होम / विचार मंच / यूनिसेफ ने भी माना रेडियो का लोहा, RJ के काम को दी नई पहचान

यूनिसेफ ने भी माना रेडियो का लोहा, RJ के काम को दी नई पहचान

मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के द्वारा रेडियो की पहुंच में और ज्यादा इजाफा हुआ है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

के.जी सुरेश, वरिष्ठ पत्रकार।।

जिस समय देश भर का मीडिया आम चुनावों की व्यापक कवरेज में लगा हुआ है, उसी दौरान देश भर के रेडियो जॉकी (आरजे) को मुंबई में शुक्रवार में हुए एक बड़े समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी के लिए दिया गया। पिछले दिनों मुंबई के गड्ढों को लेकर चलाए गए कैंपेन को लेकर आरजे मलिष्का ने काफी चर्चा बटोरी थी। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री विद्या वालन भी फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ और ‘तुम्हारी सुलु’ में आरजे की भूमिका को समाज के सामने रख चुकी हैं।

दरअसल, इस साल ‘UNICEF-AROI Radio4Child Awards’ के तीसरे एडिशन के तहत न सिर्फ पब्लिक ब्रॉडकास्टर जैसे-ऑल इंडिया रेडियो बल्कि निजी एफएम रेडियो समेत कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों में कार्यरत रेडियो प्रोफेशनल्स को नियमित टीकाकरण और बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता संदेश फैलाने के लिए अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। यूनिसेफ की सेलेब्रिटी एडवोकेट करीना कपूर खान की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।   

इस बारे में करीना कपूर का कहना था, ‘यूनिसेफ के #EveryChildAlive जैसी पहल से जुड़कर मैं काफी खुश हूं, क्योंकि इनके द्वारा बच्चों को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण का महत्व बताने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें जागरूक किया जा रहा है। मेरा मानना है कि युवाओं के साथ ही विभिन्न परिवारों और समाज में हाशिये पर रह रहे समुदायों को टीकाकरण के महत्व के बारे में शिक्षित करने का यह बहुत ही बेहतरीन तरीका है। एक मां होने के नाते मैं हर बच्चे को एक स्वस्थ शुरुआत देने में टीकाकरण के महत्व को समझती हूं और इस महत्वपूर्ण संदेश को फैलाने में यूनिसेफ के सपोर्ट में मैं हर समय तैयार हूं।’

यूनिसेफ और एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेटर्स फॉर इंडिया (AROI) की ओर से वर्ष 2018 में ऑल इंडिया रेडियो और निजी एफएम रेडियो के 40 से ज्यादा प्रोफेशनल्स के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला का उद्देश्य टीकाकरण और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर रेडियो जिंगल्स और टॉक शो तैयार करने में उनकी मदद करना था। इन अवॉर्ड्स के विजेताओं का चुनाव एक जूरी द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ रेडियो इंडस्ट्री और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े दिग्गज शामिल थे।

इन अवॉर्ड्स की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी और हर साल इनका दायरा लगातार बढ़ रहा है। उस दौरान इसे सिर्फ 21 एंट्रीज मिली थीं। दूसरे एडिशन में इन एंट्रीज की संख्या 120 हो गई और तीसरे एडिशन में इसे 17 राज्यों से 152 एंट्रीज प्राप्त हुईं। इनमें सबसे ज्यादा 18 एंट्रीज झारखंड से मिलीं। इसके बाद 15 एंट्रीज के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर रही और ओडिशा से 11 एंट्रीज मिलीं। इस प्रतियोगिता में पूर्व और पूर्वोत्तर से असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रेडियो स्टेशनों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। दक्षिण की बात करें तो इन अवॉर्ड्स के लिए केरल और तमिलनाडु से एंट्रीज मिलीं।   

इन अवॉर्ड्स ने न सिर्फ कॉमर्शियल रेडियो का मानवीय पहलू दिखाया, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि बड़े पैमाने पर लोगों को प्रभावित करने में रेडियो के पास कितनी बड़ी ताकत है। खासकर पिछले और हाशिये पर धकेल दिए गए लोगों के बीच भी इसकी पहुंच काफी ज्यादा है।

देश में रेडियो की काफी पहुंच है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए रेडियो का चुनाव किया। मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के द्वारा रेडियो की पहुंच में और ज्यादा इजाफा हुआ है। इस कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी विभिन्न मुद्दों पर रेडियो पर अपने विचार देश के लोगों के सामने रखते हैं। इस कार्यक्रम के द्वारा पीएम मोदी अब तक परीक्षाओं की शुचिता से लेकर टायलेट्स तक पर देश के लोगों के सामने अपनी बात रख चुके हैं।

यहां तक कि यूएसए जैसे विकसित देशों में जहां पर डिजिटल मीडिया के तेजी से पैर पसारने के बाद प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है, वहीं रेडियो अभी भी काफी लोकप्रिय माध्यम बना हुआ है। रेडियो के साथ एक खास बात ये है कि आप दूसरा काम करते हुए भी इसे सुन सकते हैं, लेकिन टीवी और अखबार के साथ ऐसा नहीं है। इसके अलावा रेडियो को आप कहीं पर भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जा सकते हैं।

ऐसे में यूनिसेफ जैसे संगठनों ने न सिर्फ मनोरंजन के लिए बल्कि लोगों को सूचना देने और उन्हें शिक्षित करने में रेडियो की क्षमता को महसूस किया है। एक तरफ पब्लिक ब्रॉडकास्टर्स स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से न सिर्फ लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं और इसके जरिये देश को पोलियो मुक्त बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वहीं निजी एफएम स्टेशन भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने में किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं। इसके लिए रेडियो वाकई में बधाई का पात्र है।  

(लेखक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के डायरेक्टर जनरल भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2018 और 2019 में यूनिसेफ रेडियो4चिल्ड अवॉर्ड्स जूरी के सदस्य भी रह चुके हैं।)

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 


टैग्स रेडियो केजी सुरेश यूनिसेफ रेडियो की ताकत रेडियो कैंपेन यूनिसेफ रेडियो4चिल्ड अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

9 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

9 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

9 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago