होम / विचार मंच / जायरा वसीम पर अनुरंजन झा की खरी-खरी, बॉलिवुड से की ये अपील

जायरा वसीम पर अनुरंजन झा की खरी-खरी, बॉलिवुड से की ये अपील

अभिनेत्री के हिसाब से उनका अभिनय करना इस्लाम और अल्लाह को मंजूर नहीं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अनुरंजन झा, वरिष्ठ पत्रकार।।

2006-7 की बात है। इंवेस्टिगेटिव टीम कोबरा पोस्ट को लीड कर रहा था और फतवों पर स्टोरी की थी। कई अच्छे रिपोर्टरों की टीम इस खबर पर हमारे साथ थी। तकरीबन 2 दर्जन फतवे देश के अलग-अलग मुफ्तियों से खरीदे गए थे। अजीबोगरीब फतवे, दिलचस्प फतवे, उसमें एक मुफ्ती ने इस बाबत भी फतवा दिया था कि टीवी और फिल्मों में मुसलमानों के लिए काम करना हराम है।

इस बात को और ठोस तरीके से प्रमाणित करने के लिए उसने यह भी कहा था कि चूंकि ऐसा करना इस्लाम में हराम है,इसीलिए युसूफ खान ने दिलीप कुमार बनकर काम करना शुरू किया। बड़े गर्व से उस मुफ्ती ने वो फतवा महज 5 हजार में हमारी टीम को बेचा था। उस फतवे के लिहाज से आमिर, शाहरूख समेत सभी मुस्लिम कलाकारों को ऐसा काम नहीं करना चाहिए। अभिनेत्रियों के बारे में उनकी राय जो थी, वो तो माशाअल्लाह...। सबको वो जन्नत की वही हूर समझते थे, जो उनके जिहादियों के काम आती हैँ। ये सब बातें उस मुफ्ती ने कही थीं और उस वक्त करार के मुताबिक ये खबर तब के स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) पर चलाई गई थी। जाहिर है, हंगामा हुआ। पूरी टीम को महीनों धमकी वाले संदेश आते रहे। संदेश में यहां तक कहा गया कि तुम्हें दोजख नसीब होगा...इत्यादि-इत्यादि।

यह बातें हम आज इसलिए लिख रहे हैं कि कुछ इसी तरह की हरकत फिर एक बार हुई है और ऐसी ही बातों का हवाला देकर अभिनेत्री जायरा वसीम ने अभिनय छोड़ने की बात कही है। उनके हिसाब से उनका अभिनय करना इस्लाम और अल्लाह को मंजूर नहीं। उनके ईमान में दखल है। तो इसका मतलब हिंदुस्तान के उन सभी मुसलमान कलाकार जिनको हमने अपनी आंखों पर बिठाया है, क्या वो अपने ईमान के साथ धोखा करते हैं, पड़ोसी इस्लामी मुल्कों में जहां हमसे बेहतर नहीं तो कमतर भी नहीं कलाकार मौजूद हैं, क्या वो सब बेईमानी करते हैं। इस देश में आज भी लाखों मुसलमान नौजवान (लड़के-लड़कियां) मुंबई का रुख करते हैं, दिन-रात वहां सितारा बनने के लिए जद्दोजहद करते हैं, क्या उनका अपना कोई ईमान नहीं है।

दरअसल,ऐसा कहना इस्लाम और अल्लाह के साथ बेईमानी है। आपको दंगल गर्ल के तौर पर जायरा वसीम याद तो होंगी ही, साथ ही आपको यह भी याद होगा कि किस तरह जायरा ने हवाई यात्रा में एक सोते हुए व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप मढ़ दिया था। अभिनेत्री होने का फायदा उठाने के लिए खुद को एक बेसहारा लड़की के तौर पर पेश किया था और मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं। जायरा के ही साथ सफर करने वाले पैसेंजर ने सारी कहानी पुलिस के सामने बयान की और फिर उस शख्स को जमानत मिली। इतना ही नहीं, महबूबा से मुलाकात के बाद पाकिस्तान के पक्ष में अपने बयान को लेकर भी वो सुर्खियों में आ चुकी हैं।

जायरा को ईमान का यह पाठ पढ़ाते हुए अभिनय को कटघरे में खड़ा करने से पहले अपने गॉडफादर आमिर खान से कम से कम पूछना चाहिए था और उनको भी यह सलाह देनी चाहिए थी। अगर आमिर-शाहरूख का ईमान जायरा की तरह जाग जाए तो हम कितनी उम्दा कलाकारी देखने से महरूम रह जाएं, इसकी तो बस कल्पना ही की जा सकती है। यहां बात सिर्फ मुसलमानों के फिल्मी दुनिया पर काम करने नहीं, बल्कि उस दुनिया के तौर तरीकों पर सवाल है, जिसके सहारे लाखों परिवार पलते हैं, करोड़ों लोगों को दो जून की रोटी नसीब होती है। जायरा का यह बयान जितना हास्यापद है, उतना ही आपत्तिजनक है। आपको काम नहीं करना था तो बस नहीं करना था, कोई घर से खींच कर तो आपको काम करने के लिए लाता नहीं। यह ढोल पीटना किसलिए?

दरअसल, पिछले पांच सालों में कुछ खास नहीं कर पाने के कारण शायद जायरा अवसाद में हों। जायरा को यह मालूम होना चाहिए कि ‘दंगल’ फिल्म की सफलता आमिर खान औऱ उऩकी टीम की सफलता है और उसकी सीढ़ी पर चढ़ जो स्वाद इन्होंने चखा, वो इनका अपना नहीं था। अगर अभियन में ताकत होती तो दूसरी फिल्म तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों में दिलों में जगह क्यों नहीं बना पाई, जबकि उसमें भी तो आमिर खान थे।

कुल मिलाकर देखें तो साफ लगता है कि दंगल की इस अभिनेत्री का अभिनय में करियर कुछ खास नहीं चल रहा है और उसे हिंदुस्तान ने जो दिया है, उसकी दरअसल वो उतनी हकदार नहीं थी। धर्म और इस्लाम के नाम पर भ्रम में डूबी हुई एक अति सामान्य मुस्लिम लड़की है, जो निहायत ही डरपोक और स्वार्थी है। अपने स्वार्थ से डर भरे बयान में इस लड़की ने धर्म का जो तड़का डाला है, वो निहायत ही घिनौना है। इस बयान के बाद तो हम मुंबई इंडस्ट्री से आग्रह करेंगे कि इसको कभी काम मत देना। इसलिए काम मत देना कि क्योंकि जिसने उसे अभी तक सब कुछ दिया, उसका अहसान जिस तरीके से चुकाया है, वह निहायत ही शर्मिंदा करने वाला है।

(यह लेखक के निजी विचार हैं।)

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स फिल्म इंडस्ट्री अनुरंजन झा जायरा वसीम दंगल गर्ल
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

19 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago