होम / टेलिस्कोप / टीवी शो देखने पर जीत सकते हैं नकद पुरस्कार, करना होगा सिर्फ ये काम
टीवी शो देखने पर जीत सकते हैं नकद पुरस्कार, करना होगा सिर्फ ये काम
अब टीवी शो देखने पर व्युअर्स मनोरंजन करने के साथ ही नकद पुरस्कार भी जीत सकते हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इस प्रतियोगिता में 15 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच शाम को साढ़े सात बजे से रात साढ़े दस बजे प्रसारित होने वाले प्रत्येक शो के दौरान व्युअर्स से दो सवाल पूछे जाएंगे। यह सवाल शो से संबंधित होंगे और व्युअर्स को उन सवालों का जवाब देना होगा। इस स्लॉट में चैनल की ओर से तेनालीराम, भाकरवड़ी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, अलादीन-नाम तो सुना होगा, जीजाजी छत पर हैं और बावले उतावले शो का प्रसारण किया जाता है। चैनल पर व्युअर्स के लिए शो से संबंधित दो आसान से सवाल पूछे जाएंगे, जैसे-अलादीन किसे छुड़ाना चाहता है आदि-। व्युअर्स को अपने जवाब 8340883408 नंबर पर एसएमएस कर देने होंगे। प्रतियोगिता में प्रत्येक सही उत्तर के विजेता को पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
टैग्स अब टीवी बना एटीएम सोनी सब