होम / विचार मंच / अपनी गलतियों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराना राहुल गांधी की आदत: रजत शर्मा

अपनी गलतियों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराना राहुल गांधी की आदत: रजत शर्मा

बुधवार को दिल्ली में तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो ना बनाते तो ममला इतना तूल न पकड़ता।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रजत शर्मा, चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ (इंडिया टीवी)

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर गुरुवार को बीजेपी ने प्रदर्शन किया, जबकि जाट समुदाय ने मांग की है कि धनखड़ का अपमान करने वाले तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने गहरी नाराजगी और दुख जाहिर किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सभी को संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति को फोन करके सहानुभूति व्यक्त की और कल्याण बनर्जी की हरकत की निंदा की। मोदी ने उपराष्ट्रपति से कहा कि वह खुद इसी तरह 20 साल से अपमान झेल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो ना बनाते तो ममला इतना तूल न पकड़ता।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वीडियो अकेले राहुल गांधी ने नहीं बनाया था, कल्याण बनर्जी तो मिमिक्री कर रहे थे, जो कि एक कला है, इसका क्या बुरा मानना, ये किसी का अपमान नहीं हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने सफाई दी। जब बात बहुत बढ़ गई, राहुल गांधी पर चारों तरफ से हमले होने लगे, तो राहुल सामने आए। उन्होंने गलती नहीं मानी, उल्टे मीडिया को नसीहत दे दी। राहुल ने कहा- “वहां पर MPs बैठे हुए थे, मैने उनका वीडियो लिया, मेरा वीडियो मेरे फोन पर है, ये सब मीडिया दिखा रहा है, मीडिया कह रहा है, मोदीजी कह रहे हैं, यहां किसी ने कुछ कहा ही नहीं। हमारे 150 MPs को पार्लियामेंट से उठा कर बाहर फेंक दिया।

उसके बारे में मीडिया में कोई चर्चा नहीं हो रही है। अडानी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है, राफेल पर फ्रांस ने कहा कि इनवेस्टिगेशन हो रहा है, उस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमारे MPs यहां दुखी हैं, बाहर बैठे हुए हैं। उन पर (मिमिक्री पे) आप चर्चा कर रहे हो। थोड़ा तो न्यूज दिखा दिया करो”। अपनी गलतियों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराना राहुल गांधी की आदत हो गई है।

वो कैसे कह सकते हैं कि MPs के सस्पेन्शन पर मीडिया में चर्चा नहीं हुई? खूब हुई। राफेल पर, अडानी पर, क्या राहुल के बयान मीडिया ने नहीं दिखाए? खूब दिखाए। पर क्या उपराष्ट्रपति का मजाक मीडिया ने उड़ाया? क्या धनखड़ की मिमिक्री का वीडियो मीडिया ने बनाया? इसे कहते हैं - उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

ममता बनर्जी ने ठीक कहा कि अगर राहुल गांधी वीडियो न बनाते, राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री पर ठहाके न लगाते, तो मामला इतना बड़ा न बनता। और राहुल गांधी ने मीडिया के बारे में ऐसी बातें कोई पहली बार नहीं कही है। राहुल को राफेल के मुद्दे पर गलतबयानी के लिए सुप्रीम कोर्ट से लिखित माफी मांगनी पडी थी। क्या इसके लिए मीडिया जिम्मेदार था? उसके बाद अपने बयान के चक्कर में सूरत की कोर्ट से सजा मिली। क्या इसके लिए भी मीडिया जिम्मेदार था? फिर उनकी संसद की सदस्यता चली गई। क्या इसके लिए मीडिया जिम्मेदार था?

वो तीन राज्यों में चुनाव हार गए, क्या इसके लिए मीडिया जिम्मेदार है? अब अगर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने इंडी अलायंस की मीटिंग में राहुल गांधी की बजाय मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे कर दिया, तो क्या इसके लिए भी राहुल मीडिया को दोष देंगे? केजरीवाल और ममता ही नहीं, कांग्रेस के कई लोगों को भी लगता है कि राहुल गांधी चुनाव नहीं जिता सकते।

कैंपेन के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। हाल ही में विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने कहा था कि मैंने मोदी की गाड़ी के चारों पहियों की हवा निकाल दी है। राहुल ने कहा था कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मोदी को उखाड़ फेकेंगे। लेकिन जो हुआ वो सबने देखा। इसलिए कभी-कभी अपने गिरेबां में झांक कर भी देखना चाहिए। मोदी-विरोधी मोर्चे की जिस मीटिंग से विरोधी दलों के नेताओं को बहुत उम्मीदें थी, वो मीटिंग डिरेल क्यों हो गई? ये भी सोचना चाहिए।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स रजत शर्मा ब्लॉग रजत शर्मा ब्लॉग जगदीप धनखड़ मिमिक्री रजत शर्मा राहुल गांधी
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

15 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago