होम / विचार मंच / केंद्रीय मंत्री की इस गलती पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने साधा निशाना, कही ये बात

केंद्रीय मंत्री की इस गलती पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने साधा निशाना, कही ये बात

भारत सरकार में पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट द्वारा भारतवासियों को बधाई दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिंदी संघ सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिंदी भाषा बोली जाती थी, इसलिए हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसलिए 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय हिंदी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत सरकार में पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट द्वारा भारतवासियों को बधाई दी।

बुधवार को एक हिंदी ट्वीट के माध्यम से हरदीप सिंह पुरी ने लिखा,'हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अनेक प्रांतों, राज्यों, परम्पराओं एवं भाषाओं के समागम भारत के बारे में कहा जाता है कि यहां “कोस कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी” परंतु राष्ट्रभाषा हिंदी सदियों से सभी देशवासियों को एकता के अटूट सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।’

इस पर रीट्वीट करते हुए हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए लिखा कि 'आदरणीय हरदीप जी, हिंदी दिवस की शुभकामनाओं के लिए साधुवाद लेकिन एक केंद्रीय मंत्री के हिंदी को राष्ट्रभाषा कहने-लिखने से अनावश्यक भ्रम और विवाद होता है। आप जानते हैं कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं राजभाषा है। विनम्र अनुरोध, कृपया दुरुस्त कर लें। '

राहुल देव द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स हिंदी दिवस राहुल देव वरिष्ठ पत्रकार केंद्रीय मंत्री राजभाषा राष्ट्रभाषा हरदीप सिंह पुरी
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

14 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

14 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

14 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

3 hours ago