगिंग करने वाले छात्रों के मोबाइल जब्त करके फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजे हैं और होस्टल के वॉर्डेन से पूछताछ की है।

कोट्टयम में रैगिंग के नाम पर जो हुआ, वह पाप है, इंसानियत के नाम पर कलंक है। एक ऐसा गुनाह है जिसकी गूंज बरसों तक कानों में सुनाई देती रहेगी। देश में रैगिंग के खिलाफ कानून है। हर शिक्षण संस्थान में एंटी रैगिंग कमेटी होती है। तो भी ऐसी बर्बरता हुई।

कहां गया कानून? कहां गई एंटी रैगिंग कमेटी? इसका मतलब साफ है, आज भी सीनियर छात्र फ्रेशर्स को टॉर्चर करते हैं, उनकी चीखों पर हंसते हैं, उनके दर्द का मजाक उड़ाते हैं और जूनियर छात्र डर के मारे किसी से कुछ नहीं कहते। उन्हें वहीं रहना है, वहीं पढ़ना है।

कोट्टयम के इस कॉलेज में भी अगर सीनियर छात्र शराब के लिए पैसे न मांगते, मार पिटाई न करते, तो शायद उनकी हैवानियत की बात कभी बाहर ही नहीं आती। असल में ये जिम्मेदारी प्रिंसिपल और वॉर्डन की है कि कॉलेज में रैगिंग न हो, फ्रेशर्स का टॉर्चर न हो। वो ये कहकर नहीं बच सकते कि किसी ने शिकायत नहीं की।

कोट्टयम की घटना हर कॉलेज के प्रिंसिपल के लिए, हर हॉस्टल के वॉर्डन के लिए एक चेतावनी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कोट्टयम के कॉलेज में हुई रैगिंग की घटनाओं पर केरल पुलिस के DGP से 10 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। उम्मीद है कि कोट्टयम के गुनहगारों को जल्द सज़ा मिलेगी।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

11 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

11 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

11 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 minutes ago