होम / टेलिस्कोप / 'बिग बॉस' को कॉपीराइट उल्लंघन से बचाने के लिए HC ने Viacom18 के पक्ष में दिया ये ऑर्डर

'बिग बॉस' को कॉपीराइट उल्लंघन से बचाने के लिए HC ने Viacom18 के पक्ष में दिया ये ऑर्डर

दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में 'बिग बॉस' के एपिसोड की स्ट्रीमिंग को किसी अन्य धूर्त वेबसाइट्स पर रोकने के लिए 'वॉयकॉम18' के पक्ष में डायनामिक इंजेक्शन ऑर्डर जारी किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के एपिसोड की स्ट्रीमिंग को किसी अन्य धूर्त वेबसाइट्स पर रोकने के लिए 'वॉयकॉम18' (Viacom18) के पक्ष में डायनामिक इंजेक्शन ऑर्डर (Dynamic Injunction Order) जारी किया है। बता दें कि यह आदेश 'वॉयकॉम18' को बिग बॉस हिंदी, बिग बॉस कन्नड़ और आगामी बिग बॉस मराठी सहित चल रहे रियलिटी शो के कॉपीराइट उल्लंघन से बचाने का अधिकार देता है।

बता दें कि बिग बॉस का प्रसारण 'वॉयकॉम18' नेटवर्क के कलर्स ब्रैंड के हिंदी व रीजनल चैनल्स के साथ ओटीटी ऐप 'जियो सिनेमा' (JioCinema) पर किया जाता है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने हालिया आदेश में विभिन्न तरह की पायरेटेड वेबसाइट्स से संबंधित डोमेन नेम रजिस्ट्रार्स को इस तरह की वेबसाइट्स को सस्पेंड अथवा लॉक करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने भारत में शो की अपार लोकप्रियता को मान्यता दी और कंटेट की सुरक्षा में 'वॉयकॉम18' के अधिकार को भी स्वीकार किया। कोर्ट ने अपने आदेश में इस मामले में उल्लिखित फेक वेबसाइट्स पर लगाम लगाने का आदेश दिया और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP), दूरसंचार विभाग (DoT) अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeITy) को ऐसी फेक वेबसाइट्स पर रोक लगाने को भी कहा है। 

यह आदेश 'वॉयकॉम18' को अपने डोमेन में 'बिग बॉस' के नाम का उपयोग करने वाली या फिर अवैध रूप से 'बिग बॉस' कार्यक्रम का प्रसारण करने वाली वेबसाइट्स के खिलाफ आवेदन दायर करने की भी अनुमति देता है। इस कार्रवाई का उद्देश्य पायरेसी पर अंकुश लगाना और इस शो के निर्माण व प्रसारण में 'वॉयकॉम18' के पर्याप्त निवेश की सुरक्षा प्रदान करना है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

19 hours ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

5 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

6 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago