होम / विचार मंच / सरकार बने या न बने लेकिन मजबूत विपक्ष जरूर बनेगा: रजत शर्मा

सरकार बने या न बने लेकिन मजबूत विपक्ष जरूर बनेगा: रजत शर्मा

कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपने साथ अखबारों की कुछ कतरनें लेकर गए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रजत शर्मा, एडिटर-इन-चीफ, इंडिया टीवी।

पटना में 15 बड़े विपक्षी दलों की बैठक में यह सहमति हुई कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और बीजेपी को हराने के लिए सभी पार्टियां मिलकर लड़ेंगी। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उठ कर चले गये। बाद में आम आदमी पार्टी ने अपने बयान में कहा कि वो इस गठबंधन का तब तक हिस्सा नहीं बनेगी, जब तक कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश का सार्वजनिक रूप से विरोध नहीं करती।

सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग शुरू होते ही केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश का मुद्दा उठाया और कांग्रेस से इसका विरोध करने को कहा। ये सुनते ही उमर अब्दुल्ला बीच में बोल पड़े। उमर अब्दुल्ला ने अरविंद केजरीवाल से आर्टिकल 370 पर अपनी पार्टी का रुख साफ करने को कहा।

उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल से पूछा कि आर्टिकल 370 के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष का साथ क्यों नहीं दिया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपने साथ अखबारों की कुछ कतरनें लेकर गए थे। खड़गे ने केजरीवाल से पूछा कि मीटिंग से ठीक एक दिन पहले उनकी पार्टी की तरफ से इस तरह के आपत्तिजनक बयान क्यों दिए गए। मीटिंग में मौजूद कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि ये तो बिल्कुल ऐसा ही है जैसे कनपटी पर पिस्टल रखकर फैसला करने को कहा जाए।

राहुल गांधी ने कुछ नहीं कहा। एक बात समझने की है कि केजरीवाल के लिए इस अध्यादेश को संसद में हराना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर ये बिल पास हो जाता है तो दिल्ली में अफसरों की नियुक्ति का अधिकार केंद्र सरकार के पास होगा और केजरीवाल कुछ नहीं कर पाएंगे। लेकिन कांग्रेस की परेशानी ये है कि दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस के स्थानीय नेता किसी कीमत पर आम आदमी पार्टी के साथ नहीं जाना चाहते। उन्हें लगता है कि अगर पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस को पुनर्जीवित करना है तो आम आदमी पार्टी से लड़ना होगा और वो कोई ऐसा काम नहीं  करना चाहते जिससे केजरीवाल और मजबूत हों।

ये समस्या सिर्फ केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच में नहीं है। इस तरह की स्थानीय समस्या हर नेता और हर पार्टी के साथ है। पटना में जो नेता इकट्ठे हुए उनका तर्क है कि मोदी तानाशाह हैं, मोदी ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है, देश को बचाना है, संविधान को बचाना है, इसलिए विरोधी दलों को साथ आना है, मिलकर मोदी को हराना है।

अगर बीजेपी की बात सुनें, तो लगेगा पटना में जितने नेता इकट्ठा हुए, शरद पवार और बेटी सुप्रीया सुले, लालू और बेटे तेजस्वी,  उद्धव और बेटे आदित्य - ये सब अपनी विरासत को बचाने के लिए खड़े हैं।

बीजेपी का कहना है कि इन नेताओं को देश के संविधान से कुछ लेना देना नहीं है। चाहे राहुल गांधी हों, स्टालिन हों, महबूबा हों, अखिलेश हों,  हेमंत सोरेन हों या उमर अब्दुल्ला- ये सब अपने-अपने पिता श्री की पार्टियां संभाल रहे हैं। बीजेपी कहती है ये देश बचाने के लिए नहीं, अपने परिवारों को बचाने के लिए निकले हैं  लेकिन मुझे लगता है कि इन सब नेताओं को जोड़ने वाला फैविकोल कुछ और है।

एक चीज कॉमन है जिसने इन नेताओं को सारे मतभेद भुलाकर इकट्ठे होने पर मजबूर कर दिया, वो है ईडी, सीबीआई और आईटी के केस। ये सारे नेता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी न किसी केस में फंसे हैं,  कुछ जमानत पर हैं, कुछ के साथी जेल में हैं और बाकी सब जांच के दायरे में हैं।

ईडी और सीबीआई के केस ने इन नेताओं के आत्मसम्मान पर गहरी चोट पहुंचाई है। मोदी सरकार आने से पहले भी केस होते थे पर उनकी संख्या कम थी। कोई न कोई किसी न किसी नेता को बचा लेता था, जांच होती थी, कोर्ट में पेशी होती थी, पर जेल जाने का डर नहीं होता था।

आज 15 पार्टियों के जो 30 नेता पटना में साथ साथ दिखाई दिए, उनमें से हर किसी के दो चार करीबी अभी भी जेल में हैं। सब जानते हैं कि जब तक मोदी सरकार में हैं, बचना मुश्किल है। जो बीजेपी में शामिल हो सकते थे, वो चले गए। जो जा नहीं पाए, वो विरोधी दलों की मुहिम में लगे हैं।

ये चोट खाए हुए घायल सेनापतियों का गठबंधन है। अगर ये गठबंधन बना रहा, इसका असर तो जरूर होगा। आज की तारीख में लगता है कि ये लोग सरकार तो नहीं बना पाएंगे, लेकिन कम से कम एक मजबूत विपक्ष जरूर बन पाएगा।

(यह लेखक के निजी विचार हैं।)


टैग्स रजत शर्मा ब्लॉग रजत शर्मा ब्लॉग विपक्ष मीटिंग रजत शर्मा ब्लॉग लालू यादव रजत शर्मा ब्लॉग ममता बनर्जी
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

11 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago