होम / टेलिस्कोप / वेब सीरीज Mirzapur के खिलाफ जनहित याचिका पर SC ने उठाया ये कदम

वेब सीरीज Mirzapur के खिलाफ जनहित याचिका पर SC ने उठाया ये कदम

वेब सीरीज के प्रड्यूसर्स के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और मिर्जापुर जिले की छवि खराब करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ (Amazon Prime) और इस वेब सीरीज के प्रड्यूसर्स को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिवादियों से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी अर्जी में याचिकाकर्ता एस.के.कुमार ने कहा है कि वेब सीरीज में मिर्जापुर शहर को आतंकी और अवैध गतिविधियों में लिप्त शहर दिखाया गया है जो जनपद की छवि को खराब करता है।

यह भी पढ़ें: विवादों में घिरी वेब सीरीज ‘तांडव’, MIB ने एमेजॉन से मांगा स्पष्टीकरण

बता दें कि इससे पहले मिर्जापुर निवासी अरविंद चतुर्वेदी की शिकायत पर इस वेब सीरीज के प्रड्यूसर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और भौमिक गोंडलिया के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की छवि खराब करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

गौरतलब है कि इन दिनों एमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘तांडव’ (Tandav) को लेकर भी काफी विवाद चल रहा है। सूचना प्रसारण मंत्रालय के हस्तक्षेप और विभिन्न राज्यों में कई एफआईआर के बाद इस प्लेटफॉर्म को वेब सीरीज में से दो विवादास्पद दृश्यों को काटना पड़ा है।


टैग्स सुप्रीम कोर्ट फरहान अख्तर एफआईआर मिर्जापुर डिजिटल कंटेंट तांडव एमेजॉन प्राइम वीडियो अरविंद चतुर्वेदी
सम्बंधित खबरें

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

19 hours ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

5 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

6 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago