होम / टेलिस्कोप / डीडी फ्रीडिश पर दो नए चैनल लॉन्च करेगी ’PEN Music’

डीडी फ्रीडिश पर दो नए चैनल लॉन्च करेगी ’PEN Music’

दोनों चैनल्स एक अप्रैल से ऑन एयर होंगे। इन चैनल्स की लॉन्चिंग के बाद इस नेटवर्क के पास चार एंटरटेनमेंट चैनल्स हो जाएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘पेन स्टूडियोज’ (PEN Studios) की ब्रॉडकास्टिंग शाखा ‘पेन म्यूजिक’ (PEN Music) ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD FreeDish) पर दो नए चैनल लॉन्च करने जा रही है। ‘डीडी फ्रीडिश’ के एमपीईजी-2 स्लॉट (MPEG-2 slots) पर दोनों चैनल एक अप्रैल 2023 से ऑन एयर होंगे। बता दें कि ‘पेन म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड’ के पास फिलहाल दो चैनल हैं। इनमें एक हिंदी मूवी चैनल ‘BFLIX Movies’ और दूसरा हिंदी म्यूजिक चैनल ‘BFLIX Music’ है।

इस बारे में कंपनी की ओर से जारी स्टेटमेंट में ‘PEN Music’ के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय गडा का कहना है, ’ एक नेटवर्क के रूप में तेजी से विकसित होने के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हम अपने साथ दो नए चैनल जोड़कर अपनी उपस्थिति और मजबूत करने जा रहे हैं। हम एक अप्रैल से अपना नया हिंदी मूवी चैनल 'BFLIX Cinema' और नया हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल 'BFLIX TV' लॉन्च करने जा रहे हैं। हमारे दोनों नए चैनल्स पहले दिन से ही हिंदी भाषी मार्केट और डीडी फ्रीडिश पर उपलब्ध होंगे। अब हमारे नेटवर्क में चार एंटरटेनमेंट चैनल हो गए हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स पर बेहतरीन कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।’

वहीं, ‘PEN Music’ के सीओओ सिद्धार्थ चोपड़ा का कहना है, ‘हमारे नए चैनल्स ‘BFLIX Cinema’ और ‘BFLIX TV’ हिंदी फिल्मों और हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स में सर्वश्रेष्ठ कंटेंट की पेशकश करने का वादा करते हैं। हमने बेहतरीन हिंदी फिल्में और हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट कंटेंट हासिल किया है, जो इन चैनल्स पर विशेष रूप से दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। हमारा पूरा फोकस अपने दर्शकों, अपने प्लेटफॉर्म ट्रेड पार्टनर्स और विज्ञापनदाताओं को अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखते हुए एक नेटवर्क के रूप में विकसित होने पर है।’


टैग्स चैनल डीडी फ्रीडिश लॉन्च पेन म्यूजिक DD Free Dish पेन स्टूडियोज अक्षय गडा सिद्धार्थ चोपड़ा
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

6 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago