होम / टेलिस्कोप / पोंगल के मौके पर आया फिल्म 'द राजा साब' से प्रभास का नया पोस्टर
पोंगल के मौके पर आया फिल्म 'द राजा साब' से प्रभास का नया पोस्टर
यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ को फिलहाल के लिए टाल दिया है। फिल्म की रिलीज़ के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
हर साल 14 जनवरी को दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। इस बीच तेलगु के प्रसिद्द अभिनेता प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' का एक और पोस्टर पोंगल के दिन रिलीज़ किया गया है। इस पोस्टर को प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, इस त्यौहार के मौसम में आप सभी को आनंद और खुशियों की शुभकामनाएं। जल्द ही मिलते हैं द राजा साब के साथ।
यह फिल्म पहले इस साल अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ को फिलहाल के लिए टाल दिया है। इस फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टर में प्रभास को लाइट येलो कुर्ता पहने लंबे बालों में देखा जा सकता है।
ब्राउन सनग्लासेस और चेहरे पर बड़े स्माइल के साथ रिबेल स्टार काफी स्मार्ट लग रहे हैं। 'द राजा साब' के डायरेक्टर मारुति है। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है और इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में नज़र आने वाले हैं।
टैग्स