होम / विचार मंच / कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर: रजत शर्मा

कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर: रजत शर्मा

कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों का ऐसा गुस्सा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। कोलकाता में जो मसला है वो इतना जज़्बाती है कि वो लाठियों और गोली से दबाया नहीं जा सकता।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में हुई डॉक्टर बेटी की रेप-हत्या की घटना पर पहली बार मुंह खोलते हुए कहा है कि वह ,हताश और संत्रस्त हैं। अब बहुत हो गया। ये ऐसा समय है जब सभी दलों को शांति बनाए रखने की ज़रूरत है, लेकिन कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए धमकी दे दी कि अगर बंगाल में आग लगाई गई, तो दिल्ली, यूपी, बिहार, ओडिशा, नॉर्थ-ईस्ट सब जलेंगे।

बंगाल में बीजेपी ने आज 12 घंटे बंद की कॉल दी थी, जिसके दौरान गोली चलने, बम फेंकने की घटनाएं हुई। लेकिन मंगलवार को कोलकाता में छात्रों के साथ जो हुआ, वो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। मुझे याद है कि जब पश्चिम बंगाल में लेफ्ट फ्रंट की सरकार थी, तब ममता बनर्जी भी सड़क पर उतरकर इसी तरह सरकार का विरोध करती थीं, बंद की कॉल देती थीं, सचिवालय का घेराव करती थीं, प्रोटेस्ट मार्च निकालती थी।

उस वक्त जब बंगाल की पुलिस सख्ती करती थी तो ममता लोकतंत्र की दुहाई देती थीं। लेकिन दुख की बात ये है कि आज वही ममता बनर्जी सचिवालय में बैठकर छात्रों पर हो रहे जुल्म को देखती रहीं।

ममता आज छात्रों का प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही नबान्न भवन पहुंच गईं थीं और पुलिस को सख्त निर्देश था कि मुख्यमंत्री के कार्यालय तक एक भी प्रदर्शनकारी न पहुंच पाए। लेकिन पुलिस के डंडों की आवाज, पुलिस से पिट रहे छात्रों की आह, आंदोलन कर रहे प्रोटेस्टर्स की नारेबाजी, ये सब तो ममता के कानों तक पहुंची होगी। उन्होंने टीवी पर अपनी पुलिस का जुल्म तो देखा होगा।

इसके बाद ममता को समझ में आ जाना चाहिए कि बंगाल के लोगों के दिल में क्या है, ट्रेनी डॉक्टर की जघन्य हत्या से कितनी नाराजगी है और बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर कितनी चिंता है। अगर ममता इसके बाद भी लोगों की भावनाएं नहीं समझ पाईं तो उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी क्योंकि जनता पुलिस के डंडे से नहीं डरती। अगर छात्र सचिवालय का घेराव कर भी लेते, ममता तक अपनी बात पहुंचा देते तो कौन सा आसमान टूट पड़ता?

जहां तक तृणमूल कांग्रेस के इस आरोप का सवाल है कि प्रदर्शनकारी बीजेपी के समर्थक थे, बीजेपी के इशारे पर नबान्न चलो की कॉल दी गई थी, तो छात्र समाज के कार्यकर्ताओं ने इस इल्जाम को गलत बताया है। हकीकत ये है कि बीजेपी को इस आंदोलन में घुसने का मौका तो कोलकाता पुलिस ने लाठीचार्ज करके दिया। जो प्रोटेस्ट छात्रों का था, वो राजनीतिक कैसे बन गया?

कोलकाता में बीजेपी के नेता प्रोटेस्ट में क्यों कूदे? इसकी दो वजहें हैं। एक तो टीएमसी के कार्यकर्ता प्रोटेस्ट करने वाले छात्रों से टकराए, उन्हें रोकने की कोशिश की, इसकी राजनीतिक प्रतिक्रिया तो होनी ही थी। बीजेपी को मौका मिला। लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि पुलिस ने जिस बर्बरता से छात्रों की पिटाई की, लाठी चलाई, आंसू गैस चलाई, वॉटर कैनन चलाए, उसके बाद विरोधी दल की किसी भी पार्टी के लिए प्रोटेस्ट करने के अलावा विकल्प भी क्या था?

कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों का ऐसा गुस्सा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। लोग ममता से बेहद नाराज हैं। नाराज़गी की सबसे बड़ी वजह लेडी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद प्रिंसिपल को बचाने की कोशिश, आधी रात में सबूतों को मिटाने की कोशिश और फिर पुलिस कमिश्नर की दादागिरी। एक के बाद एक ऐसी घटनाएं होती गईं कि लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और अब ये नाराजगी सड़कों पर दिखाई दी।

इस प्रोटेस्ट को संयम के साथ कंट्रोल करने की बजाय कोलकाता पुलिस ने बर्बरता का रास्ता चुना जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। आज भी इस बात के संकेत मिले कि ममता बनर्जी नरम होने को तैयार नहीं हैं। उनकी पार्टी के लोगों ने छात्रों के मार्च को फेल करार दिया।

इस तरह की बातों से न लोग शांत होंगे, न मामला सुलझेगा। ममता बनर्जी के लिए मुसीबत और बढ़ेगी। ये सही है कि ममता बनर्जी के दिमाग में बांग्लादेश में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का डर हो सकता है, इसीलिए पुलिस को सख्ती का आदेश दिया। लेकिन कोलकाता में जो मसला है वो इतना जज़्बाती है कि वो लाठियों और गोली से दबाया नहीं जा सकता।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

4 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

4 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

4 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago