होम / / हिंदी पत्रकारिता का वैभव कभी कम नहीं हो सकता: अमिताभ अग्निहोत्री

हिंदी पत्रकारिता का वैभव कभी कम नहीं हो सकता: अमिताभ अग्निहोत्री

30 मई 1826 को ‘उदंड मार्तंड’ नाम से जुगल किशोर शुक्ला ने पहला हिंदी अखबार के रूप में अंक प्रकाशित किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

अमिताभ अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार ।।

30 मई 1826 को ‘उदंड मार्तंड’ नाम से जुगल किशोर शुक्ला ने पहला हिंदी अखबार के रूप में अंक प्रकाशित किया और आज हिंदी पत्रकारिता अपने 200 वर्ष पूरे करने से बस एक ही साल पीछे हैं। तमाम पड़ावों से गुजरती हुई हिंदी पत्रकारिता समय के साथ और सशक्त हुई है।

यदि मैं हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता की बात करूं, तो जनता के मुद्दों के सरोकार हों, या आमजन की भावना से जुड़ना हो, हर घर तक अखबार पहुंचाकर उनके अधिकारों की बात करने का काम हिंदी माध्यम ने अधिक किया है। अंग्रेजी पत्रकारिता से ये संभव नहीं हुआ है। मैं किसी को कम या अधिक नहीं आंक रहा हूं, लेकिन ये मेरी दृष्टि है। हिंदी आमजन की भाषा है, उनके सरोकार की भाषा है।

इस युग के सबसे बड़े संपादक गांधी जी थे, उन्होंने खुद हिंदी में अखबार निकाला क्योंकि वे जानते थे कि आमजन के सरोकार की भाषा तो हिंदी ही है। जब देश आजाद हुआ तो बीबीसी का एक रिपोर्टर गांधी जी के पास जाकर कहने लगा कि आज आप दुनिया के नाम एक संदेश दें, तो गांधी जी ने उससे कहा कि ‘गांधी को अंग्रेजी नहीं आती है’ संदेश का प्रसारण हिंदी में किया जाएगा। वे जानते थे कि भारत की आत्मा हिंदी में है। देश के किसी वर्ग या क्षेत्र की बात प्रादेशिक भाषा में की जा सकती है, लेकिन जब बात समग्रता की आती है तो हिंदी ही एक माध्यम होता है।

हिंदी पत्रकारिता ने सरकारों से लेकर न्यायपालिका तक पर एक सजग दृष्टि रखी है और लोक लाज का एक अंकुश भी लगाया, जोकि लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी होता है। प्रीतिश नंदी एक बड़े पत्रकार रहे हैं। एक बार उन्होंने कहा कि मैनें कई बड़े-2 लोगों के साक्षात्कार लिए हैं और वे जब अपने चरम पर होते थे तो अपने आप हिंदी में अपनी बात कहने लग जाते थे और यही भाव तत्व हिंदी की गति और शक्ति दोनों है। हिंदी पत्रकारिता ने एक बड़ा काम यह भी किया कि वह इस माध्यम को अभिजात्य वर्ग से बाहर लेकर आई। दरअसल देश की आत्मा गांवों में है और खेत-खलिहान की खबरें आगे तक पहुंचाने का काम हिंदी ने किया। एक आम व्यक्ति को न्याय की उम्मीद हिंदी पत्रकारों से होने लगी, ये इस माध्यम की सबसे बड़ी सफलता है। इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि भारत के जन-मन की पत्रकारिता हिंदी पत्रकारिता है।

आप नेताओं को देखिए, सारे काम अंग्रेजी में हो सकते हैं, लेकिन क्या आपने किसी नेता को जनता से वोट की अपील अंग्रेजी में करते हुए देखा है? जब जनादेश की बारी आती है, तो 70 फीसदी भू भाग पर वोट हिंदी में ही मांगे जाते हैं। मैनें पिछले 36 वर्षों में किसी नेता को अंग्रेजी में वोट मांगते हुए नहीं देखा है। दरअसल एक सभा में आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी का भाषण हो रहा था। वे हिंदी में बोल रहे थे और फिर अनुवादक उसे प्रादेशिक भाषा में बोलता था, उस सभा में मैं भी था। बाद में मैनें आडवाणी जी से कहा कि देखिए, आप जिस भाषा में बोल रहे हैं, जिसे इतना प्यार दे रहे हैं, आप सत्ता में आते ही उसी भाषा की तिलांजलि दे देते हैं। मेरी बात सुनकर वो थोड़ा गंभीर हुए और कहा कि वैसे तुम कह तो सही रहे हो। इसलिए मैं कहता हूं कि इस देश की आत्मा की भाषा हिंदी ही है। इस देश में सरकार, प्रशासन सब अंग्रेजी में चल रहे हैं। अदालतों का काम भी इसी भाषा में हो रहा है, बेचारा गांव का गरीब मजदूर जो अपना मुकदमा लड़ रहा है, वह इतना तक नहीं समझ पा रहा है कि वकील ने क्या बोला? आज यह सब प्रश्न हमारे सामने खड़े हैं। इस देश में हिंदी पत्रकारिता का वैभव कभी कम नहीं हो सकता है क्योंकि देश वोट से चलता है और वोट के लिए हिंदी जरूरी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

6 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

2 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

2 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago