होम / विचार मंच / मैं राहुल गांधी होता तो मौसमी सिंह के सवाल का ऐसे देता जवाब: खुशदीप सहगल

मैं राहुल गांधी होता तो मौसमी सिंह के सवाल का ऐसे देता जवाब: खुशदीप सहगल

राहुल ने ये कह कर मौसमी जैसी निष्पक्ष रिपोर्टर को उन पत्रकारों में शामिल कर दिया जो वाकई बीजेपी की गोद में बैठे हुए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

खुशदीप सहगल, वरिष्ठ पत्रकार ।।

हर पहलू पर बात होनी चाहिए...

आज तक की रिपोर्टर मौसमी सिंह ने राहुल गांधी से सवाल किया था कि संसद में विपक्ष जेपीसी की मांग करता है, संसद न चलने से जनता का पैसा बर्बाद होता है... इस पर राहुल का मौसमी को जवाब था कि ये तो बीजेपी की लाइन है, आप भी बीजेपी का बैज लगा लीजिए।

राहुल ने ये कह कर मौसमी जैसी निष्पक्ष रिपोर्टर को उन पत्रकारों में शामिल कर दिया जो वाकई बीजेपी की गोद में बैठे हुए हैं। मैं राहुल की जगह होता तो कोई तमगा देने की जगह सहजता बनाए रखकर मौसमी से काउंटर सवाल करता।

आपने बहुत अच्छा सवाल किया लेकिन क्या संसद को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विपक्ष की है? सत्ता पक्ष को सदन में मनमानी की छूट पर सवाल क्यों नहीं?

लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन क्या सिर्फ विपक्ष को चुप कराने और उन पर कार्रवाई का कोड़ा चलाने, सरकार जो बिल लाए उसे बिना समुचित चर्चा झटपट पास कराने के लिए होते हैं?

सत्रहवीं लोकसभा में मेरी सदस्यता खत्म करने में स्पीकर ने जिस विद्युत गति से फैसला लिया और कोर्ट ने वो फैसला पलटा, उस पर सत्ता पक्ष से सवाल क्यों नहीं?

राज्यसभा में भी विपक्ष के सदस्यों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर सवाल क्यों नहीं?

मेरा ये सब लिखने का आशय यही है कि किसी बड़े राष्ट्रीय दल के नेता को किसी भी तरह के सवाल पर संयम बनाए रखते जवाब देने चाहिए।

मौसमी सिंह को मैं करीब पिछले दस साल से जानता हूं। ‘आजतक’ और ‘इंडिया टुडे’ में रहते हुए मौसमी की कई रिपोर्ट्स को मैंने एडिट, रीराइट, ट्रांसलेट किया। ऐसी निर्भीक और बिना किसी लाग-लपेट सच कहने वाली रिपोर्टर मैंने कोई नहीं देखी। वो भी मेनस्ट्रीम मीडिया में रहते। दिलेर इतनी कि पहरे के बावजूद लखनऊ में एक बार छत से कूदकर अंदर की रिकॉर्डिंग कर लाई थीं।

पॉलिटिकल में अच्छी पकड़ होने के साथ मौसमी का जो सबसे सशक्त पक्ष मुझे लगा वो है ह्यूमन एंगल या मानवीय संवेदना के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करना। कोरोना के दिनों में मौसमी की ऐसी कई स्टोरीज पर मैंने काम किया, इसलिए मैं अच्छी तरह ये जानता हूं।

मौसमी के मामाजी और मूर्धन्य पत्रकार स्व. शेष नारायण सिंह से मेरा बड़ा लगाव रहा। मेरे मुश्किल दिनों में उन्होंने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई थी।

राहुल गांधी ने हाल में एक प्रेस कांफ्रेंस में मौसमी के सवाल पूछने पर बीजेपी का बैज लगाने की बात कह डाली। राहुल की मीडिया से नाराजगी समझी जा सकती है लेकिन सभी को एक चाबुक से हांक देना उनकी नादानी है। राहुल आप नरेंद्र मोदी को कटघरे में इसलिए खड़ा करते हैं कि उन्होंने पिछले दस साल में एक बार भी प्रेस कांफ्रेंस में सवालों का सामना नहीं किया, फिर आप क्यों किसी पत्रकार के  सवाल पर जवाब देने की जगह इस तरह की हल्की बात कर गए? वो भी तब जब मौसमी बीते कई साल से कांग्रेस बीट कवर कर रही है, आप खुद और आपके नेता भी मौसमी को अच्छी तरह जानते होंगे।

आपमें और फिर नरेंद्र मोदी के प्रेस कांफ्रेंस में सवालों से बचने में फर्क क्या रहा।

मीडिया पर उंगली उठाते समय याद रखिए कि हाथ की पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

19 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

19 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

20 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago