होम / विचार मंच / ‘अतुल जी ने क्षेत्रीय पत्रकारिता को राष्ट्रीय फलक पर दिलाई विशिष्ट पहचान’

‘अतुल जी ने क्षेत्रीय पत्रकारिता को राष्ट्रीय फलक पर दिलाई विशिष्ट पहचान’

अतुल जी अखबार के भीतर संपादकीय स्वातंत्र्य के पक्षधर थे। उन्होंने जो कार्य संस्कृति विकसित की उसने विज्ञापन प्रसार और संपादकीय विभागों में समन्वय तो बनाया पर हर विभाग की अपनी स्वायत्तता भी बरकरार रखी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

विनोद अग्निहोत्री, कंसल्टिंग एडिटर, अमर उजाला।।

अतुल माहेश्वरी, जिन्हें हम सब आदर से अतुल जी या अतुल भाई साहब कहकर संबोधित करते थे, से मेरा परिचय 1986-87 में तब हुआ, जब मैं ‘नवभारत टाइम्स’ में बतौर उत्तर प्रदेश संस्करण डेस्क प्रभारी और फिर मेरठ कार्यालय प्रमुख कार्यरत था। अतुल जी उन दिनों मेरठ आ चुके थे और ‘अमर उजाला‘ के मेरठ कार्यालय में नियमित बैठते थे। मैं अक्सर शाम को अपना कामकाज निपटाकर उनसे मिलने चला जाता था। इसमें मेरा एक स्वार्थ ये भी था कि क्योंकि मैं ‘नवभारत टाइम्स‘ का पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जो तब उत्तर प्रदेश का ही हिस्सा था, के समाचार कवरेज के लिए अकेला संवाददाता था, जबकि ‘अमर उजाला‘ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में सर्वाधिक समाचार नेटवर्क और प्रसार संख्या वाला अखबार था। इसलिए मैं ‘अमर उजाला‘ कार्यालय जाकर कई ऐसे समाचारों की जानकारी जुटा लेता था, जिन्हें भले ही ‘नवभारत टाइम्स‘ में उत्तर प्रदेश संस्करण के दो पन्नों में जगह मिले या न मिले, लेकिन मेरी जानकारी और सूचना में वृद्धि ज़रूर होती थी।

मेरी पत्रकारिता खासकर रिपोर्टिंग के वो शुरुआती वर्ष थे, जबकि अतुल जी के नेतृत्व में ‘अमर उजाला‘ लगातार आगे बढ़ रहा था। वो इस प्रमुख अख़बार के संपादक और मालिक थे। अनेक जाने-माने पत्रकार ‘अमर उजाला‘ में कार्यरत थे। लेकिन, अतुल जी की सहजता और विनम्रता गजब की थी। वो उम्र और हर लिहाज से मुझसे बड़े थे, लेकिन मेरे प्रति उनका व्यवहार बेहद सहज और प्यार भरा था। मैं शाम को जब उनके पास पहुंचता वो मुझे बिठाते, चाय पिलाते और मेरे पूछने से पहले ही दिन की सारी प्रमुख खबरें बता देते थे और कहते थे इनके जो आपके मतलब की हों उन्हें नोट कर लीजिए। कई बार उनके ही एसटीडी फोन से मैंने कोई जरूरी खबर ‘नवभारत टाइम्स‘ की डेस्क को लिखवाई। शुरू में मुझे संकोच होता था तो उन्होंने ही इसे यह कहकर दूर किया की जब हम एक धंधे में हैं तो प्रतिद्वंद्वी नहीं भाई बनकर रहें और एक-दूसरे की मदद करें। किसी अखबार मालिक की दूसरे अखबार के संवाददाता के प्रति ये सहृदयता अद्भुत है। उन दिनों के अतुल जी के साथ मेरे कई उल्लेखनीय अनुभव हैं, जिनकी याद आज भी मुझे उनके प्रति आदर से भर देती है।

आगे चलकर जब मैंने ‘अमर उजाला‘ दिल्ली में बतौर ब्यूरो प्रमुख काम किया तो अतुल जी नेतृत्व में मुझे काम करने का मौका भी मिला। हालांकि मेरी रिपोर्टिंग ‘अमर उजाला‘ के तत्कालीन कार्यकारी संपादक श्री राजेश रपरिया को थी, लेकिन कई बार अतुल जी के साथ भी बैठक होती थी। वो जब भी मेरठ से नोएडा-दिल्ली आते तो हम सबकी मीटिंग लेते थे। इसमें अखबार को लेकर विस्तृत चर्चा होती थी। इसी दौरान मुझे उनकी पत्रकारीय दृष्टि और सोच की जानकारी करीब से हुई।

यह वो दौर था जब ‘अमर उजाला‘ अपनी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पहचान से बाहर निकल कर राष्ट्रीय फलक पर छा रहा था। अतुल जी पूरे मनोयोग से इसमें जुटे हुए थे। उनके सामने दो बड़ी चुनौतियां थीं। एक देश बड़े और साधन संपन्न मीडिया घरानों के बीच ‘अमर उजाला‘ को स्थापित करना और दूसरा ये कि ‘अमर उजाला‘ के पूरे कामकाज और कर्मचारियों की मानसिकता को बदलकर राष्ट्रीय स्वरूप की जरूरतों के मुताबिक ढालना। इसके लिए उन्होंने दो स्तर पर काम किया। संस्थान के भीतर ऐसे लोगों की पहचान की, जिनमें जोश जुनून के साथ खुद को बदलने का जज़्बा था। उन्हें आगे लाकर अहम दायित्व दिए गए। दूसरा, उन्होंने कई नए ऐसे लोगों को भी ‘अमर उजाला‘ से जोड़ा, जिन्हें बड़े और कारपोरेट क्षेत्र में काम करने का तजुर्बा था। जाने-माने पत्रकार उदयन शर्मा को उन्होंने इसी उद्देश्य से ‘अमर उजाला‘ से जोड़ा, लेकिन उदयन जी के असमय निधन से उनकी योजना को झटका लगा। आगे अतुल जी ने फिर सब ठीक कर लिया और ‘अमर उजाला‘ उन ऊंचाइयों पर पहुंच सका, जहां आज है।

अतुल जी अखबार के भीतर संपादकीय स्वातंत्र्य के जबरदस्त पक्षधर थे। उन्होंने जो कार्य संस्कृति विकसित की उसने विज्ञापन प्रसार और संपादकीय विभागों में समन्वय तो बनाया लेकिन हर विभाग की अपनी स्वायत्तता भी बरकरार रखी। संपादकीय स्वतंत्रता में किसी का कोई हस्तक्षेप नहीं है। ‘अमर उजाला‘ के संतुलित और सबका अखबार होने की नीति इसके संस्थापकों के समय से ही चली आ रही है और इसे अतुल जी ने और पुष्ट किया। अखबार की कार्य संस्कृति और संतुलित संपादकीय नीति  न सिर्फ जारी है, बल्कि मौजूदा प्रबंधन ने उसे स्थाई स्वरूप दे दिया है।

संपादकीय स्वतंत्रता और पत्रकारिता की मर्यादा के प्रति अतुल माहेश्वरी जी की प्रतिबद्धता के कई उदाहरण हैं, जिनमे एक प्रसंग का उल्लेख करना चाहूंगा। एक बार एक उत्तर भारतीय राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री अपने राज्य के ‘अमर उजाला‘ के ब्यूरो प्रमुख से इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने सरकारी विज्ञापनों के साथ साथ सरकारी विज्ञप्तियों, प्रशासनिक सूचनाओं के साथ-साथ अखबार के संवाददाताओं के सचिवालय प्रवेश पर भी रोक लगा दी।

उनसे जब इस पर बात की गई तो उनकी शर्त थी कि ब्यूरो प्रमुख को हटा दिया जाए। अतुल जी से विज्ञापन और प्रसार विभाग के प्रमुखों ने अनुरोध किया कि शर्त मान कर विवाद खत्म किया जाए। अतुल जी ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री अपने पद पर हमेशा नहीं रहेंगे, लेकिन अखबार रहेगा और उसकी साख रहेगी। उससे समझौता नहीं किया जाएगा। वही हुआ। ब्यूरो प्रमुख नहीं हटाए गए, लेकिन चुनाव में मुख्यमंत्री का दल हार गया और राज्य को नया सीएम मिला।

‘अमर उजाला‘ संस्थान ने हमेशा अपने कर्मचारियों के प्रति कल्याणकारी नजरिया रखा है। इसमें अखबार के संस्थापकों की भावना को अतुल जी ने अमलीजामा पहनाया। शराब माफिया के हाथों मारे गए उत्तराखंड ‘अमर उजाला‘ के पत्रकार उमेश डोभाल के लिए लड़ी गई लड़ाई और उनके परिवार को दिया गया सरंक्षण इसका एक उदाहरण है।ऐस अनेक प्रसंग हैं। ‘अमर उजाला‘ के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी को विनम्र श्रद्धांजलि।


टैग्स अमर उजाला प्रिंट श्रद्धांजलि विनोद अग्निहोत्री सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर अतुल माहेश्वरी प्रिंट न्यूज
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

15 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago