होम / विचार मंच / क्या पुरानी पेंशन स्कीम यानी OPS का खेल खत्म? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

क्या पुरानी पेंशन स्कीम यानी OPS का खेल खत्म? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को OPS की जरूरत नहीं है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मिलिंद खांडेकर, मैनेजिंग एडिटर, तक चैनल्स, टीवी टुडे नेटवर्क।

पुरानी पेंशन स्कीम यानी OPS की बहाली की माँग को लेकर पिछले दिनों की घटनाएँ महत्वपूर्ण रही हैं। सरकारी कर्मचारियों को फिर OPS दिलाने का वादा करने वाली कांग्रेस तीन हिंदी भाषी राज्यों में चुनाव हार गई। अब केंद्र सरकार ने संसद को बता दिया कि केंद्रीय कर्मचारियों को OPS देने का कोई इरादा नहीं है। विपक्ष की कुछ राज्य सरकारों ने OPS लागू करने के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में जमा पैसे मांगे हैं, लेकिन कानून के हिसाब से यह पैसे लौटा नहीं सकते हैं। NPS में जमा पैसे नहीं मिलेंगे तो जिन सरकारों ने OPS लागू करने की घोषणा कर दी है उनके हाथ बंध जाएँगे।  

चुनाव नतीजों और संसद में सरकार के बयान के अलावा दो और बातें महत्वपूर्ण हैं। रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को OPS की ज़रूरत नहीं है। उनके लिए एक बड़े डायरेक्ट ट्रांसफर करने की अभी जरूरत नहीं है। सरकारी कर्मचारी आर्थिक रूप से ठीक हैसियत रखते हैं। यहाँ यह नोट करना ज़रूरी है कि राजन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था। वो OPS पर कांग्रेस से सहमत नहीं। इसके बाद रिज़र्व बैंक ने राज्यों की वित्तीय स्थिति पर रिपोर्ट में फिर कह दिया कि OPS लागू करने से सरकारों पर बोझ बढ़ेगा। जनता के विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं बचेगा।

इन सभी घटनाओं का निचोड़ है कि सरकारी कर्मचारियों को OPS मिलना मुश्किल हो गया है। इसमें सबसे बड़ी अड़चन है The Pension Fund Regulatory & Development Authority (PFRDA), ये पेंशन सेक्टर की रेग्युलेटर संस्था है। नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में सरकारी कर्मचारियों के पैसे 2004 से जमा हो रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने पुराने पैसे माँगने के लिए PFRDA को चिट्ठी लिखी थी। उसने पेंशन क़ानून का हवाला देकर पैसे लौटाने से मना कर दिया। अब केंद्र सरकार ने भी संसद में कह दिया है कि पहले से जमा पैसा नहीं लौटाया जा सकता है। अब राज्य सरकार नए ज्वाइन हो रहे कर्मचारियों को तो OPS दें सकती हैं लेकिन 2004 के बाद से जिन्होंने ज्वाइन किया है उन्हें OPS नहीं मिल सकेगा।

OPS को 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने ख़त्म कर दिया था। इस स्कीम में कर्मचारियों को उनकी आख़िरी सैलरी की 50% रक़म ज़िंदगी भर पेंशन मिलती थी। इससे सरकारी ख़ज़ाने पर बोझ पड़ता था। NPS लागू किया गया। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के अलावा बाक़ी राज्यों में भी स्कीम लागू हो गई। कर्मचारी अपनी सैलरी का 10% NPS में हर महीने जमा करता है जबकि सरकार 14% देती है। NPS के पैसे बाज़ार में लग जाते हैं। कर्मचारी शिकायत करने लगे कि अब उन्हें 38% तक ही पेंशन मिल रही है। रिटर्न बाज़ार पर निर्भर है। इस कारण OPS लागू करने की माँग ने ज़ोर पकड़ा। कांग्रेस और बाक़ी विपक्ष ने पिछले कुछ साल से इसे हवा दी। अब हवा निकल गई है।

सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार की कमेटी की रिपोर्ट का इंतज़ार है। ऐसी खबरें छपी है कि सरकार पेंशन के लिए मिनिमम गारंटी देगी। मान लीजिए कि आख़िरी सैलरी का 40% पेंशन में मिलेगा। बाज़ार का रिटर्न अगर 36% है तो बाक़ी पैसा सरकार देगी। इससे सरकारों पर बोझ कम पड़ेगा और कर्मचारियों को निश्चित रिटर्न की गारंटी रहेगी। ये कमेटी हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की हार के बाद बनी थी, अब केंद्र सरकार को कोई जल्दी नहीं है।  

(वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर 'टीवी टुडे नेटवर्क' के 'तक चैनल्स' के मैनेजिंग एडिटर हैं और हर रविवार सोशल मीडिया पर उनका साप्ताहिक न्यूजलेटर 'हिसाब किताब' प्रकाशित होता है।)


टैग्स मिलिंद खांडेकर वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

12 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

12 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

12 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

50 minutes ago