होम / टेलिस्कोप / सैयारा बॉक्स ऑफिस पर बिखेर रही जादू : 13वें दिन की कमाई ने रचा इतिहास
सैयारा बॉक्स ऑफिस पर बिखेर रही जादू : 13वें दिन की कमाई ने रचा इतिहास
अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह पहली मेनस्ट्रीम फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, और 13वें दिन के कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि सैयारा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई तूफान है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक थ्रिलर सैयारा दर्शकों के दिलों पर लगातार छाई हुई है। फिल्म की कहानी, म्यूज़िक और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने ऐसा असर डाला है कि रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी सैयारा की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह पहली मेनस्ट्रीम फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, और 13वें दिन के कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि सैयारा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई तूफान है।
बुधवार यानी 13वें दिन, सैयारा ने लगभग 8 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, जो किसी भी वीक डे के लिहाज़ से बेहतरीन आंकड़ा माना जाता है। 13वें दिन की कमाई को जोड़ने के बाद सैयारा का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 280 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जो इसे साल 2025 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार कर रहा है। और खास बात यह है कि इसने दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में, तान्हाजी और कबीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 278 करोड़ की कमाई की थी।
सैयारा अब हिंदी सिनेमा की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 18वें स्थान पर आ चुकी है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि सैयारा जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। अगर वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ यूं ही उमड़ती रही, तो यह फिल्म कई और सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।
टैग्स