होम / टेलिस्कोप / ‘न्यूज18 इंडिया’ ने यूं सामने रखा ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की करतूतों का कच्चा चिट्ठा!

‘न्यूज18 इंडिया’ ने यूं सामने रखा ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की करतूतों का कच्चा चिट्ठा!

पिछले दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम की गई अपनी तरह की पहली वेब सीरीज ‘FIR No. 208’ के जरिये ‘न्यूज18 इंडिया’ ने सुकेश चंद्रशेखर की कहानी बयां की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘नेटवर्क18’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) ने पिछले दिनों अपनी तरह की पहली वेब सीरीज ‘एफआईआर नंबर 208’ (FIR No. 208) लॉन्च की। इस वेब सीरीज में ‘न्यूज18 इंडिया’ ने महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की कहानी बयां की है। इसके साथ ही इस सीरीज में उन लोगों के हवाले से भी सुकेश के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई है, जिन्होंने सुकेश को करीब से देखा और जाना है।

इस वेब सीरीज का प्रीमियर ‘न्यूज18 इंडिया’ के यूट्यूब चैनल पर तीन फरवरी की रात नौ बजे से किया गया। पांच एपिसोड वाली इस वेब सीरीज की परिकल्पना ‘न्यूज18 इंडिया’ के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी ने की और उसे होस्ट भी उन्होंने ही किया।

'एफआईआर नंबर 208' में सुकेश चंद्रशेखर द्वारा रचे गए धोखे और उन जालसाजी के बारे में बताया गया है, जो अब तक के आम लोगों की नजर में नहीं आए थे। इसके साथ ही चैनल ने अपनी इस वेब सीरीज के तहत खुलासा किया कि सुकेश ने किस तरह से 2022 में अपनी गिरफ्तारी होने तक तमाम लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया।

‘न्‍यूज18 इंडिया’ द्वारा कहानी के रूप में दिखाई गई इस सीरीज में वास्तविक लोगों और वास्तविक स्थानों को दिखाया गया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय के जांचकर्ताओं, चंद्रशेखर के मामलों की रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों और ठगी के पीड़ितों से भी बातचीत दिखाई गई है।

इस बारे ‘न्यूज18 इंडिया’ के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी का कहना है, ‘भारतीय न्यूज चैनल द्वारा यह इस तरह की पहली वेब सीरीज है। एक न्यूज मीडिया कंपनी होने के नाते हमें चंद्रशेखर से जुड़ी तमाम अंदरूनी बातों की काफी जानकारी है। इसने हमें सुकेश की चालबाजियों का कच्चा चिट्ठा तलाशने और उन्हें दर्शकों के सामने रखने में मदद की है। इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना से लेकर इसे होस्ट करने तक मैं इससे जुड़ा रहा हूं, और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह फॉर्मेट और हमारी सीरीज काफी पसंद आएगी।’

‘यूट्यूब’ पर स्ट्रीम की गई इस सीरीज के पांचों एपिसोड आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स नेटवर्क18 न्यूज18 इंडिया किशोर अजवाणी वेब सीरीज एफआईआर नंबर 208
सम्बंधित खबरें

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

15 hours ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

5 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

6 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago