होम / टेलिस्कोप / बाबिल के इमोशनल वीडियो पर अब राघव जुयाल ने कही ये बात
बाबिल के इमोशनल वीडियो पर अब राघव जुयाल ने कही ये बात
इस वीडियो में बाबिल खान रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो बॉलीवुड को फेक इंडस्ट्री बता रहे हैं। यह वीडियो बाबिल खान के पर्सनल इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबिल खान रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो बॉलीवुड को फेक इंडस्ट्री बता रहे हैं। यह वीडियो बाबिल खान के पर्सनल इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया गया था।
हालांकि, बाद में वीडियो को डिलीट कर दिया गया और बाबिल का इंस्टा अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया गया है। इस वीडियो में एक्टर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को फेक बताते हुए अनन्या पांडे, शनाया कपूर, राघव जुयाल, सिद्धांत चतुर्वेदी, सिंगर अरिजीत सिंह को रूड कहा था। अब राघव ने बाबिल की स्थिति के बारे में बात की है।
हाल में दिए एक इंटरव्यू में राघव ने बताया कि उन्होंने बाबिल का वीडियो देखते ही उनकी मां सुतापा से बातचीत की थी। उन्हें भी नहीं पता बाबिल ने ये सब बातें क्यों कही है। राघव जुयाल ने बताया कि बाबिल के वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद उन्होंने उनकी मां सुतपा से बात की थी।
राघव ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा क्यों कहा। अगर आपने मेरे इंस्टाग्राम पोस्ट देखे हैं, तो मैंने हमेशा उसका बहुत साथ दिया है। वह जाहिर तौर पर बहुत परेशान है।
टैग्स