होम / विचार मंच / 'इंदु मां का आभामंडल ऐसा था, जैसे मां अपने बच्चों का ध्यान रखती है'

'इंदु मां का आभामंडल ऐसा था, जैसे मां अपने बच्चों का ध्यान रखती है'

‘टाइम्स समूह’ की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन पर योरनेस्ट वेंचर कैपिटल के मार्केटिंग स्ट्रैटेजी एडवाइजर मोहित हीरा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़ी यादों को साझा किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘टाइम्स समूह’ (The Times Group) की चेयरपर्सन और देश की जानी-मानी मीडिया शख्सियत इंदु जैन के निधन पर योरनेस्ट वेंचर कैपिटल के मार्केटिंग स्ट्रैटेजी एडवाइजर मोहित हीरा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़ी यादों को हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ साझा किया है। बता दें कि कोरोना के संक्रमण की चपेट में आकर गुरुवार की देर शाम इंदु जैन का निधन हो गया था। 84 वर्षीय इंदु जैन कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

मोहित हीरा का कहना है, ‘कॉन्ट्रैक्ट एडवर्टाइजिंग के कंफर्ट जोन में काम करने के 16 साल बाद 2003 में मेरी मुलाकात दिल्ली में 7, बहादुरशाह जफर मार्ग स्थित टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के मुख्यालय की चौथी मंजिल पर मैं उस लेडी से मिला, जिन्हें हम लोग 'चेयरमैन' कहते थे।’

कई लोगों ने श्रीमती इंदु जैन (यह पहली बार है, जब मैं उनका पूरा नाम ले रहा हूं) को ‘मां’ या ‘मम्मी’ के रूप में उद्धृत किया है। यह उन लोगों को अजीब लग सकता है, जिन्होंने उनसे मुलाकात अथवा बातचीत नहीं की है, लेकिन सच्चाई यह है कि जिस तरह एक मां अपने बच्चों का ध्यान रखती है, इसी तरह का आभामंडल उनका था। यह भी लोगों को अजीब लग सकता है कि मिस्टर समीर जैन और मिस्टर विनीत जैन हमेशा उन्हें चेयरमैन कहकर संबोधित करते थे। वहीं, वह भी उन्हें वीसी (वाइस चेयरमैन) और एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) कहकर संबोधित करती थीं। यह उनका अपना तरीका था। वह ग्रुप में काम करने वाले सभी लोगों को लिए मां के साथ चेयरमैन भी थीं। वह काफी मृदु थीं, लेकिन जिस लक्ष्य को उन्होंने ठान लिया, उसके लिए वह काफी दृढ़ रहती थीं।

टाइम्स फाउंडेशन के हेड के रूप में मैंने अपने पहले असाइमेंट्स में से एक में उनके साथ मिलकर काम किया था। उनका शांतिमय चेहरा ऐसा था, जो उनके संपर्क में आने वालों को एकदम शांतचित्त कर देता था, जो समूह के मूल में निहित समाचार जुटाने की आपाधापी भरी दुनिया के बिल्कुल विपरीत था। यह मान लेना काफी आसान था कि चेयरमैन को सिर्फ आध्यात्मिक कार्यों में रुचि है, वह जिन लोगों पर भरोसा करती थीं, उनसे बिजनेस के मुद्दों पर दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देती थीं। वह काफी उदार थीं और लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेती थीं।

वाइस चेयरमैन के साथ उनके घर पर तमाम लंच मीटिंग्स में से एक घटना मुझे अभी भी याद है। एक बार मैंने उनके द्वारा लाए गए गाजर के हलवे की तारीफ करने की ‘गलती’ कर दी थी, जिसे वह सरदार पटेल मार्ग पर अपने घर की रसोई से लाई थीं। वह उस दिन हमारे साथ थीं और उन्होंने मुझे अपने यह बात कहते हुए सुन लिया था कि गाजर का हलवा कितना स्वादिष्ट है। शाम को जब मैं घर जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठा तो सीट पर एक डिब्बा रखा हुआ था। इस डिब्बे में गाजर का हलवा था। (मुझे लगता है कि दो डिब्बे हलवा तैयार हुआ होगा, जिसमें से सिर्फ एक का सेवन हुआ था।) किचन के स्टाफ ने बाद में मुझे बताया कि परिवार के लिए ले जाने के लिए इसे अलग रखा गया था। यह बात मेरे दिल को छू गई, लेकिन शर्मिंदगी भी हुई। अगले दिन जब मैंने इस बात का हल्का सा विरोध किया तो उन्होंने मुस्कराहट के साथ सिर्फ यही पूछा, क्या बच्चों ने गाजर के हलवे का सेवन किया और उन्हें पसंद आया? मैंने जवाब दिया कि बच्चों को वह बहुत पसंद आया, यह सुनकर उनकी आंखों में चमक आ गई।

(मोहित हीरा ने वर्ष 2003 से 2008 के बीच टाइम्स ग्रुप में तमाम जिम्मेदारियां निभाई हैं)


टैग्स निधन टाइम्स ग्रुप श्रद्धांजलि बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड बीसीसीएल इंदु जैन मोहित हीरा
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

21 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

18 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

18 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago