होम / टेलिस्कोप / इस फिल्म में पत्रकार बनेंगी टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी, तैयारियों में जुटीं

इस फिल्म में पत्रकार बनेंगी टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी, तैयारियों में जुटीं

रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' में भाग लेकर काफी लोकप्रियता हासिल करने वाली देवोलीना इन दिनों टीवी धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया 2' में नजर आ रही हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

इन दिनों टीवी धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया 2' में नजर आ रहीं टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी निर्देशक प्रणब जे डेका की आगामी फिल्म 'कुकी' (Kookie) में एक पत्रकार की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस भूमिका के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी जोर-शोर से अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में देवोलीना भट्टाचार्जी का कहना है, 'इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। मैं इस फिल्म में नवनीता सेन के रूप में दिखाई दूंगी, जो पेशे से एक पत्रकार है। यह काफी दिलचस्प किरदार है। पहली बार मैं एक पत्रकार की भूमिका निभाने जा रही हूं। दर्शक फिल्म में एक नए रूप में मुझे देखेंगे। फिल्म की कहानी दुष्कर्म पीड़िता पर आधारित है।'

रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' में भाग लेकर काफी लोकप्रियता हासिल करने वाली देवोलीना का कहना है, 'पत्रकारों के प्रति मेरा हमेशा बहुत सम्मान रहा है। मुझे लगता है कि वे हमारे समाज के बहुत महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वे हमें तमाम महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताने के साथ जागरूक करने में मदद करते हैं। मुझे लगता है कि कई बार पीड़ित के लिए एक मामला जीतने और न्याय पाने के लिए पत्रकार काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि यह पेशा बहुत ही जिम्मेदारी वाला है। मेरा मानना है कि पत्रकारों के अपने पेशे के प्रति समर्पित और वफादार रहना चाहिए।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कुकी’ में दीपानिता शर्मा, राजेश तैलंग, स्वास्तिका मुखर्जी, उदयन दुआरा भी हैं। असम के दो शहरों तेजपुर और गुवाहाटी में इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। बताया जाता है कि पिछले दिनों इस फिल्म का मुहूर्त शॉट पूरा हो चुका है।


टैग्स टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी साथ निभाना साथिया 2 प्रणब जे डेका कुकी पत्रकार की भूमिका नई फिल्म
सम्बंधित खबरें

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

19 hours ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

5 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

6 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago