होम / विचार मंच / सोने में पैसे लगाएं या शेयर बाजार में? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

सोने में पैसे लगाएं या शेयर बाजार में? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

सोने में पैसे लगाए या शेयर बाज़ार में, यह पुरानी बहस है। हमारे बड़े बुजुर्ग सोने को सेफ़ ऑप्शन मानते थे। सोना बुरे वक़्त में काम आएगा। सोने के भाव तब चढ़ने लगते हैं जब अनिश्चितता बढ़ती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

मिलिंद खांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार।

दुनिया शेयर बाज़ार को लेकर परेशान है जबकि सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस हफ़्ते दस ग्राम सोने का दाम ₹90 हज़ार पार हो गया। आपको पता है कि सोने का रिटर्न अब शेयर बाज़ार से बेहतर हो गया है। 25 साल पहले अगर आपने एक लाख रुपये का सोना ख़रीदा होता तो आज उसकी क़ीमत होती क़रीब 19 लाख रुपये जबकि यही निवेश Nifty में किया होता तो क़ीमत होती क़रीब 18 लाख रुपये।

सोने में पैसे लगाए या शेयर बाज़ार में, यह पुरानी बहस है। हमारे बड़े बुजुर्ग सोने को सेफ़ ऑप्शन मानते थे। सोना बुरे वक़्त में काम आएगा। दुनिया में भी सोने के भाव तब चढ़ने लगते हैं जब अनिश्चितता बढ़ती है जैसे अभी टैरिफ़ वॉर को लेकर दुनिया परेशान है। इससे सोने के दाम बढ़ रहे हैं जबकि शेयर बाज़ार नीचे की तरफ़ जा रहा है। सिर्फ़ 25 ही नहीं, लगभग हर अवधि में सोना या तो शेयर बाज़ार से बेहतर कर रहा है या बराबरी पर है।

पाँच साल पहले सोने में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज उसकी क़ीमत 1.88 लाख रुपये होती जबकि Nifty में 1.65 लाख रुपये। दस साल पहले सोने में यही निवेश 3.30 लाख रुपये होता जबकि शेयर बाज़ार में 2.91 लाख रुपये। फिर दुनिया शेयर बाज़ार के पीछे क्यों भागती है? जाने माने इन्वेस्टर वॉरेन बफे का कहना है सोने की कोई उपयोगिता नहीं है।

अभी पूरी दुनिया में 2.16 लाख मैट्रिक टन सोना है। अगर आप सारा सोना पिघला कर एक Cube की शक्ल दे देंगे तो इसकी एक दीवार 68 फ़ीट की होगी। गहने बनाने के अलावा इसका कोई उपयोग नहीं है। इसके उलट आपके पास ज़मीन है तो खेती कर सकते है। साल दर साल आमदनी हो सकती है। कंपनियों के शेयरों में पैसे लगाएँगे तो वो बिज़नेस करेगी। लंबे समय तक पैसे बना सकते है। बफ़ेट सोने को डेड इन्वेस्टमेंट कहते हैं।

तो फिर आप क्या करें? जानकार कहते हैं कि किसी एक टोकरी में सारे अंडे ना रख दें, इसी कारण पोर्टफ़ोलियो में दस प्रतिशत तक सोना रखने की सलाह दी जाती है। ज़्यादा भी हो सकता है अगर आप कम से कम रिस्क लेना चाहते हैं तो।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

8 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

4 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

5 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

5 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

5 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

17 hours ago