ऑरमैक्स बॉलीवुड ऑडियंस रिपोर्ट: फिल्मों की कमाई में युवाओं का दबदबा

'ऑरमैक्स बॉलीवुड ऑडियंस रिपोर्ट 2026' के मुताबिक हिंदी फिल्मों की 57% कमाई 30 साल से कम उम्र के दर्शकों से आती है। रिपोर्ट में डिजिटल मार्केटिंग और थिएटर अनुभव से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं।

Last Modified:
Tuesday, 19 May, 2026
ormaxreport


ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media) ने ‘ऑरमैक्स बॉलीवुड ऑडियंस रिपोर्ट’ (TOBAR) 2026 जारी की है। यह नई रिसर्च रिपोर्ट भारत के हिंदी फिल्म दर्शकों की पसंद, व्यवहार और थिएटर अनुभव को लेकर कई अहम जानकारियां सामने लाती है। यह अध्ययन देशभर के 2 हजार नियमित सिनेमाघर दर्शकों पर आधारित है, जो शहरी भारत के करीब 2.85 करोड़ हिंदी फिल्म दर्शकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी बॉक्स ऑफिस की 57% कमाई 30 साल से कम उम्र के दर्शकों से आती है। वहीं फिल्म रिलीज के पहले दिन की कमाई में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 70% तक पहुंच जाती है। ऐसे में यह वर्ग फिल्म मार्केटिंग के लिहाज से सबसे अहम माना जा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि फिल्म प्रमोशन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म अब सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुके हैं। यूट्यूब (YouTube), इंस्टाग्राम (Instagram) और ऑनलाइन टिकट बुकिंग एप्स दर्शकों तक पहुंचने के प्रमुख स्रोत हैं। टिकटिंग एप्स में BookMyShow की सबसे ज्यादा पहचान दर्ज की गई, जबकि District दूसरे स्थान पर रहा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि थिएटर में महंगे फूड एंड बेवरेज (F&B) दर्शकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनकर उभरे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों ने इसे महंगे टिकटों से भी बड़ी बाधा बताया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अक्षय कुमार के खूंखार रूप ने डराया : रिलीज हुआ 'हैवान’ का ट्रेलर

प्रियदर्शन की क्राइम-थ्रिलर ‘हैवान’ का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में सैफ अली खान दृष्टिबाधित योद्धा बने हैं, जबकि अक्षय कुमार खतरनाक सीरियल किलर की भूमिका में हैं।

Last Modified:
Tuesday, 25 August, 2026
haivaantrailor

प्रियदर्शन (Priyadarshan) के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित क्राइम-थ्रिलर ‘हैवान’ (Haivan) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। KVN प्रोडक्शन (KVN Production) के बैनर तले बनी इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पहली बार एक बेहद गंभीर और तनावपूर्ण टकराव वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में सैफ ने रोहन कपूर (Rohan Kapoor) का किरदार निभाया है, जो दृष्टिबाधित होने के बावजूद युद्ध कला में माहिर है। वह अकेले एक बच्ची की देखभाल करता है। कहानी उस वक्त खतरनाक मोड़ लेती है, जब यह बच्ची एक ऐसे शख्स के निशाने पर आ जाती है, जो लगातार हत्याओं को अंजाम दे रहा है।

अक्षय के किरदार का अंदाज ट्रेलर की सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीजों में से एक है। वह शहर में भय का माहौल पैदा करता नजर आता है और कई लोगों की जान लेता है। उसके निशाने पर बच्चे भी दिखाई देते हैं, जिससे कहानी का तनाव और बढ़ जाता है।

फिल्म में बोमन ईरानी (Boman Irani) जज की भूमिका निभा रहे हैं। सैयामी खेर (Saiyami Kher) पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) और शारिब हाशमी (Sharib Hashmi) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं।

ट्रेलर में एक तरफ अपराध और डर से घिरा शहर दिखाई देता है, तो दूसरी तरफ एक ऐसा व्यक्ति है जो अपनी दृष्टिहीनता को बाधा बनने देने के बजाय उसी के सहारे अपने दुश्मन का सामना करने की तैयारी करता है। ‘हैवान’ को 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

चोट के बावजूद काम करती दिखीं आकांक्षा चमोला : वीडियो वायरल

आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह पैर पर चोट के साथ नजर आईं। अभिनेत्री ने घुटने और पसलियों में चोट लगने की बात भी कही।

Last Modified:
Tuesday, 25 August, 2026
Akanksha Chamola

टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में स्पॉट हुईं अभिनेत्री के बाएं पैर पर चोट दिखाई दी, जिसे देखकर उनके प्रशंसक उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे। हालांकि, पैपराजी से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने अपने अंदाज में चोट को लेकर मजाक भी किया।

वीडियो में आकांक्षा हल्के नीले रंग की शॉर्ट ड्रेस और सफेद हील्स में नजर आईं। उनके पैर पर लगी चोट साफ दिखाई दे रही थी। जब पैपराजी ने उनकी हालत के बारे में पूछा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका घुटना और पसलियां चोटिल हो गई हैं।

चोट लगने की वजह पूछे जाने पर आकांक्षा ने इसे भी हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। उन्होंने कहा कि यह सब उनके घर पर स्टंट करते हुए हुआ। अभिनेत्री का यह अंदाज देखकर कुछ लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

इसी दौरान सामने आए एक अन्य वीडियो में आकांक्षा गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बारे में भी बात करती दिखाई दीं। दोनों की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

आकांक्षा हाल ही में ‘लॉक अप 2’ (Lock Upp 2) में अपने पति गौरव खन्ना से अलग होने की घोषणा के बाद चर्चा में आई थीं। दोनों ने 2016 में शादी की थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब एक साल से अलग रह रहे थे। शो के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने बताया था कि दोनों तलाक की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

बाद में अभिनेत्री ने स्पष्ट किया था कि अलग होने का फैसला दोनों की सहमति से लिया गया है और तलाक की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, उस समय तक आधिकारिक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर विवाद : कंगना रनौत ने उठाए सवाल

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी ऐड में उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। अब कंगना रनौत ने भी इस विज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Last Modified:
Tuesday, 25 August, 2026
krtisenon

अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों एक नए ज्वेलरी विज्ञापन (Jewellery Advertisement) को लेकर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर तैयार किए गए इस ऐड में कृति का इंडो-वेस्टर्न लुक (Indo-Western Look) लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा ज्वेलरी से ज्यादा उनके पहनावे को लेकर हो रही है।

विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज (Bralette-Style Blouse) के साथ केप (Cape) और ड्रेप्ड स्कर्ट (Draped Skirt) में नजर आती हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने त्योहार से जुड़े विज्ञापन में इस तरह के आउटफिट के चुनाव पर सवाल खड़े किए हैं। देखते ही देखते कृति के लुक को लेकर ऑनलाइन बहस शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) के जरिए विज्ञापन के पहनावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज महिलाओं के पास कपड़ों और फैशन के कई विकल्प मौजूद हैं।

कंगना ने अपनी पोस्ट में अलग-अलग तरह के परिधानों का जिक्र करते हुए कहा कि आधुनिक महिलाएं अपनी पसंद के मुताबिक वैश्विक और पारंपरिक दोनों तरह के कपड़े पहन सकती हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने सवाल किया कि भाई को राखी बांधने जैसे पारंपरिक अवसर पर इतने विकल्पों के बावजूद इस तरह के पहनावे को क्यों चुना गया।

अपनी टिप्पणी में कंगना ने विज्ञापन की स्टाइलिंग (Styling) को लेकर भी नाराजगी जताई और इसे जानबूझकर विवाद पैदा करने वाला बताया। उनकी प्रतिक्रिया सामने आने के बाद कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर चल रही सोशल मीडिया चर्चा और तेज हो गई है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

परवेज काजी की तबीयत बिगड़ी तो सलमान खान ने की मदद

सलमान खान ने अपने लंबे समय से बॉडी डबल रहे परवेज काजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी चिकित्सा देखभाल और रिकवरी में मदद का जिम्मा उठाया है।

Last Modified:
Tuesday, 25 August, 2026
sallamkhan

सलमान खान (Salman Khan) फिल्मों में अपने अभिनय और एक्शन के लिए जितने मशहूर हैं, उतनी ही चर्चा उनकी दरियादिली की भी होती है। एक बार फिर अभिनेता ने अपने करीबी सहयोगी और लंबे समय से बॉडी डबल रहे परवेज काजी (Parvez Kazi) के मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बढ़ाया है।

परवेज की इसी महीने अचानक तबीयत खराब हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 अगस्त को उनकी सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया, जहां उनकी एक छोटी हृदय सर्जरी की गई।

शुरुआत में यह खबर सामने आई थी कि परवेज को शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, उनके मैनेजर पीयूष (Piyush) ने इस दावे को स्पष्ट करते हुए बताया कि उनकी तबीयत शूटिंग के दौरान खराब नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि परवेज जांच के लिए डॉक्टर के पास गए थे और मेडिकल जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

परवेज की सेहत से जुड़ी जानकारी मिलते ही सलमान खान ने उनकी मदद की जिम्मेदारी संभाल ली। मैनेजर के अनुसार, अभिनेता लगातार उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इलाज से जुड़ी जरूरी सुविधाओं में कोई कमी न रहे।

सलमान और परवेज का पेशेवर रिश्ता काफी पुराना है। कई फिल्मों में परवेज ने अभिनेता के बॉडी डबल के तौर पर काम किया है। खासतौर पर सलमान की एक्शन फिल्मों में उनके स्टंट और शारीरिक रूप से जोखिम वाले दृश्यों को फिल्माने में बॉडी डबल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अक्षय खन्ना बने शुक्राचार्य : ‘महाकाली’ के टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की ‘महाकाली’ का टीजर सामने आ गया है। फिल्म में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं और भूमि शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Last Modified:
Monday, 24 August, 2026
Mahakali Teaser

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाली’ (Mahakali) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब और दिलचस्प हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता पहली बार दैत्य गुरु शुक्राचार्य (Shukracharya) की भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक सामने आते ही चर्चा में आ गया है।

पूजा कोल्लुरु (Pooja Kolluru) के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण रिवाज रमेश दुग्गल (Riwaz Ramesh Duggal) ने किया है। टीजर में अक्षय खन्ना को इस तरह के रूप में पेश किया गया है कि उन्हें पहली नजर में पहचानना आसान नहीं लगता। उनका गेटअप, आवाज और किरदार की गंभीरता फिल्म के पौराणिक संसार को एक अलग प्रभाव देती है।

‘महाकाली’ को भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है। कहानी मां काली की दिव्य शक्तियों से प्रेरित है और इसमें अभिनेत्री भूमि शेट्टी (Bhoomi Shetty) केंद्रीय भूमिका निभा रही हैं। रोहित सराफ (Rohit Saraf) भी फिल्म का हिस्सा हैं।

टीजर की कहानी को मुख्य रूप से शुक्राचार्य के नजरिए से दिखाया गया है। वह भगवान नारायण को अपना विरोधी मानते हैं और देवताओं से मिले कथित अन्याय का बदला लेने के लिए राक्षस रक्तबीज (Raktabeej) को विनाश फैलाने का आदेश देते नजर आते हैं। इसके साथ ही टीजर में शुक्राचार्य की शक्ति और उनके इरादों की झलक देखने को मिलती है।

वीडियो की शुरुआत एक बच्चे के रोने की आवाज से होती है। इसके बाद अक्षय खन्ना की दमदार आवाज सुनाई देती है। शुक्राचार्य के रूप में वह समुद्र मंथन, अमृत और देवताओं-असुरों के बीच हुए कथित भेदभाव का जिक्र करते हैं। उनके संवादों में बार-बार यह सवाल उठता है कि जो कुछ हुआ, वह धर्म था या अधर्म।

टीजर आगे बढ़ने के साथ शुक्राचार्य की योजना और असुरों के प्रति उनके आक्रोश का अंदाजा मिलता है। इसके बाद अक्षय खन्ना का लुक सामने आता है और दर्शकों को उनके किरदार की शक्तियों की पहली झलक दिखाई जाती है। टीजर ने फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट और पौराणिक दुनिया को लेकर भी उत्सुकता पैदा की है।

फिल्म को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह 8 जनवरी 2027 को तेलुगु (Telugu), हिंदी (Hindi), तमिल (Tamil), मलयालम (Malayalam) और कन्नड़ (Kannada) भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग कब होगी शुरू? निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने दिया जवाब

रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म की शुरुआत की संभावित टाइमलाइन बताई है।

Last Modified:
Monday, 24 August, 2026
animalpark

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी और कमाई के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया। फिल्म के अंत में इसके अगले भाग ‘एनिमल पार्क’ (Animal Park) की झलक मिलने के बाद से ही प्रशंसक इसके इंतजार में हैं।

हालांकि, बीते कुछ समय से ऐसी अटकलें भी लगती रही हैं कि ‘एनिमल पार्क’ की योजना फिलहाल आगे नहीं बढ़ रही है। अब इन तमाम चर्चाओं के बीच फिल्म के निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा (Pranay Reddy Vanga) ने सीक्वल को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल पार्क’ की टाइमलाइन को लेकर बताया कि संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) के रिलीज होने के बाद दोनों भाई कुछ समय का ब्रेक लेंगे। इसके बाद ही वे ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू करेंगे।

प्रणय के मुताबिक, ‘स्पिरिट’ के प्रदर्शन के बाद करीब छह महीने का ब्रेक लेने की योजना है। इस अवकाश के बाद ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू किया जाएगा। ऐसे में रणबीर कपूर को एक बार फिर रणविजय के किरदार में देखने की उम्मीद लगाए बैठे दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

वहीं, रणबीर कपूर के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेता की बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) का पहला भाग इसी साल दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में पहुंचने वाला है। इसके बाद संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) भी उनकी आगामी फिल्मों में शामिल है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘दृश्यम’ की कहानी अब आखिरी पड़ाव पर : अजय देवगन ने जारी किया नया पोस्टर

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ नाम से रिलीज होगी। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें विजय सालगांवकर की कहानी का अंतिम अध्याय दिखेगा।

Last Modified:
Monday, 24 August, 2026
drishyam3

अजय देवगन (Ajay Devgn) के प्रशंसकों को लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार था, उसका आधिकारिक ऐलान अब हो गया है। ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) को नया नाम मिल गया है और इसे ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) के नाम से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन ने आज फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी पैनोरमा स्टूडियोज (Panorama Studios) के पास है। शीर्षक में ‘द कन्क्लूजन’ जुड़ने से साफ संकेत मिलता है कि विजय सालगांवकर और पुलिस के बीच वर्षों से चल रहा रहस्य और बचाव का सिलसिला अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंचने वाला है।

अजय ने पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा कि हर व्यक्ति किसी घटना को अपने नजरिए से देखता है और उनके लिए उनका परिवार सबसे महत्वपूर्ण है। पोस्ट में फिल्म की रिलीज 2 अक्टूबर बताई गई है। यानी इस बार विजय सालगांवकर की कहानी गांधी जयंती के मौके पर बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आएगी।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय के साथ तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Saran), रजत कपूर (Rajat Kapoor), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की कहानी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। एक अप्रत्याशित घटना के बाद विजय अपने परिवार को कानूनी और पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए एक ऐसी कहानी तैयार करता है, जिसे सच साबित करना ही उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसके बाद पुलिस और विजय के बीच सच तक पहुंचने की कोशिश का खेल शुरू होता है।

दूसरे भाग में सालगांवकर परिवार अपने पुराने अनुभवों को पीछे छोड़कर सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करता नजर आया था। लेकिन हालात फिर करवट लेते हैं और पुराने राज के सामने आने का खतरा परिवार की जिंदगी को दोबारा मुश्किल में डाल देता है।

अब तीसरी फिल्म के शीर्षक में ‘द कन्क्लूजन’ जुड़ने के बाद दर्शकों की सबसे बड़ी उत्सुकता यही है कि क्या विजय सालगांवकर इस बार भी अपने परिवार को बचाने में सफल होगा या वर्षों से दबा हुआ सच आखिरकार सामने आ जाएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज' के खिलाफ NCLT ने शुरू की इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया

मुंबई स्थित नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने पेमेंट डिफॉल्ट के मामले में 'रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज' (Reliance Entertainment Studios) को इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया में भेजने का आदेश दिया है।

Last Modified:
Monday, 24 August, 2026
RelianceEntertainment65

फिल्म ‘Auron Mein Kahan Dum Tha’ की फाइनेंसिंग से जुड़ा मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। मुंबई स्थित नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने पेमेंट डिफॉल्ट के मामले में 'रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज' (Reliance Entertainment Studios) को इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया में भेजने का आदेश दिया है। यह मामला 11.94 करोड़ रुपये के कथित बकाये से जुड़ा है।

NCLT ने 19 अगस्त को दिए अपने आदेश में कहा कि फिल्म की रिलीज के लिए Pen India की ओर से दिए गए 20 करोड़ रुपये को Insolvency and Bankruptcy Code (IBC) के तहत ‘Financial Debt’ माना जा सकता है। इसके बाद ट्रिब्यूनल ने कंपनी पर मोरेटोरियम लागू कर दिया और उमेश बालाराम सोनकर को Interim Resolution Professional (IRP) नियुक्त किया है।

हालांकि, NCLT ने यह भी साफ किया है कि उसने अभी Pen India को दिए जाने वाले बकाये की अंतिम रकम तय नहीं की है। अब इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया के दौरान IRP Pen India के दावे की जांच करेगा और उसके बाद दावे की रकम तय प्रक्रिया के तहत सामने आएगी।

20 करोड़ रुपये का था मामला

Pen India ने नवंबर 2022 में हुए एक सिक्योरिटी डिपॉजिट एग्रीमेंट के तहत 'रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज' को 20 करोड़ रुपये दिए थे। समझौते में इस रकम को 21% सालाना ब्याज, मासिक कंपाउंडिंग के साथ वापस करने की शर्त रखी गई थी।

इसके बाद Reliance से आंशिक रूप से जुड़ी कंपनी Friday Filmworks ने अक्टूबर 2023 में Pen India को 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया। Pen India का दावा था कि इसके बाद 4.49 करोड़ रुपये का मूलधन और 7.44 करोड़ रुपये का ब्याज बकाया रह गया था।

Reliance ने क्या दलील दी?

'रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज' ने इंसॉल्वेंसी याचिका का विरोध किया। कंपनी का कहना था कि 20 करोड़ रुपये के भुगतान को समझौते में साफ तौर पर Security Deposit बताया गया था, इसलिए इसे लोन या वित्तीय कर्ज नहीं माना जाना चाहिए।

कंपनी ने यह भी दलील दी कि एक कॉन्ट्रैक्चुअल प्रावधान के तहत किसी तीसरे पक्ष के सैटेलाइट या डिजिटल राइट्स प्रदाता के जरिए भुगतान किया जा सकता था और इस व्यवस्था के तहत उसकी जिम्मेदारी खत्म हो गई थी।लेकिन NCLT ने दोनों दलीलों को स्वीकार नहीं किया।

समझौते में नाम से ज्यादा मायने रखता है लेन-देन का असली स्वरूप

ट्रिब्यूनल ने कहा कि किसी लेन-देन को सिर्फ समझौते में इस्तेमाल किए गए नाम से तय नहीं किया जा सकता। यह देखना जरूरी है कि लेन-देन का असल स्वरूप और उसका व्यावसायिक प्रभाव क्या है।

NCLT ने माना कि इस मामले की व्यवस्था में उधार यानी Borrowing की जरूरी विशेषताएं मौजूद थीं। इसलिए 20 करोड़ रुपये के भुगतान को IBC के तहत Financial Debt माना गया।

तीसरे पक्ष के जरिए भुगतान से जुड़ी दलील को भी NCLT ने खारिज कर दिया। ट्रिब्यूनल के मुताबिक यह प्रावधान 'रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज' की मूल भुगतान जिम्मेदारी को खत्म नहीं करता था, बल्कि बकाया चुकाने का एक वैकल्पिक तरीका उपलब्ध कराता था।

कंपनी ने खुद कई बार बकाया स्वीकार किया

NCLT ने Reliance के बाद के व्यवहार को भी महत्वपूर्ण माना। ट्रिब्यूनल के मुताबिक 15 करोड़ रुपये के भुगतान के बाद कंपनी ने कई मौकों पर बकाया रकम को स्वीकार किया और भुगतान का शेड्यूल भी प्रस्तावित किया था।

अप्रैल 2024 में कंपनी ने बकाया रकम को दो किस्तों में चुकाने का प्रस्ताव रखा था। पहली किस्त 30 जून और दूसरी 30 सितंबर 2024 तक देने की बात कही गई थी। बाद में कंपनी ने भुगतान योजना बदलकर तीन किस्तों का प्रस्ताव दिया और अंतिम भुगतान की तारीख 31 दिसंबर 2024 रखी। हालांकि, इनमें से कोई भी भुगतान योजना पूरी नहीं हो सकी।

NCLT के मुताबिक, कंपनी की ओर से बकाया स्वीकार करने और भुगतान की योजनाएं देने का व्यवहार इस बाद की दलील से मेल नहीं खाता कि उस पर कोई रकम बकाया ही नहीं थी।

‘अनलाइसेंस्ड मनीलेंडर’ वाली दलील भी खारिज

Reliance ने यह तर्क भी दिया था कि Pen India महाराष्ट्र के Money-Lending (Regulation) Act, 2014 के तहत बिना लाइसेंस के मनीलेंडिंग का कारोबार कर रही थी।

NCLT ने इस दलील को भी खारिज कर दिया। ट्रिब्यूनल को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि Pen India नियमित तौर पर मनीलेंडिंग का कारोबार करती थी। NCLT ने कहा कि यहां किया गया लेन-देन एक खास फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ी व्यावसायिक व्यवस्था थी।

‘डिफॉल्ट डिस्प्यूटेड’ होने की दलील भी नहीं मानी

Reliance ने यह भी बताया था कि National E-Governance Services Limited, जो एक Information Utility है, ने कथित डिफॉल्ट को ‘Disputed’ के तौर पर रिकॉर्ड किया था।

NCLT ने कहा कि इससे Section 7 के तहत इंसॉल्वेंसी आवेदन अपने आप खारिज नहीं होता। ट्रिब्यूनल ने Section 7 की कार्यवाही और Section 9 की कार्यवाही में अंतर भी स्पष्ट किया, जहां पहले से मौजूद विवाद कुछ परिस्थितियों में आवेदन खारिज करने का आधार बन सकता है।

अब इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया में तय होगी बकाये की रकम

सभी दलीलों पर विचार करने के बाद NCLT ने Pen India की इंसॉल्वेंसी याचिका स्वीकार कर ली और 'रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज' के खिलाफ Corporate Insolvency Resolution Process (CIRP) शुरू करने का आदेश दिया।

हालांकि, Pen India को आखिरकार कितनी रकम मिलनी है, यह अभी तय नहीं हुआ है। अब नियुक्त Interim Resolution Professional कंपनी के दावों और देनदारियों की जांच करेगा और इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया के दौरान Pen India के दावे की पुष्टि की जाएगी।

इस तरह ‘Auron Mein Kahan Dum Tha’ की फाइनेंसिंग से शुरू हुआ यह विवाद अब 'रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज' की इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया तक पहुंच गया है। आगे की प्रक्रिया में ही बकाये की अंतिम रकम और उसके भुगतान को लेकर स्थिति साफ होगी।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

साजिद खान की हॉरर-कॉमेडी फिल्म से लॉन्च होंगे यशवर्धन आहूजा

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। साजिद खान की हॉरर-कॉमेडी ‘हीरो की हॉररिन’ में नितांशी गोयल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Last Modified:
Saturday, 22 August, 2026
govindason

लंबे समय से बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में रहे गोविंदा (Govinda) के बेटे यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) अब आखिरकार बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। साजिद खान (Sajid Khan) के निर्देशन में बनने वाली इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का नाम ‘हीरो की हॉररिन’ (Hero Ki Horrorin) रखा गया है।

फिल्म का निर्माण एकता कपूर (Ekta Kapoor) और अमर बुटाला (Amar Butala) मिलकर कर रहे हैं। जय हो मीडिया वेंचर्स प्रोडक्शन (Jai Ho Media Ventures Production) के बैनर तले तैयार होने वाली इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड (Balaji Telefilms Limited) प्रस्तुत कर रही है।

फिल्म के कलाकारों को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। यशवर्धन के साथ नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। नितांशी को आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) में अपने अभिनय के लिए खास पहचान मिली थी।

फिल्म में यशवर्धन और नितांशी के अलावा सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), जेमी लीवर (Jamie Lever), चंकी पांडे (Chunky Panday), बृजेंद्र काला (Brijendra Kala) और सिमरत कौर रंधावा (Simrat Kaur Randhawa) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है। ‘हीरो की हॉररिन’ को 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। लंबे समय से यशवर्धन के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के बीच इस घोषणा के बाद उत्सुकता बढ़ गई है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मारपीट का आरोप : ‘लापता लेडीज’ अभिनेता ने उठाया कानूनी कदम

‘लापता लेडीज’ से चर्चा में आए सतेंद्र सोनी ने ‘पेड पालकी’ की शूटिंग के दौरान फीस न देने, मारपीट, धमकी और बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं।

Last Modified:
Saturday, 22 August, 2026
satendrasoni

फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) से पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी (Satendra Soni) ने फिल्म निर्माता-निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह (Pushpendra Singh) और अभिनेत्री प्रगति चौहान (Pragati Chauhan) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।

अभिनेता ने आरोप लगाया है कि फिल्म ‘पेड पालकी’ (Paid Palki) की शूटिंग के दौरान उन्हें फीस का भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा उनके साथ मारपीट, धमकी देने और अवैध रूप से बंधक बनाने जैसी गंभीर घटनाएं भी हुईं।

इस मामले में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सतेंद्र सोनी और उनके साथी अभिनेता श्रीधर दुबे (Sridhar Dubey) का समर्थन किया है। संगठन के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मैहर में ‘पेड पालकी’ की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें अवैध रूप से बंधक बनाया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने और मेहनताना नहीं देने के भी आरोप सामने आए हैं।

संगठन के प्रयासों के बाद 20 अगस्त 2026 को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पुष्पेंद्र सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। AICWA ने निष्पक्ष जांच के साथ-साथ मामले से जुड़े गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

सतेंद्र सोनी इससे पहले ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G), ‘बवाल’ (Bawaal), ‘रात अकेली है’ (Raat Akeli Hai) और ‘हैलो बच्चों’ (Hello Bachchon) जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता किरण राव (Kiran Rao) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ से मिली। यह फिल्म आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन से जुड़ी थी और ऑस्कर (Oscar) में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर भी चुनी गई थी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए