होम / विचार मंच / AI Agents क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

AI Agents क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

AI का असर सिर्फ़ White Collar Jobs तक सीमित नहीं रहेगा। महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का कहना है कि AI फैक्ट्री में काम करने वाले Blue Collar मज़दूरों को Gold Collar बनाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

मिलिंद खांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार।

AI Agents 2026 का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहे हैं। अभी तक AI को हम ChatGPT जैसे चैटबॉट के रूप में समझते थे—Prompt दिया और जवाब मिला। लेकिन AI Agents इससे एक कदम आगे हैं; वे बिना Prompt के भी पूरा काम निपटा सकते हैं। फर्क समझने के लिए Google Map और Uber का उदाहरण काफी है।

Google Map रास्ता बताता है, गाड़ी आपको खुद चलानी पड़ती है, जबकि Uber में आपने सिर्फ़ लोकेशन दी और सिस्टम ने गाड़ी ढूंढकर आपको मंज़िल तक पहुँचा दिया। यही Chat Bot और AI Agent का फर्क है। यह बदलाव सिर्फ़ अमेरिका तक सीमित नहीं है, भारत में भी AI Agents तेज़ी से अपनाए जा रहे हैं।

बजाज फ़िनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज के अनुसार AI Voice Bots ₹400–500 करोड़ के लोन क्लोज़ कर रहे हैं और कस्टमर केयर का 10–15% काम AI संभाल रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अपना AI Manifesto जारी किया है, जिसमें मुकेश अंबानी का कहना है कि AI की मदद से 6 लाख कर्मचारी 10 गुना ज़्यादा प्रभावी बनेंगे और इसका सीधा लाभ Jio, Reliance Retail और Jio Finance के ग्राहकों को मिलेगा।

AI का असर सिर्फ़ White Collar Jobs तक सीमित नहीं रहेगा। गाड़ियाँ बनाने वाली महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का कहना है कि AI फैक्ट्री में काम करने वाले Blue Collar मज़दूरों को Gold Collar बनाएगा—यानी उनकी जगह नहीं लेगा, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाएगा।

फिर भी नौकरी को लेकर चिंता बनी हुई है। जब संजीव बजाज से पूछा गया कि क्या उसी रफ्तार से भर्ती होती रहेगी, तो उनका जवाब साफ़ नहीं था। उन्होंने कहा कि काम का स्वरूप बदलेगा और ग्रोथ रही तो नौकरियाँ भी रहेंगी।इतना तय है कि आने वाले समय में नौकरी वैसी नहीं होगी जैसी आज है। AI का दौर आ चुका है और अब सवाल यह नहीं है कि AI आएगा या नहीं, बल्कि यह है कि हम उसके साथ कैसे बदलेंगे।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

3 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

3 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

3 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

47 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago