होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: समय का संकेत नहीं समझने का है ये नतीजा

मिस्टर मीडिया: समय का संकेत नहीं समझने का है ये नतीजा

लगातार मिल रहे इस तरह के संकेतों को संयुक्त कर देखें तो साफ है कि अब हमें अपना घर ठीक करने की नौबत आ गई है

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल, वरिष्ठ पत्रकार।।

तो वह घड़ी आ ही गई। वक्त की चाल तो पहले से ही आगाह कर रही थी। लोकतंत्र के तीन स्तंभ स्वयंभू चौथे स्तंभ को नसीहतें दे रहे हैं कि उन्हें जिम्मेदार पत्रकारिता करनी चाहिए। मैं करीब-करीब साल भर ही यात्राएं करता हूं। अपनी यायावरी से निकले संदेशों के आधार पर इस कॉलम में लगातार मैंने इस ओर ध्यान आकर्षित किया है कि अब प्रत्यास्थता की सीमा आ चुकी है। आम अवाम अब गैर जिम्मेदार नेताओं को तो बर्दाश्त करने के लिए तैयार है, लेकिन इस तरह की पत्रकारिता को स्वीकार नहीं करना चाहती। यह सामाजिक सोच में जबरदस्त अंतर्विरोध है।

विधायिका ने तो अनेक अवसरों पर कहा है कि मीडिया को अपनी जवाबदेही समझनी चाहिए। कार्यपालिका ने भी अपने ढंग से पत्रकारिता के लिए इकतरफा फिजूल की एडवाइजरी जारी करना शुरू कर दिया है। अमुक चीज दिखाएं और अमुक न दिखाएं। यह प्रकाशित करें और वह प्रकाशित न करें। नागरिक संशोधन कानून के बाद असम के हाल बताने,प्रकाशित करने या दिखाने पर पत्रकारिता को बाकायदा सरकारी सीख दी गई थी। इसके बाद जामिया में पत्रकारों के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार हुआ।

एक न्यायपालिका बची थी तो बीते दिनों हैदराबाद की घटना पर उसकी रोक सामने आई कि इस प्रसंग में क्या नहीं दिखाना चाहिए। लगातार मिल रहे इस तरह के संकेतों को संयुक्त कर देखें तो साफ है कि अब हमें अपना घर ठीक करने की नौबत आ गई है। अब हम समाज में उस तरह सम्मान या प्रतिष्ठा नहीं पा रहे हैं, जैसे कुछ दशक पहले प्राप्त करते थे। एक ओर तो हम अपने को प्रोफेशनल कहते हैं तो दूसरी तरफ़ हम पेशेवर सिद्धांतों से बिचकते जा रहे हैं। विचार करने की जरूरत है कि हमने सोच की रीढ़ को लुंज पुंज क्यों हो जाने दिया है?

तीन-चार महीने पहले पत्रकारों के एक कार्यक्रम में गया था। उसमें खुलकर चिंता जताई गई थी कि पत्रकार साथी समाज में अब बहुत अच्छी दृष्टि से नहीं देखे जा रहे हैं। ‘मीडिया तो बिका हुआ है’, यह टिप्पणी अब आम हो गई है। यह धारणा विश्वास में बदल जाए,  इसके पहले ही सावधान होना वक्त का तकाजा है। यह पत्रकारिता घरानों और उनके मालिकों के लिए भी चेतावनी है। अगर वे अपने पत्रकारों का रोबोट की तरह इस्तेमाल करते रहे तो उनके अपने अस्तित्व का संकट दूर नहीं है। पत्रकारिता में प्रबंधन अपने छिपे एजेंडे नहीं चला सकता। दूर थे जब तक सियासत से तो हम भी साफ थे/खान में कोयले की पहुंचे तो हम भी काले हो गए/ समय आ पहुंचा है कि हम चेत जाएं मिस्टर मीडिया!

(यह लेखक के निजी विचार हैं।)

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

मिस्टर मीडिया: दंड तो यही बनता था, लेकिन क्या ये 'एनकाउंटर' है?

मिस्टर मीडिया: इसलिए उचित और जायज है मीडिया ट्रायल

मिस्टर मीडिया: महाराष्ट्र में क्यों चूके मीडिया के महारथी?

स्टर मीडिया: आर्थिक मंदी के दौर में मीडिया कवरेज के लिए निकला है यह अनोखा ‘फॉर्मूला’

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया मीडिया की विश्वसनीयता
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

6 hours ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

6 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

7 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago