होम / विचार मंच / मसला राजनीति का नहीं, केजरीवाल की सेहत का है: रजत शर्मा

मसला राजनीति का नहीं, केजरीवाल की सेहत का है: रजत शर्मा

ED का आरोप था कि केजरीवाल जान-बूझकर ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वो चाहते हैं कि उनका शुगर लेवल बिगड़ जाए और फिर वो अपनी सेहत को ज़मानत मांगने का आधार बना सकें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक अर्जी पर अपना आदेश सोमवार तक के लिए सुरक्षित रखा। केजरीवाल ने अपनी अर्जी में कहा था कि उन्हें रोज़ इन्सूलिन दिया जाय और प्रतिदिन अपने डॉक्टर से 15 मिनट के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग करने दिया जाय, जिसमें उनकी पत्नी भी मौजूद रहें। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल मेडिकल ज़मानत या अस्पताल में इलाज की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि केवल 15 मिनट डॉक्टर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग करने की गुहार लगा रहे हैं।

कोर्ट में तिहाड़ जेल के वकील ने एक रिपोर्ट पेश की जिसमें कहा गया कि केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल सामान्य है लेकिन घर से जो भोजन आ रहा है, वह डॉक्टर की सलाह के मुताबिक नहीं आ रहा। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल की सेहत की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी गठित किया जा सकता है। कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकील ने कहा कि केजरीवाल को जो भोजन उनके घर से भेजा गया है, वह डॉक्टरों द्वारा निर्धारित भोजन से मेल नहीं खाती। जेल के वकील ने कहा कि केजरीवाल को सबसे पहले जब जेल लाया गया था, तब उन्होने कहा था कि वो पहले इंसूलिन ले रहे थे, लेकिन बाद में खुद बंद कर दिया।

दरअसल, ED ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया था और कोर्ट को बताया था कि केजरीवाल जानबूझ कर अपनी सेहत खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, केजरीवाल डायबिटीक हैं, शुगर के मरीज हैं, परन्तु वो जेल में आम, मिठाइयां और आलू-पूडी-सब्ज़ी खा रहे हैं। ED का आरोप था कि केजरीवाल जान-बूझकर ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वो चाहते हैं कि उनका शुगर लेवल बिगड़ जाए और फिर वो अपनी सेहत को ज़मानत मांगने का आधार बना सकें। आम आदमी पार्टी सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि जेल में केजरीवाल को बीमार बनाने की एक साजिश चल रही है और ये कोशिश हो रही है कि उन्हें घर से मिल रहा खाना बंद हो। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी साज़िश का आरोप लगाया।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के लिए ये नया ड्रामा तैयार किया है, घर के खाने के नाम पर वो ऐसी चीज़ें खा रहे हैं जिससे उनकी तबीयत बिगड़ जाए और बाहर आने का बहाना मिल जाए। कौन क्या खाना खा रहा है, कितना खा रहा है, ये किसी भी व्यक्ति का ज़ाती मामला है, इसे लेकर सार्वजनिक रूप से बहस करना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता, लेकिन क्या करें? ये मामला इतना बड़ा इश्यू बन गया, केजरीवाल की डाइट की डिटेल्स कोर्ट में आ गई, पब्लिक डोमेन में आ गई, इसीलिए एक-एक बात आपके साथ शेयर करनी पड़ी।

केजरीवाल पढ़े लिखे जानकार व्यक्ति हैं, उन्हें 22 साल से डायबिटीज है, इसलिए क्या खाना है, क्या नहीं, ये वो खुद बहुत अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए इस बात पर तो यकीन नहीं किया जा सकता कि केजरीवाल को घर से जो खाना भेजा जा रहा है, वो उनकी सेहत खराब करने के लिए है। लेकिन दूसरी तरफ जो तथ्य ED ने कोर्ट के सामने रखे, उन्हें देखने के बाद तो कोई भी सोचेगा कि डायबिटीज़ का मरीज़ अगर आम, मिठाइयां खा रहा है, तो ये नॉर्मल नहीं है। जहां तक आतिशी के तर्कों का सवाल है, तो आतिशी का ये कहना कि केजरीवाल ने जो मिठाइयां खाईं वो शुगर फ्री थीं, ये मान भी लिया जाए तो ये कैसे माना जा सकता है कि आम शुगर फ्री होता है। और दुख की बात ये है कि आतिशी ने इसे सियासत से जोड़ दिया।

कहा कि पूड़ी सब्जी तो नवरात्र का प्रसाद था। क्या केजरीवाल को बीजेपी के लोग धर्म के रास्ते पर चलने से भी रोकेंगे? केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश हो रही है। इन सब बातों से केजरीवाल का केस कमजोर होता है और बीजेपी को भी बयानबाजी करने का मौका मिलता है। ये मसला राजनीति का नहीं, केजरीवाल की सेहत का है और स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी है।  अगर केजरीवाल को डॉक्टर्स की सलाह की जरूरत है तो वो उन्हें मिलनी चाहिए, लेकिन इस सवाल का जवाब भी मिलना चाहिए कि केजरीवाल ने जो खाना खाया, क्या वो डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक था या उन्हें जो खाना दिया गया, उसकी वजह से शुगर लेवल बढ़ा।

(यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स रजत शर्मा ब्लॉग रजत शर्मा ब्लॉग अरविंद केजरीवाल रजत शर्मा केजरीवाल शुगर
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

6 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago