रणवीर सिंह 17 सितंबर को मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। अभिनेता ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और भावुक होकर आशीर्वाद लिया। बाद में वह अपने फैंस से भी मिले।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 17 सितंबर को मुंबई के लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) पंडाल पहुंचे। उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल (Schedule) से समय निकालकर भगवान गणेश के दर्शन किए। सोशल मीडिया (Social Media) पर पंडाल से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भावुक होकर बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में रणवीर सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हाथ जोड़कर गणपति बप्पा के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी आंखों में भक्ति का भाव और आंसू साफ नजर आए। दर्शन के बाद उन्होंने अपने फैंस (Fans) से भी मुलाकात की।
रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर फ्रेंचाइजी’ (Dhurandhar Franchise) की सफलता के बाद अपनी आगामी फिल्म ‘प्रलय’ (Pralay) को लेकर व्यस्त हैं। इसके अलावा, वह जल्द ही अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
Many actors of Bollywood are seriously changing.
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) September 18, 2026
Ranveer Singh also visited Lalbaugcha Raja to seek Bappa’s blessings.
He changed himself lot after the success of Dhurandhar, his body language, dress, manners, way of talking, refuse unnecessary media attention. pic.twitter.com/3GlRNtocBV
‘बिग बॉस 20’ में गुल्लू नए कैप्टन बन गए हैं। वहीं माही विज और मैरी कॉम के बीच सम्मान को लेकर बहस हुई, जबकि अरिश्फा और लव गिल भी भिड़ती दिखीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच नए समीकरण बन रहे हैं, वहीं पुराने रिश्तों में भी दरार आती नजर आ रही है। इसी बीच कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू (Kushal Tanwar aka Gullu) घर के नए कैप्टन (Captain) बन गए हैं।
दूसरी तरफ माही विज (Mahhi Vij) और मैरी कॉम (Mary Kom) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सामने आए प्रोमो (Promo) में दोनों के बीच सम्मान को लेकर बातचीत बढ़ती नजर आ रही है। मैरी कॉम ने माही से कहा कि उनका प्रोफाइल (Profile) काफी बड़ा है और उन्हें अपनी तुलना उनसे नहीं करनी चाहिए। इस पर माही ने सवाल किया कि वह उनकी बातों से इतना परेशान क्यों हो रही हैं।
इसके बाद मैरी कॉम ने माही से उन्हें सम्मान देने की बात कही। इस पर माही ने सवाल किया कि वह उन्हें सम्मान क्यों दें। माही ने यह भी आरोप लगाया कि मैरी कॉम उनके बारे में पीठ पीछे बातें करती हैं और उनके मेकअप (Makeup) और कपड़ों को लेकर टिप्पणी करती हैं।
View this post on Instagram
वहीं लव गिल (Love Gill) और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) के बीच भी जमकर कहासुनी देखने को मिलने वाली है। एक अन्य प्रोमो में दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। अरिश्फा के कुछ कहने के बाद लव भड़क जाती हैं और उनसे पूछती हैं, ‘किसकी चमचागिरी कर रहे हैं।’
इस पर अरिश्फा कहती हैं कि आपको क्या लगता है, हम लोगों को कुछ सुनाई नहीं देता, हम लोग बहरे हैं? इसके जवाब में लव ‘अंधे’ कहती हैं। आगे अरिश्फा उन्हें बेटा कह देती हैं, जिस पर लव कहती हैं, ‘ओ मां मत बन मेरी... बेटा क्या होता है?’ इसके बाद अरिश्फा कहती हैं, ‘मेरे से ना आप पंगे मत लेना।’ दोनों के बीच इसके बाद जमकर हंगामा होता है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता डोमिनिक संगमा पर ईटानगर में हमला हुआ। छात्रों को कथित तौर पर परेशान कर रहे दो अज्ञात लोगों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Film and Television Institute of India) के फैकल्टी सदस्य डोमिनिक संगमा (Dominic Sangma) पर बुधवार शाम ईटानगर में हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना जोलांग-राकाप रोड के पास हुई।
बताया जा रहा है कि इलाके में दो लोग कुछ छात्राओं को कथित तौर पर परेशान कर रहे थे। एफटीआईआई (FTII) के जोटे कैंपस के पटकथा लेखन विभाग (Screenwriting Department) के प्रमुख डोमिनिक संगमा शाम करीब साढ़े 6 बजे टहलकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह स्थिति देखी और छात्रों के बचाव में बीच-बचाव किया।
पुलिस के अनुसार, छात्रों के प्रति संदिग्ध व्यवहार देखने के बाद संगमा उन दोनों पुरुषों के पास गए। इसके बाद उनके बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने फिल्म निर्माता के साथ मारपीट की। घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच (Investigation) शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना की फिल्म जगत और शैक्षणिक समुदाय में निंदा की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।
डोमिनिक संगमा गारो भाषा के प्रसिद्ध फिल्ममेकर (Filmmaker), पटकथा लेखक और शिक्षक हैं। वह मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत के सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में ‘मा-अमा’ (Ma-Ama) और ‘रैप्चर’ (Rapture) शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। वह अरुणाचल प्रदेश स्थित एफटीआईआई के जोटे कैंपस में स्क्रीनराइटिंग विभाग के प्रमुख हैं।
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। देव शर्मा भगवान राम, अंजलि अरोड़ा सीता और रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) का आधिकारिक ट्रेलर (Official Trailer) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में भगवान श्री राम के जीवन, उनकी मर्यादा और धर्म-अधर्म के संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों (Theatres) में रिलीज होगी।
ट्रेलर की शुरुआत भगवान राम और माता सीता के अटूट प्रेम की झलक से होती है। इसके बाद कहानी वनवास, सीता हरण और हनुमान जी की भक्ति जैसे प्रमुख प्रसंगों से गुजरती है। ट्रेलर में ‘अधर्म के सामने, धर्म का नाम, श्री राम’ जैसे संवाद फिल्म की कहानी के मूल भाव को सामने रखते हैं।
फिल्म में देव शर्मा (Dev Sharma) भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं। अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) माता सीता के किरदार में नजर आएंगी और इसी फिल्म से फीचर फिल्म (Feature Film) में डेब्यू कर रही हैं। रजनीश दुग्गल (Rajniesh Duggall) रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं शील वर्मा (Sheel Verma) लक्ष्मण और निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) हनुमान जी की भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म हिंदी के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। देव शर्मा के मुताबिक, श्री राम की असली शक्ति उनके संयम, करुणा और कर्तव्य पालन में है। वहीं अंजलि अरोड़ा फिल्म में माता सीता के संकल्प और गरिमा को पर्दे पर पेश करती नजर आएंगी। रजनीश दुग्गल ने रावण के अहंकार और उसकी ज्ञान-शक्ति के बीच के अंतर्विरोध को किरदार का हिस्सा बताया है।
फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने कहा है कि उनका उद्देश्य केवल रामायण को भव्य तरीके से पेश करना नहीं, बल्कि इसकी भावनाओं को दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचाना है। फिल्म में श्री राम को मर्यादा, माता सीता को संकल्प, लक्ष्मण को कर्तव्य और हनुमान जी को भक्ति के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है।
अमेजन प्राइम वीडियो का ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ 26 सितंबर 2026 से शुरू होगा। वीरेंद्र सहवाग शो होस्ट करेंगे, जबकि 15 प्रतियोगियों में चार नामों की पुष्टि हो चुकी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) अपने चर्चित रियलिटी शो (Reality Show) ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है। पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने होस्ट किया था, जबकि दूसरे सीजन की जिम्मेदारी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) संभालेंगे।
42 दिनों तक चलने वाले इस शो में कुल 15 प्रतियोगी शामिल होंगे। इनमें से चार नामों की पुष्टि हो चुकी है। बनिजय एशिया (Banijay Asia) द्वारा बनाए जा रहे इस शो का ओटीटी प्रीमियर (OTT Premiere) 26 सितंबर 2026 से होगा। ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर (MX Player) के एंड्रॉइड ऐप (Android App) पर मुफ्त में उपलब्ध होगा। इसके नए एपिसोड रोजाना स्ट्रीम किए जाएंगे।
शो में शामिल होने वाले चार प्रतियोगियों में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker), प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) और करण पटेल (Karan Patel) के नाम शामिल हैं। बाकी 11 प्रतियोगियों के नामों का ऐलान अभी होना बाकी है।
‘राइज एंड फॉल’ मूल रूप से स्टूडियो लैम्बर्ट (Studio Lambert) का यूके फॉर्मेट (UK Format) है। यह शो ‘सर्वश्रेष्ठ के जीवित रहने’ और सामाजिक पदानुक्रम (Social Hierarchy) के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। शो में सभी 15 प्रतियोगी एक बड़े टावर में रहेंगे और उन्हें दो बिल्कुल अलग दुनिया में बांटा जाएगा। इसमें अमीर और गरीब, शक्तिशाली और शक्तिहीन लोगों के बीच संघर्ष को दिखाया जाएगा।
अनंत नाग को 22 सितंबर को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग (Anant Nag) को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 22 सितंबर 2026 को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी अनंत नाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
अनंत नाग कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें कन्नड़ के साथ हिंदी, मराठी, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं। कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
कन्नड़ जिले के शिराली के रहने वाले अनंत नाग ने मुंबई से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उनकी दिलचस्पी एक्टिंग (Acting) में बढ़ी और उन्होंने थिएटर (Theatre) से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्मों का रुख किया और हिंदी फिल्म ‘अंकुर’ (Ankur) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। आगे चलकर उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई।
🎬THE DADASAHEB PHALKE AWARD 2024 GOES TO…
— PIB India (@PIB_India) September 16, 2026
Shri ANANT NAG
On the recommendation of the Dadasaheb Phalke Award Selection Committee, the Government of India is pleased to announce that the Actor will be conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award 2024 for his contribution… pic.twitter.com/3WKnWZDGs0
फिल्मों के अलावा अनंत नाग ने टेलीविजन (Television) की दुनिया में भी काम किया। दूरदर्शन (Doordarshan) के मशहूर शो ‘मालगुडी डेज’ (Malgudi Days) में काम करने के बाद वह घर-घर पहचाने जाने लगे। उन्हें पांच बार स्टेट फिल्म अवॉर्ड (State Film Award) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
साल 2025 में भारत सरकार ने अनंत नाग को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया था। अब 22 सितंबर 2026 को उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने जा रहा है।
‘बिग बॉस 20’ के कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने यंग डीएसए को टार्गेट कर रेस से बाहर कर दिया। उनके इस फैसले से यंग नाराज दिखे और दोनों की दोस्ती बिगड़ती नजर आई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) के दौरान माही विज (Mahhi Vij) और यंग डीएसए (Young DSA) की दोस्ती में दरार देखने को मिली। शो के नए प्रोमो (Promo) में माही ने यंग डीएसए को टार्गेट करते हुए उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया।
बिग बॉस ने लड़कियों और लड़कों के बीच कैप्टेंसी टास्क कराया, जिसमें लड़कियों को लड़कों पर लाल रंग फेंकना था। जिस कंटेस्टेंट (Contestant) पर ज्यादा रंग पड़ता, वह कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाता। इसी दौरान माही ने यंग डीएसए को टार्गेट किया।
माही के इस फैसले से यंग डीएसए हैरान नजर आए, क्योंकि शो की शुरुआत से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। जब माही से यंग को टार्गेट करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह फेयर गेम (Fair Game) खेलना चाहती हैं। उनके मुताबिक, यंग पहले ही कैप्टन बन चुके हैं और उन्हें दोबारा मौका देना बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए ठीक नहीं होगा।
Promo: Yung DSA Vs Mahhi Vij 😱 Is this the end of their friendship in the #BiggBoss20 house? pic.twitter.com/zwQn4hGyFd
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 15, 2026
माही की यह वजह यंग डीएसए को पसंद नहीं आई और वह उनसे नाराज हो गए। प्रोमो में आसिफ खान (Asif Khan) भी यंग को माही से दूरी बनाने की सलाह देते दिखाई दिए।
इससे पहले कैप्टेंसी टास्क के दौरान अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और स्काउट ओपी (Scout OP) के बीच भी जोरदार झगड़ा हुआ था। वहीं माही और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के बीच खाने को लेकर बहस देखने को मिली थी। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आसिफ खान, रोहेद खान (Rohed Khan) और स्काउट ओपी नॉमिनेट (Nominated) हैं।
सूर्या और ज्योतिका ने शादी की 20वीं सालगिरह पर चर्च में दोबारा शादी के वचन लिए। परिवार और बच्चों की मौजूदगी में कपल ने इस खास दिन को ‘द सीक्वल’ नाम दिया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल सूर्या (Suriya) और ज्योतिका (Jyothika) ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक बार फिर शादी के वचन दोहराए और क्रिश्चियन वेडिंग (Christian Wedding) की। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहे।
सूर्या और ज्योतिका ने इस खास दिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किए हैं। कपल ने इस सेलिब्रेशन (Celebration) को ‘द सीक्वल’ (The Sequel) नाम दिया। उन्होंने बताया कि यह किसी परफेक्ट शादी का जश्न नहीं, बल्कि उन उतार-चढ़ाव, कमियों, समझौतों और त्याग का सेलिब्रेशन है, जिनसे गुजरकर उनका रिश्ता और मजबूत हुआ।
ज्योतिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह उनके ‘हम’ होने का जश्न है। उन्होंने कहा कि जो सपना कभी हकीकत से बहुत दूर लगता था, आज वही उनकी जिंदगी की सच्चाई है और अब वह पूरी जिंदगी इसी खूबसूरत सपने को जीना चाहती हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने अपने शादी के वचनों को भी साझा किया। इनमें खुश रहना, जिंदगी को सेलिब्रेट करना, शिकायत न करना, आभारी रहना, हेल्दी रहना और बेस्ट मदर (Best Mother) बनने जैसे वादे शामिल हैं। ज्योतिका ने यह भी कहा कि वह हमेशा एक इम्परफेक्ट वाइफ (Imperfect Wife) रहेंगी और सूर्या के साथ अपनी दोस्ती को हमेशा संभालकर रखेंगी।
कपल ने शादी का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें ज्योतिका को दुल्हन के रूप में देखकर सूर्या इमोशनल (Emotional) होते नजर आते हैं। उन्होंने पत्नी पर प्यार लुटाया और उन्हें किस (Kiss) भी किया। चर्च में दोनों ने दोबारा शादी के वचन लिए और व्हाइट आउटफिट (White Outfit) में ट्विनिंग करते नजर आए।
इस खास मौके पर उनके बच्चे भी मौजूद रहे। ज्योतिका ने बेटे के साथ एंट्री की। पत्नी को व्हाइट गाउन में देखकर सूर्या की आंखें भर आईं। बच्चों के लिए भी माता-पिता की दोबारा शादी का यह मोमेंट (Moment) खास रहा। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कपल को जमकर बधाइयां दी हैं।
वर्कफ्रंट (Workfront) की बात करें तो सूर्या के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं ज्योतिका साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही हैं। दोनों ने साल 2006 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं।
कपिल शर्मा का लोकप्रिय कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 के साथ लौट रहा है। नया सीजन 26 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, हर शनिवार नया एपिसोड आएगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी पूरी पलटन के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के सीजन 5 (Season 5) का आधिकारिक ऐलान हो गया है। इसके साथ ही शो की स्ट्रीमिंग डेट (Streaming Date) भी सामने आ गई है।
इस बार शो को ‘हंसी का त्यो-हाहा-हार’ थीम (Theme) के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें कॉमेडी के साथ दिवाली, क्रिसमस और दूसरे त्योहारों का रंग देखने को मिलेगा। मकसद दर्शकों को फैमिली एंटरटेनमेंट (Family Entertainment) के साथ हंसी का डोज देना है।
निर्माताओं ने सीजन 5 का एक मजेदार प्रोमो (Promo) भी जारी किया है। कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर प्रोमो शेयर किया। इसमें वह कहते हैं, ‘सीजन 5 आ गया? चलो शुरू करो भाई।’ इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ शो की पूरी कास्ट डांस करती नजर आती है।
Dhol, nagaada sab bajege, kyunki Hansi Ka TyoHAHAar ab Netflix pe sajega! 🥳 pic.twitter.com/vJv22fnSht
— Netflix India (@NetflixIndia) September 16, 2026
पिछले सीजन की तरह इस बार भी अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh), कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कीकू शारदा (Kiku Sharda) शो का हिस्सा होंगे। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी जज की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। प्रोमो में सभी कलाकार अपने पुराने मजाकिया अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, इस सीजन में आने वाले मेहमानों (Guests) के नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। दर्शकों को शो में किन सेलिब्रिटीज की एंट्री देखने को मिलेगी, इसकी जानकारी बाद में सामने आएगी।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 5 26 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगा। नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे रिलीज किए जाएंगे। प्रोमो सामने आने के बाद अब कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम की वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की सेंसर स्क्रीनिंग में देरी की खबर है। चीन से जुड़े विषय और फिल्म के कुछ तथ्यों को लेकर जांच के बीच रिलीज डेट पर सस्पेंस बना हुआ है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सलमान खान (Salman Khan) और निर्देशक अपूर्व लखिया (Apoorva Lakhia) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) एक बार फिर चर्चा में है। तय रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद फिल्म की नई थिएट्रिकल रिलीज डेट (Theatrical Release Date) अभी तय नहीं हो पाई है।
अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) यानी सीबीएफसी (CBFC) में अभी तक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर प्रोग्रेस (Progress) फिलहाल आगे नहीं बढ़ी है।
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सीबीएफसी में ‘मातृभूमि’ की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके बाद फिल्म को रिलीज के लिए सर्टिफिकेट (Certificate) मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के अनुसार अभी बोर्ड के सदस्यों ने फिल्म नहीं देखी है और स्क्रीनिंग कब होगी, यह भी स्पष्ट नहीं है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के चीन से जुड़े विषय के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। फिल्म के मेकर्स इसे पास कराने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सरकारी अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में किसी आधिकारिक समाधान की जानकारी सामने नहीं आई है।
‘मातृभूमि’ की कहानी साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई सैन्य झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में इस घटनाक्रम से जुड़े कुछ तथ्यों और साक्ष्यों को लेकर सेंसर स्तर पर जांच की बात कही गई है।
शाहरुख खान ने ‘आस्क एसआरके’ सेशन में फिल्म ‘किंग’ के ट्रेलर को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अभिनेता ने कहा कि ट्रेलर 24 दिसंबर से पहले दर्शकों के सामने आ सकता है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ (KING) को लेकर फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर हुए उनके लोकप्रिय ‘आस्क एसआरके’ (#AskSRK) सेशन में एक फैन ने ट्रेलर को लेकर सवाल किया और लंबे इंतजार की शिकायत की।
जवाब में शाहरुख ने कहा कि वह दर्शकों को तरसा नहीं रहे हैं, बल्कि फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि सब कुछ सही समय पर सामने आएगा। साथ ही उन्होंने ‘24 दिसंबर से पहले’ का संकेत दिया, जिससे ट्रेलर की रिलीज को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।
‘किंग’ के एक्शन सीक्वेंस (Action Sequences) को लेकर भी शाहरुख से सवाल पूछा गया। एक फैन ने जानना चाहा कि क्या फिल्म में ‘जवान’ (Jawan) से भी बड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। इस पर अभिनेता ने माना कि फिल्म का एक्शन काफी भव्य है।
Ab picture hi dekho na! Tarsa nahi raha join acchhi wali bana raha hoon....ke Dil ko tasalli mile....Sab ayega...24th Dec se pehle. https://t.co/ysRYdgMFRP
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
शाहरुख ने बताया कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने एक्शन दृश्यों पर काफी मेहनत की है। हालांकि, अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म के इमोशन्स (Emotions) और कॉमेडी (Comedy) भी उतनी ही पसंद आएगी, जितना इसका एक्शन।
‘किंग’ एक एक्शन-थ्रिलर (Action Thriller) फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय है।