होम / विचार मंच / सत्ता, संपत्ति और सन टीवी का विवाद: मारन बंधुओं के बीच हुआ 'युद्धविराम'?

सत्ता, संपत्ति और सन टीवी का विवाद: मारन बंधुओं के बीच हुआ 'युद्धविराम'?

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए करुणानिधि-मारन परिवार के वरिष्ठ सदस्य और डीएमके अध्यक्ष व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हस्तक्षेप किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

वी.सी. भारती, एक्सपर्ट, तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री ।।

तमिलनाडु की सियासी और कारोबारी हलचल उस वक्त हिल गई जब देश की सबसे प्रभावशाली मीडिया कंपनियों में से एक सन टीवी नेटवर्क के उत्तराधिकारी- कलानिधि मारन और दयानिधि मारन के बीच पारिवारिक और कॉर्पोरेट स्तर पर तीखा विवाद सामने आया। इस टकराव का केंद्र है वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप, शेयरों के फर्जी आवंटन को लेकर कानूनी लड़ाई, और एक ऐसे मीडिया साम्राज्य पर नियंत्रण की जंग जिसकी अनुमानित कीमत जून 2025 तक ₹24,400 करोड़ से अधिक आंकी गई है।

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए करुणानिधि-मारन परिवार के वरिष्ठ सदस्य और डीएमके अध्यक्ष व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने न सिर्फ पार्टी की छवि को संभावित नुकसान से बचाने की कोशिश की बल्कि पारिवारिक साख को भी सुरक्षित रखने की पहल की।

दरअसल, मामला डीएमके के लिए पीआर डिजास्टर बन सकता था। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, स्टालिन, जो कि न सिर्फ सीएम हैं बल्कि इस पारिवारिक नाटक में खुद भी गहरे जुड़े हैं, ने दोनों भाइयों को एक समझौते की ओर लाने की भरपूर कोशिश की। बताया जाता है कि जून 2025 से पहले तीन महीनों में कम से कम दो बार स्टालिन ने इस सुलह की कोशिश की थी। और क्यों न करते? परिवार का झगड़ा अगर चुनाव से पहले मीडिया में सुर्खियों में आ जाता, तो पार्टी की साख पर बट्टा लगना तय था।

सूत्रों के अनुसार, स्टालिन की कोशिश थी कि दयानिधि को एक मोटी वित्तीय राशि देकर शांत किया जाए, जबकि कलानिधि को सन टीवी का संचालन जारी रखने दिया जाए। माना जाता है कि कलानिधि और उनकी बहन अंबुकरसी इस प्रस्ताव को लेकर कुछ हद तक तैयार थे, यहां तक कि अंबुकरसी को बतौर शांति प्रस्ताव ₹500 करोड़ तक की राशि भी मिली। लेकिन दयानिधि? उन्होंने इस डील को सीधे खारिज कर दिया और कानूनी रास्ता चुन लिया। एक वरिष्ठ डीएमके नेता के शब्दों में, यह "ज्यादा फायदा न देने वाला राजनीतिक जुआ" था क्योंकि पहले से ही पारिवारिक दौलत को लेकर जनता की नजर उन पर टिकी हुई थी।

दयानिधि की मांग थी कि सब कुछ 2003 से पहले की स्थिति में लौटाया जाए ताकि वह, अंबुकरसी और बाकी करुणानिधि परिवार मिलकर सन टीवी पर नियंत्रण हासिल कर सकें। लेकिन कलानिधि, जिन्होंने बीते तीन दशकों में इस मीडिया साम्राज्य को खड़ा किया है, अपने हाथ से इसकी चाबी इतनी आसानी से नहीं सौंपने वाले थे। यानी स्थिति जैसे थी, वैसे ही बनी रही: एक ठहराव।

हालांकि 6 जुलाई 2025 के बाद से मुख्यमंत्री स्टालिन की मध्यस्थता फिर से तेज़ हो गई। एक समय पर दयानिधि की मांग थी कि उन्हें 'दिनकरन' अखबार और सुमंगली पब्लिकेशंस का स्वामित्व दे दिया जाए, लेकिन कलानिधि ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

भले ही इस संभावित समझौते की शर्तें अब तक सार्वजनिक नहीं हुई हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो दयानिधि को नकद मुआवज़ा देने की बात सामने आई है। कानाफूसी ये भी है कि उन्हें और अंबुकरसी को लाभांश के ज़रिए या शेयर होल्डिंग स्ट्रक्चर को दोबारा गढ़कर एक मोटी रकम दी जा सकती है, बशर्ते दयानिधि कोर्ट केस वापस ले लें। इसके अलावा, उन्हें डीएमके के साथ जोड़े रखने की भी कोशिश की जा रही है, क्योंकि चेन्नई सेंट्रल से सांसद होना और स्टालिन के बेटे उदयनिधि के साथ सीधा संपर्क उनकी पार्टी में स्थिति को बनाए रखने का जरिया हैं।

फिलहाल जो संकेत हैं, वे यही बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच एक तरह का युद्धविराम है। सार्वजनिक तौर पर विवाद शांत है, लेकिन यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि यह लड़ाई अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है या नहीं।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

14 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago