होम / विचार मंच / क्या वाकई डिजिटल मीडिया को FDI की कोई जरूरत है?

क्या वाकई डिजिटल मीडिया को FDI की कोई जरूरत है?

प्रिंट मीडिया को एफडीआई के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, जबकि डिजिटल मीडिया को एफडीआई सरप्राइज गिफ्ट की तरह मिली है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

डॉ. धीमंत पुरोहित, वरिष्ठ पत्रकार।।

अंग्रेजी में इसे कहते हैं प्लेजंट शोक। हिंदी में-खबर सुनते ही जान निकल गई और अगर थोड़ा रीजनल तड़का डालकर कहें तो-हाय रे, मैं मर जावां। इसलिए नहीं कि  मोदी सरकार ने डिजिटल मीडिया में 26% एफडीआई का ऐलान किया है, बल्कि इसलिए कि इस बहाने सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर देश में डिजिटल मीडिया के अस्तित्व को स्वीकार किया है। इससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के आखिर में उनके सूचना प्रसारण मंत्री ने शान से कहा था कि हम डिजिटल मीडिया को रेकग्नाइज ही नहीं करते हैं।

डिजिटल मीडिया में एफडीआई के मायने समझें, इससे पहले ये समझ लें कि ये डिजिटल मीडिया की कोई मांग नहीं है, बल्कि ये देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति में सरकार की जरूरत या फिर मजबूरी है। प्रिंट मीडिया को एफडीआई के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, जबकि डिजिटल मीडिया को एफडीआई सरप्राइज गिफ्ट की तरह मिली है। पर क्या वाकई डिजिटल मीडिया को एफडीआई की कोई जरूरत है? इस सवाल के दो जवाब हैं, क्योंकि देश में डिजिटल मीडिया भी दो तरह के हैं।

पहले तो देश के मीडिया जगत को देखें तो आज देश में 1,05,443 न्यूजपेपर्स और जर्नल्स प्रकाशित होते हैं। उनमे से टॉप 20 ऐसे हैं जो एफडीआई के बारे में सोच सकते हैं। टेलिविजन न्यूज चैनल्स आज देश में 400 से ज्यादा हैं, जिनमें से 34 प्रमुख हैं और एफडीआई के बारे में सोचने वाले तो मुश्किल से 10 हैं। वैसे ही, डिजिटल मीडिया–न्यूज पोर्टल्स लाखों में हैं, जिनमें से प्रमुख 60 हैं। उनमें से भी एफडीआई के बारे में सोचने वाले तो मुश्किल से 10 होंगे।

बड़े मीडिया हाउसेज के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए 26% एफडीआई बिजनेस स्ट्रैटेजी का हिस्सा हो सकती है। लाखों की बात भले ही न करें पर हजारों जेन्युइन डिजिटल मीडिया ओनर जो ज्यादातर पत्रकार कम एंटरप्रिन्योर हैं, उनके लिए ये एफडीआई एक न्यूज आइटम से ज्यादा और कुछ भी नहीं है।

हम जैसे कई पत्रकार कम एंटरप्रिन्योर के लिए डिजिटल मीडिया की ब्यूटी यह है कि यह लो कॉस्ट बिजनेस मॉडल है। जिसके निवेश की व्यवस्था हमने खुद हमारे रिसोर्सेज से की है। आज देश के बड़े से बड़े प्रिंट और टीवी मीडिया हाउसेज में छंटनी का भयानक दौर चल रहा है। उसका एकमात्र कारण यह है कि उन लोगों ने बिना लंबा सोचे समझे, अपनी आय से ज्यादा खर्चा मैनपावर, मशीनरी और इंफ्रॉस्ट्रक्चर में किया और जब संतुलन गड़बड़ाया तो उसका शिकार सबसे पहले अपने एंप्लाइज को बनाया। नेशनल से लेकर रीजनल तक सब जगह ये हाहाकार है।

एफडीआई कोई खैरात या जादुई छड़ी नहीं है, जिससे डिजिटल या अन्य किसी मीडिया में उससे आते ही कोई चमत्कार हो जाएगा। जितनी बड़ी एफडीआई, उतनी ही बड़ी वो जिम्मेदारी है। विदेशी निवेशक को आपको वो रिटर्न देना पड़ेगा, जिस मुनाफे की उम्मीद में वो निवेश करेगा। सरकारी विज्ञापन कम या बंद ही हो रहे हैं। मंदी के दौर में कॉर्पोरेट और कॉमर्शियल विज्ञापन कम हो रहे हैं और कब तक यह स्थिति रहेगी, ये कोई दावे के साथ कह नहीं सकता। ऐसे में निवेश पर रिटर्न आयेगा कहां से? ‘सेक्रेड गेम्स’ वाला त्रिवेदी भी कहां से बचेगा? एंप्लाइज के बाद अब नंबर आयेगा एंप्लॉयर्स का। आने वाले दौर में अब कई सौ चैनल और कई हजार न्यूजपेपर शायद ही देखने को मिलेंगे। टिकेगा वही, जिसे डिजिटल मीडिया के लो कॉस्ट मॉडल जैसी महारत होगी।

डिजिटल मीडिया को भविष्य का मीडिया कहा जाता है, इसलिए वर्तमान में सरकार ने उसकी ओर अभी तक देखा ही नहीं। केंद्र और राज्यों में डिजिटल मीडिया को न एक्रेडिशन कार्ड मिलता है और न सरकारी विज्ञापन। डिजिटल मीडिया के लिए सरकार अगर गंभीरता से कुछ करना चाहती है, तो ये सब करे। डिजिटल मीडिया टिक पायेगा, तभी तो कभी एफडीआई के बारे में सोच पायेगा।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स डिजिटल मीडिया एफडीआई डॉ. धीमंत पुरोहित
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

15 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

15 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

15 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

54 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago