होम / विचार मंच / अंग्रेजी के वरिष्ठ पत्रकारों ने कुछ यूं दी विनोद दुआ को श्रद्धांजलि
अंग्रेजी के वरिष्ठ पत्रकारों ने कुछ यूं दी विनोद दुआ को श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। अंग्रेजी के तमाम बड़े पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। अंग्रेजी के तमाम बड़े पत्रकारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
‘एनडीटीवी’ (NDTV) के फाउंडर्स-प्रमोटर्स डॉ. प्रणॉय रॉय ने विनोद दुआ को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है, ‘विनोद दुआ को खोने का काफी गहरा दुख है। वह न सिर्फ महान लोगों में शामिल थे, बल्कि अपने समय की सबसे महान शख्सियत थे। वह सबसे बड़ी एक अद्भुत प्रतिभा थे, जिसकी मैंने हमेशा प्रशंसा की और सम्मान किया और जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा। हमने साथ मिलकर कई साल काम किया। अलविदा मेरे दोस्त, भगवान आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’
Deeply mourning the loss of Vinod.He was not just one of the greatest,he was THE greatest of his time.I have always said that:THE greatest An amazing talent I admired and respected-and from whom I learnt a lot in the many years we worked closely together Rest in peace my friend
— Prannoy Roy (@PrannoyRoyNDTV) December 4, 2021
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने विनोद दुआ को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘विनोद दुआ जैसी स्वभाविक टीवी पर्सनेलिटी कोई नहीं है। वह ट्रेंड स्थापित करने वाले पत्रकार थे, जिन्होंने पॉलिटिक्स, फूड, म्यूजिक आदि पर समान रूप से बेहतरीन कार्यक्रम पेश किए। 80-90 के दशक में दुआ-रॉय की इलेक्शन जुगलबंदी काफी खास थी। दूरदर्शन पर आम चुनाव को लेकर उनकी लाइव कवरेज कमाल की थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’
There has been no more ‘natural’ tv personality than Vinod Dua: he was a trend setting journalist who could dive into a prog on politics,food, music, poetry with equal ease. Dua-Roy election jugalabandi was spl in 80s/90s DD general election live coverage as was Parakh show. RIP
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) December 4, 2021
जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार और लेखक वीर सांघवी ने विनोद दुआ को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘देश में टेलीविजन न्यूज के अग्रणी और शायद हमारे समय के सबसे महान टीवी प्रजेंटर विनोद दुआ के निधन से काफी दुखी हूं।’ पहली बार जब मैं टीवी पर आया तो विनोद जी एंकर थे और मैंने उनकी स्वाभाविक और खास स्टाइल की प्रशंसा की, जिसे आने वाले दशकों में हममें से कोई भी मैच नहीं कर सका। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
Mourning Vinod Dua the pioneer of news television in India & probably the greatest TV presenter of our times. One of the first times I ever appeared on TV Vinod was the anchor & i admired his natural, easy style which none of us could match in the decades to come.
— vir sanghvi (@virsanghvi) December 4, 2021
A great loss. pic.twitter.com/plh0mJbFrX
न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) की एडिटर स्मिता प्रकाश ने ट्वीट किया है, 'अलविदा विनोद, तुम और चिन्ना वहां अपने गानों और व्यवहार से भगवान को भी अपना बना लोगे।’
Goodbye Vinod. You and Chinna will regale the gods up there, I’m sure with your songs and mirth. https://t.co/tT3bAuJtUZ
— Smita Prakash (@smitaprakash) December 4, 2021
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘वैमनस्यता रोको। विनोद दुआ पर आज के घटिया ट्वीट्स उतने ही निंदनीय हैं, जितने रोहित सरदाना के निधन पर किए गए थे।’
Stop the hate. Vile tweets today on Vinod Dua are just as deplorable as the ones made when Rohit Sardana died.
— Smita Prakash (@smitaprakash) December 4, 2021
वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर स्मिता शर्मा ने विनोद दुआ को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में लिखा है, ‘पत्रकारों की पीढ़ियों के वह प्रेरणास्रोत थे। हमें आईबीएन7 में कुछ साल तक साथी एंकर के रूप में काम करने का सौभाग्य मिला। हमें उनके साथ फूड, म्यूजिक, कला, आर्ट और उनके रोमांचक सफर के बारे में बात करना काफी अच्छा लगता था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। विनोद दुआ आप अनंत में चिन्ना जी के साथ जाकर मिल गए हैं। आपको हाथ जोड़कर नमन।‘
Inspired generations of journalists. Was humbling to work with him for a few years in IBN7 as a fellow anchor. Always loved conversations with him about food, music, art, culture and his fascinating journeys. Rest in Peace #VinodDua as you join #ChinnaDua in some distant space ?? https://t.co/Tg71FNbRmJ
— Smita Sharma (@Smita_Sharma) December 4, 2021
बता दें कि करीब 67 साल के विनोद दुआ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था, जहां पर शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद दुआ का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा।
टैग्स राजदीप सरदेसाई वीर सांघवी वरिष्ठ पत्रकार अंग्रेजी मीडिया