होम / विचार मंच / ‘यह त्योहार अभी भी उल्लास नहीं देता लेकिन एक उम्मीद अवश्य है- वह सुबह कभी तो आएगी’

‘यह त्योहार अभी भी उल्लास नहीं देता लेकिन एक उम्मीद अवश्य है- वह सुबह कभी तो आएगी’

दीपावली लंबे समय तक मुझे उदास करती थी। अमावस की यह रात घिरने से पहले से मुझे वे विंब और मुखड़े याद आने लगते, जो घोर दरिद्रता की चलती-फिरती मुनादी हुआ करते थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

शशि शेखर, एडिटर-इन-चीफ, हिन्दुस्तान।।

दीपावली लंबे समय तक मुझे उदास करती थी। अमावस की यह रात घिरने से पहले से मुझे वे विंब और मुखड़े याद आने लगते, जो घोर दरिद्रता की चलती-फिरती मुनादी हुआ करते थे। वह 1970 और 1980 के दशक से गुजरता भारत था। उन दिनों दीपावली की रात बिजली आने की कोई गारंटी नहीं होती और अक्सर पूजन के वक़्त घुप्प अंधकार छा जाता। ऐसे में मां जब पूजा का दीया रौशन करती तो वह भाव-भक्ति के मुकाबले अंधेरे से जूझने का जरिया ज्यादा नजर आता।

अमाँ की उस बिजली रहित निशा में हमारी मुँडेरों पर तो मोमबत्तियाँ लगी होतीं और दरवाजों के दोनों ओर कड़वे तेल के दीपक रखे होते पर एक बड़ी आबादी रोशनी के एक कतरे तक से वंचित रह जाती। उस दौर में पटाखे आज की तरह सुलभ और शक्तिशाली नहीं थे। कुछ फुलझड़ियाँ, कुछ बम और फुसफुसे राकेट भी सिर्फ चंद नसीबवालों को हासिल थे। गरीब के लिए एक दीया तक मुहाल था। उनके कच्चे घरों के जर्जर दरवाज़े हवा चलने पर थरथरा रहे होते और उनकी धुकधुकी बढ़ती जाती। कहीं कोई बच्चा अपनी फुलझड़ी फूस के हमारे छप्पर पर न फेंक दे! कहीं कोई शरारती एक चिंगारी न उछाल दे। वे देर रात तक अभाव और आशंका के भँवर में गोते लगाते रहते। भय और निर्धनता में पुराना बहनापा है।

उधर,लक्ष्मी पूजन के बाद लजीज पूरियां, कचौड़ियाँ, खीर, रायते और सब्जियों की कटोरियाँ हमारा इंतजार कर रही होतीं। उत्सवी दिनों में माँ खास तरह की चुर्री बनातीं। जो लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक़ नहीं रखते वे सोच रहे होंगे पूड़ी-कचौड़ी तक तो ठीक था, यह भला चुर्री क्या बला है? बताता हूँ। मूली- अदरक को खास तरह से घिसकर उसमें बारीकी से कटा हुआ टमाटर और धनिया मिलाकर रख देते। परोसने से ठीक पहले उसमें हल्का सा नींबू निचोड़कर परोस देते। वह सलाद होते हुए भी उससे अलग होता और उस दिन के विशेष भोजन को अति विशिष्ट बना देता।

लेकिन जीवन सिर्फ स्वाद और संयोग की उपज भर नहीं है। पिता कौर तोड़ने से पहले हमें हाथ जोड़, आँखें मूँद ईश्वर का धन्यवाद अदा करने को कहते। वे यहीं नहीं रुकते, साथ में जोड़ देते अपने आसपास के झब्बी, रामू या कृपालु के बारें में सोचो। उनके यहां तो दो जून का साधारण भोजन किसी त्योहार से कम नहीं, हमारी तरह देसी घी का भोजन तो उनके लिए बस सपना है। हम भाग्यशाली हैं और इसके लिए हमें ईश्वर का कृतज्ञ होना चाहिए। उनके इतना कहते ही मेरी भूख आधी रह जाती और तमाम अभावग्रस्त चेहरे मुझे घेर लेते। देर रात तक घेरा बना कर वे मेरे चारों और नाचते, नींद से उठा देते।

दीवाली बरसों- बरस उनकी याद से बेमजा होती रही। इधर कुछ सालों में निर्धनता यकीनन कम हुई है। कुछ दिन पहले एक सर्वे की रिपोर्ट पढ़ रहा था कि झोपड़-पट्टियों में रेफ़्रीजरेटर, टीवी, दोपहिया और ब्रॉडबैंड की खपत साल दर साल बहुत तेज़ी से बढ़ रही है पर लक्ष्मी कभी सबपर समान कृपा नहीं करतीं। लोगों की जेबें कुछ भारी भले हुई हों लेकिन आय और व्यय का फर्क बढ़ता जा रहा है। उमगती इच्छाएँ, ललचाते बाज़ार और यह विषमता शुभ संकेत नहीं देती। यही वजह कि यह त्योहार अभी भी उल्लास नहीं देता लेकिन एक उम्मीद अवश्य है-वह सुबह कभी तो आएगी।

(फेसबुक पोस्ट से साभार)


टैग्स हिन्दुस्तान शशि शेखर एडिटर-इन-चीफ दीपावली
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

20 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

20 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

20 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

19 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago