होम / विचार मंच / पदमपति पदम ने रायडू के कदम को कुछ इस तरह बताया ‘बाजारवाद’ पर प्रहार

पदमपति पदम ने रायडू के कदम को कुछ इस तरह बताया ‘बाजारवाद’ पर प्रहार

33 वर्षीय हैदराबादी अंबाती रायडू इन दिनों बड़ौदा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अंबाती रायडू का संन्यास बीसीसीआई, चयन समिति और भारतीय टीम के कप्तान-कोच के मुंह पर जोरदार तमाचा है। इंग्लैण्ड में चल रहे 2019 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में न चुने जाने से आहत अंबाती रायडू ने अपना बल्ला खूंटी पर लटकाने की घोषणा करते हुए देश की क्रिकेट में हावी 'बाजारवाद' पर भी करारा प्रहार किया है। बाजारवाद शब्द का यहां इसलिए प्रयोग करना जरूरी है कि अर्से से बीसीसीआई में अजब गजब खेल लगातार होते रहे हैं। इसी कड़ी में रायडू की उपेक्षा एक उदाहरण है।

33 वर्षीय हैदराबादी रायडू जो इन दिनों बड़ौदा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, अब से डेढ़ दशक पहले देश की सबसे होनहार प्रतिभा थे। हैदराबाद क्रिकेट संघ से मनमुटाव और जीटीवी की 20-20 क्रिकेट लीग से जुड़ जाने के चलते रायडू को काफी समय तक बोर्ड का कोपभाजन बनकर वनवास भोगना पड़ा था। बाद में इस बल्लेबाज ने भारतीय टीम में जबरदस्त वापसी की, लेकिन बोर्ड में कुछ बाजारू तत्व उनके पीछे तब भी पड़े हुए थे। फॉर्म के बावजूद एकबार उनको फिटनेस (योयो टेस्ट) के आधार पर टीम में शामिल नहीं किया गया था। यह जुझारू फिर लौटा और अपने दमदार खेल से उसने आलोचकों को एक बार फिर खामोश कर दिया।

जिसको भारतीय क्रिकेट की जरा सी भी समझ थी, वह यह मानकर चल रहा था कि विश्व कप में रायडू का चयन पक्का है, मगर जब 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई, तब आजमाये हुए अश्व रायडू के स्थान पर एक औसत दर्जे के तथाकथित हरफनमौला विजय शंकर को इस चार वर्षीय 'क्रिकेट महाकुम्भ' के लिए चुन लिया गया।

ऋषभ पंत, अजिंक्‍य रहाणे और नवदीप आदि के साथ रायडू को स्टैंडबायी में रखा गया। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद खैर, पंत को बुला लिया गया, लेकिन जब विजय शंकर को चोट के नाम पर स्वदेश भेजा गया, तब उसके स्थान पर रायडू या रहाणे, जो पहले से ही काउन्टी खेल रहे हैं, को नहीं बल्कि उस मयंक अग्रवाल को टीम मे शामिल किया गया, जिसने देश के लिए दो टेस्ट मैच जरूर खेले, मगर सीमित ओवरों का एक भी मैच अभी तक नहीं खेला है। मयंक का चयन यह जताता है कि चयन समिति की कोई औकात नहीं। आप लाखों रुपए महीना लीजिए और चुप रहिए।

जाहिर है कि यह फैसला भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की मर्जी से बोर्ड ने लिया। मैं नहीं जानता कि मयंक को मौका मिलेगा या नहीं, क्योंकि टीम को, यदि फाइनल मे पहुंची तो कुल तीन मैच खेलने हैं। क्या चयन समिति मयंक को रोहित के बतौर साथी उतारेगी और बांग्लादेश के खिलाफ रोहित के साथ 180 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाने वाले के. एल राहुल को चौथे क्रम पर भेजेगी? इसका जवाब तो आने वाला समय ही देगा, परन्तु मयंक को बुलाकर एक धाकड़ बल्लेबाज रायडू को असमय खेल छोड़ने पर विवश जरूर कर दिया गया, यह बेझिझक स्वीकार करना ही होगा।

(वरिष्ठ पत्रकार पदमपति पदम की फेसबुक वॉल से)


टैग्स पदमपति पदम क्रिकेट वर्ल्ड कप अंबाती रायडू बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

12 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago