होम / विचार मंच / मुझे पता है कि यह चुनाव किस दिशा में जा रहा है, पर 4 जून तक इंतजार करना सही रहेगा: राजदीप

मुझे पता है कि यह चुनाव किस दिशा में जा रहा है, पर 4 जून तक इंतजार करना सही रहेगा: राजदीप

देश में 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होने हैं। 21 राज्‍यों की 102 सीटों पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश में इस समय चुनावी बयार बह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेता प्रचार में जुटे हैं। वहीं, कई मतदाता सर्वेक्षक लोगों के बीच जाकर जनता का मन टटोलने की कोशिश कर रहे हैं और अपने-अपने सर्वेक्षण के आधार पर अनुमान लगा रहे हैं कि किस पार्टी अथवा प्रत्याशी को कितने वोट मिल सकते हैं और कौन सी पार्टी कितने प्रतिशत वोटों से आगे रह सकती है।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक ट्वीट कर कहा है कि इस चुनावी सीजन में मतदाता सर्वेक्षक बनना आसान नहीं है।

उन्होंने लिखा है, ‘यदि एनडीए के बहुमत की भविष्यवाणी करें (जैसा कि अधिकांश सर्वेक्षणकर्ताओं ने किया है) तो कांग्रेस द्वारा 'बिकाऊ' या 'गोदी' मीडिया के रूप में हमला किया जाएगा;  यदि 'कड़े मुकाबले' की भविष्यवाणी करें (जैसा कि शायद एक या दो  ने किया होगा) तो भाजपा आपको एक काल्पनिक दुनिया में रहने के लिए निशाना बनाएगी। हां, ऐसे भी कुछ लोग हैं जो डेटा बेस और सैंपलिंग के तरीकों को बताए बिना चुनावी गणित में अपनी-अपनी संख्याओं को लेकर दावा कर रहे हैं।’

इसके साथ ही अपनी पोस्ट में राजदीप सरदेसाई का यह भी कहना है, ‘मुझे लगता है कि शायद इस बारे में चार जून तक इंतजार करना सबसे अच्छा होगा। मुझे पूरा यकीन है कि देश भर में यह चुनाव किस दिशा में जा रहा है, लेकिन ऐसी भविष्यवाणी करने में संकोच करता हूं जो 'स्वास्थ्य के लिए हानिकारक' है। चुनाव के अंत तक अथवा एग्जिट पोल तक इस तरह की खबरें सामने आती रहेंगी, तब तक मतदाता पर्यवेक्षकों को अपने-अपने आंकड़ों के साथ खुश रहने दें। (नोट: 2014 के बाद से मुझे कोई ट्रेंड गलत नहीं लगा है, इसलिए बस नजर रखें।)’

गौरतलब है कि देश में 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होने हैं। 21 राज्‍यों की 102 सीटों पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है। 19 अप्रैल से एक जून के बीच अलग-अलग राज्‍यों में मतदान होना है जबकि 4 जून को मतगणना होगी।


टैग्स राजदीप सरदेसाई चुनाव वरिष्ठ पत्रकार
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

7 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

7 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

7 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago