होम / विचार मंच / महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाना महापाप: रजत शर्मा

महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाना महापाप: रजत शर्मा

वीडियो की बाकायदा नीलामी हो रही थी, टीज़र अपलोड किए जाते थे और फिर हजार, दो हजार रुपये में पूरा वीडियो ऑफर किया जाता था। महाकुंभ में अब घाटों पर वीडियो बनाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

रजत शर्मा , इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

महाकुंभ में स्नान करती माताओं और बहनों के वीडियो बनाकर बेचने वाले पकड़ लिए गए हैं। ऐसे वीडियो से पैसा कमाने वाले पापियों के तार रोमानिया और अटलांटा से जुड़े हैं। ये एक बड़ा अन्तरराष्ट्रीय रैकेट है जिसमें चोरी छुपे महिलाओं के वीडियो बना कर उन्हें डार्क नेट पर बेचा जा रहा था। पाप के ये सौदागर यूपी और गुजरात दोनों जगह से पकड़े गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस तरह के वीडियो बेचने वाली 17 वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है। यूपी पुलिस ने 13 FIRs दर्ज की हैं। गुजरात पुलिस ने इस तरह की घिनौनी हरकत में लगे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी पुलिस ने यूट्यूब चैनल्स के अलावा इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बंद किया है। लोगों को धोखा देने के लिए इन चैनल्स के नाम Mahakumbh-2025, BABA KA VLOGEE, Mela Mahotsav और Hindu Official जैसे नाम रखे गए थे। ये टाइटल देखने में तो धार्मिक थे पर इनके जरिए अधर्म किया जा रहा था। महाकुंभ जैसे पवित्र और आस्था के पर्व के नाम पर पाप किया जा रहा था।

संगम में डुबकी लगाने पहुंची महिलाओं के वीडियो और फोटो अपलोड किए जा रहे थे। पाप के सौदागरों ने बड़ी बेशर्मी से रसिया द्विवेदी, देशी रसिया वीडियो, गर्ल्स लाइव वीडियो जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इन्स्टाग्राम अकाउंट्स बनाए थे और इसके जरिए महिलाओं के चोरी छुपे बनाये गए वीडियो बेचे जा रहे थे।

वीडियो की बाकायदा नीलामी हो रही थी, टीज़र अपलोड किए जाते थे और फिर हजार, दो हजार रुपये में पूरा वीडियो ऑफर किया जाता था। महाकुंभ में अब घाटों पर वीडियो बनाने, फोटो खींचने पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रयागराज में संगम और गंगा-यमुना के घाटों पर पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार इस पर नजर रख रहे हैं कि कहीं कोई चोरी छुपे स्नान करती महिलाओं के वीडियो तो नहीं बना रहा है।

UP पुलिस ने यू-ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बने ऐसे 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स का पता लगाया है जिन पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो और तस्वीरों को अपलोड किया गया। इनमें से तीन फेसबुक एकाउंट, दो इंस्टाग्राम पेज, एक टेलीग्राम चैनल और 12 यू-ट्यूब चैनल हैं। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने dark web पर वीडियो को बेचा है।

इनमें कई ऐसे भी हैं जो इस महापाप के लिए spycam का इस्तेमाल कर रहे थे। यूपी पुलिस के मुताबिक़, एक टेलीग्राम चैनल ने इस तरह के एक-एक वीडियो को बेचने के बदले में लोगों से 2 हजार रुपये मांगे। बेचने से पहले बोली लगाने वालों को महिलाओं और लड़कियों के वीडियो को टीज़र की तरह दिखाया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वीडियो को subscribe कर सकें।

यूपी पुलिस ने अब तक सोशल मीडिया के 103 हैंडल्स के ख़िलाफ़ 13 FIR की हैं। इसके अलावा, पुलिस ने इन pages को हमेशा के लिए ब्लॉक करने के लिए अमेरिका में इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी संपर्क किया है। महाकुंभ जैसे पावन अवसर पर महिलाओं के स्नान के वीडियो बनाना तस्वीरें खींचना ऐसा कुकर्म है जिसे क्षमा नहीं किया जा सकता।

पैसा कमाने के लालच में कुछ लोग इतना गिर सकते हैं कि इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। जहां हमारी माताएं, बहनें श्रद्धा से संगम में डुबकी लगाने गईं हैं, वहां ये पापी कैमरे लेकर ताक लगाए बैठे थे। इस तरह के मामलों में सबको सतर्क रहने की ज़रूरत है। जहां कोई ऐसी हरकत करता दिखाई दे, उसकी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। जब ऐसे पापी पकड़े जाएंगे, जेल जाएंगे, तभी उनके दिल में डर पैदा होगा।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया है। अब विजिलेंस भी बढ़ा दी गई है लेकिन इतने बड़े स्केल पर जो आयोजन हो रहा हो, उसमें बगैर पब्लिक सहयोग के पुलिस ऐसी हरकतों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकती।

गुजरात में मामला ज़्यादा गंभीर था। अहमदाबाद पुलिस टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किए गए कुछ CCTV फुटेज की जांच कर रही थी। ये वीडियो राजकोट के एक अस्पताल के लेबर रूम का था। लेबर रूम का सीसीटीवी फुटेज एक टेलीग्राम चैनल को बेचा जा रहा था। इसी की जांच के दौरान महाकुंभ के वीडियो भी सामने आए जिसे टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किया गया था। महाराष्ट्र के लातूर निवासी प्रज्जवल तेली को गिरफ्तार किया गया। तेली से पूछताछ के दौरान पता चला कि राजेंद्र पाटिल उसकी मदद कर रहा था। पाटिल सांगली का रहने वाला है। पुलिस ने सांगली से उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद अहमदाबाद पुलिस प्रयागराज के चंद्रप्रकाश फूलचंद नाम के शख्स तक पहुंची। चंद्रप्रकाश ने, प्रयागराज महाकुंभ में महिलाओं के स्नान के वीडियो किसी दूसरे यू-ट्यूब चैनल से डाउनलोड करके अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किए थे।

इंटरनेट का ये खेल बहुत खतरनाक है। आजकल हर जगह CCTV कैमरे लगे होते हैं। IP बेस्ड CCTV सिस्टम की लागत कम होती है लेकिन इन्हें हैक करना आसान होता है। यू-ट्यूब पर आपको ऐसे कई चैनल मिल जाएंगे जो CCTV की हैकिंग सिखा देते हैं और ये हैकर्स जो प्राइवेट वीडियोज रिकॉर्ड करते हैं। उन्हें अलग अलग वेबसाइट्स को बेचते हैं। इससे पैसे कमाते हैं। इसीलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

8 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

4 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

5 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

5 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

5 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

17 hours ago