‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। देव शर्मा भगवान राम, अंजलि अरोड़ा सीता और रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) का आधिकारिक ट्रेलर (Official Trailer) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में भगवान श्री राम के जीवन, उनकी मर्यादा और धर्म-अधर्म के संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों (Theatres) में रिलीज होगी।
ट्रेलर की शुरुआत भगवान राम और माता सीता के अटूट प्रेम की झलक से होती है। इसके बाद कहानी वनवास, सीता हरण और हनुमान जी की भक्ति जैसे प्रमुख प्रसंगों से गुजरती है। ट्रेलर में ‘अधर्म के सामने, धर्म का नाम, श्री राम’ जैसे संवाद फिल्म की कहानी के मूल भाव को सामने रखते हैं।
फिल्म में देव शर्मा (Dev Sharma) भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं। अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) माता सीता के किरदार में नजर आएंगी और इसी फिल्म से फीचर फिल्म (Feature Film) में डेब्यू कर रही हैं। रजनीश दुग्गल (Rajniesh Duggall) रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं शील वर्मा (Sheel Verma) लक्ष्मण और निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) हनुमान जी की भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म हिंदी के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। देव शर्मा के मुताबिक, श्री राम की असली शक्ति उनके संयम, करुणा और कर्तव्य पालन में है। वहीं अंजलि अरोड़ा फिल्म में माता सीता के संकल्प और गरिमा को पर्दे पर पेश करती नजर आएंगी। रजनीश दुग्गल ने रावण के अहंकार और उसकी ज्ञान-शक्ति के बीच के अंतर्विरोध को किरदार का हिस्सा बताया है।
फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने कहा है कि उनका उद्देश्य केवल रामायण को भव्य तरीके से पेश करना नहीं, बल्कि इसकी भावनाओं को दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचाना है। फिल्म में श्री राम को मर्यादा, माता सीता को संकल्प, लक्ष्मण को कर्तव्य और हनुमान जी को भक्ति के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है।
अमेजन प्राइम वीडियो का ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ 26 सितंबर 2026 से शुरू होगा। वीरेंद्र सहवाग शो होस्ट करेंगे, जबकि 15 प्रतियोगियों में चार नामों की पुष्टि हो चुकी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) अपने चर्चित रियलिटी शो (Reality Show) ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है। पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने होस्ट किया था, जबकि दूसरे सीजन की जिम्मेदारी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) संभालेंगे।
42 दिनों तक चलने वाले इस शो में कुल 15 प्रतियोगी शामिल होंगे। इनमें से चार नामों की पुष्टि हो चुकी है। बनिजय एशिया (Banijay Asia) द्वारा बनाए जा रहे इस शो का ओटीटी प्रीमियर (OTT Premiere) 26 सितंबर 2026 से होगा। ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर (MX Player) के एंड्रॉइड ऐप (Android App) पर मुफ्त में उपलब्ध होगा। इसके नए एपिसोड रोजाना स्ट्रीम किए जाएंगे।
शो में शामिल होने वाले चार प्रतियोगियों में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker), प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary), शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) और करण पटेल (Karan Patel) के नाम शामिल हैं। बाकी 11 प्रतियोगियों के नामों का ऐलान अभी होना बाकी है।
‘राइज एंड फॉल’ मूल रूप से स्टूडियो लैम्बर्ट (Studio Lambert) का यूके फॉर्मेट (UK Format) है। यह शो ‘सर्वश्रेष्ठ के जीवित रहने’ और सामाजिक पदानुक्रम (Social Hierarchy) के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। शो में सभी 15 प्रतियोगी एक बड़े टावर में रहेंगे और उन्हें दो बिल्कुल अलग दुनिया में बांटा जाएगा। इसमें अमीर और गरीब, शक्तिशाली और शक्तिहीन लोगों के बीच संघर्ष को दिखाया जाएगा।
अनंत नाग को 22 सितंबर को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग (Anant Nag) को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 22 सितंबर 2026 को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी अनंत नाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
अनंत नाग कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें कन्नड़ के साथ हिंदी, मराठी, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं। कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
कन्नड़ जिले के शिराली के रहने वाले अनंत नाग ने मुंबई से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उनकी दिलचस्पी एक्टिंग (Acting) में बढ़ी और उन्होंने थिएटर (Theatre) से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्मों का रुख किया और हिंदी फिल्म ‘अंकुर’ (Ankur) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। आगे चलकर उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई।
🎬THE DADASAHEB PHALKE AWARD 2024 GOES TO…
— PIB India (@PIB_India) September 16, 2026
Shri ANANT NAG
On the recommendation of the Dadasaheb Phalke Award Selection Committee, the Government of India is pleased to announce that the Actor will be conferred the prestigious Dadasaheb Phalke Award 2024 for his contribution… pic.twitter.com/3WKnWZDGs0
फिल्मों के अलावा अनंत नाग ने टेलीविजन (Television) की दुनिया में भी काम किया। दूरदर्शन (Doordarshan) के मशहूर शो ‘मालगुडी डेज’ (Malgudi Days) में काम करने के बाद वह घर-घर पहचाने जाने लगे। उन्हें पांच बार स्टेट फिल्म अवॉर्ड (State Film Award) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
साल 2025 में भारत सरकार ने अनंत नाग को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया था। अब 22 सितंबर 2026 को उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने जा रहा है।
‘बिग बॉस 20’ के कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने यंग डीएसए को टार्गेट कर रेस से बाहर कर दिया। उनके इस फैसले से यंग नाराज दिखे और दोनों की दोस्ती बिगड़ती नजर आई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) के दौरान माही विज (Mahhi Vij) और यंग डीएसए (Young DSA) की दोस्ती में दरार देखने को मिली। शो के नए प्रोमो (Promo) में माही ने यंग डीएसए को टार्गेट करते हुए उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया।
बिग बॉस ने लड़कियों और लड़कों के बीच कैप्टेंसी टास्क कराया, जिसमें लड़कियों को लड़कों पर लाल रंग फेंकना था। जिस कंटेस्टेंट (Contestant) पर ज्यादा रंग पड़ता, वह कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाता। इसी दौरान माही ने यंग डीएसए को टार्गेट किया।
माही के इस फैसले से यंग डीएसए हैरान नजर आए, क्योंकि शो की शुरुआत से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। जब माही से यंग को टार्गेट करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह फेयर गेम (Fair Game) खेलना चाहती हैं। उनके मुताबिक, यंग पहले ही कैप्टन बन चुके हैं और उन्हें दोबारा मौका देना बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए ठीक नहीं होगा।
Promo: Yung DSA Vs Mahhi Vij 😱 Is this the end of their friendship in the #BiggBoss20 house? pic.twitter.com/zwQn4hGyFd
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 15, 2026
माही की यह वजह यंग डीएसए को पसंद नहीं आई और वह उनसे नाराज हो गए। प्रोमो में आसिफ खान (Asif Khan) भी यंग को माही से दूरी बनाने की सलाह देते दिखाई दिए।
इससे पहले कैप्टेंसी टास्क के दौरान अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और स्काउट ओपी (Scout OP) के बीच भी जोरदार झगड़ा हुआ था। वहीं माही और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के बीच खाने को लेकर बहस देखने को मिली थी। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आसिफ खान, रोहेद खान (Rohed Khan) और स्काउट ओपी नॉमिनेट (Nominated) हैं।
सूर्या और ज्योतिका ने शादी की 20वीं सालगिरह पर चर्च में दोबारा शादी के वचन लिए। परिवार और बच्चों की मौजूदगी में कपल ने इस खास दिन को ‘द सीक्वल’ नाम दिया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल सूर्या (Suriya) और ज्योतिका (Jyothika) ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक बार फिर शादी के वचन दोहराए और क्रिश्चियन वेडिंग (Christian Wedding) की। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहे।
सूर्या और ज्योतिका ने इस खास दिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किए हैं। कपल ने इस सेलिब्रेशन (Celebration) को ‘द सीक्वल’ (The Sequel) नाम दिया। उन्होंने बताया कि यह किसी परफेक्ट शादी का जश्न नहीं, बल्कि उन उतार-चढ़ाव, कमियों, समझौतों और त्याग का सेलिब्रेशन है, जिनसे गुजरकर उनका रिश्ता और मजबूत हुआ।
ज्योतिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह उनके ‘हम’ होने का जश्न है। उन्होंने कहा कि जो सपना कभी हकीकत से बहुत दूर लगता था, आज वही उनकी जिंदगी की सच्चाई है और अब वह पूरी जिंदगी इसी खूबसूरत सपने को जीना चाहती हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने अपने शादी के वचनों को भी साझा किया। इनमें खुश रहना, जिंदगी को सेलिब्रेट करना, शिकायत न करना, आभारी रहना, हेल्दी रहना और बेस्ट मदर (Best Mother) बनने जैसे वादे शामिल हैं। ज्योतिका ने यह भी कहा कि वह हमेशा एक इम्परफेक्ट वाइफ (Imperfect Wife) रहेंगी और सूर्या के साथ अपनी दोस्ती को हमेशा संभालकर रखेंगी।
कपल ने शादी का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें ज्योतिका को दुल्हन के रूप में देखकर सूर्या इमोशनल (Emotional) होते नजर आते हैं। उन्होंने पत्नी पर प्यार लुटाया और उन्हें किस (Kiss) भी किया। चर्च में दोनों ने दोबारा शादी के वचन लिए और व्हाइट आउटफिट (White Outfit) में ट्विनिंग करते नजर आए।
इस खास मौके पर उनके बच्चे भी मौजूद रहे। ज्योतिका ने बेटे के साथ एंट्री की। पत्नी को व्हाइट गाउन में देखकर सूर्या की आंखें भर आईं। बच्चों के लिए भी माता-पिता की दोबारा शादी का यह मोमेंट (Moment) खास रहा। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कपल को जमकर बधाइयां दी हैं।
वर्कफ्रंट (Workfront) की बात करें तो सूर्या के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं ज्योतिका साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही हैं। दोनों ने साल 2006 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं।
कपिल शर्मा का लोकप्रिय कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 के साथ लौट रहा है। नया सीजन 26 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, हर शनिवार नया एपिसोड आएगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी पूरी पलटन के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के सीजन 5 (Season 5) का आधिकारिक ऐलान हो गया है। इसके साथ ही शो की स्ट्रीमिंग डेट (Streaming Date) भी सामने आ गई है।
इस बार शो को ‘हंसी का त्यो-हाहा-हार’ थीम (Theme) के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें कॉमेडी के साथ दिवाली, क्रिसमस और दूसरे त्योहारों का रंग देखने को मिलेगा। मकसद दर्शकों को फैमिली एंटरटेनमेंट (Family Entertainment) के साथ हंसी का डोज देना है।
निर्माताओं ने सीजन 5 का एक मजेदार प्रोमो (Promo) भी जारी किया है। कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर प्रोमो शेयर किया। इसमें वह कहते हैं, ‘सीजन 5 आ गया? चलो शुरू करो भाई।’ इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ शो की पूरी कास्ट डांस करती नजर आती है।
Dhol, nagaada sab bajege, kyunki Hansi Ka TyoHAHAar ab Netflix pe sajega! 🥳 pic.twitter.com/vJv22fnSht
— Netflix India (@NetflixIndia) September 16, 2026
पिछले सीजन की तरह इस बार भी अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh), कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कीकू शारदा (Kiku Sharda) शो का हिस्सा होंगे। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी जज की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। प्रोमो में सभी कलाकार अपने पुराने मजाकिया अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, इस सीजन में आने वाले मेहमानों (Guests) के नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। दर्शकों को शो में किन सेलिब्रिटीज की एंट्री देखने को मिलेगी, इसकी जानकारी बाद में सामने आएगी।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 5 26 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगा। नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे रिलीज किए जाएंगे। प्रोमो सामने आने के बाद अब कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम की वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की सेंसर स्क्रीनिंग में देरी की खबर है। चीन से जुड़े विषय और फिल्म के कुछ तथ्यों को लेकर जांच के बीच रिलीज डेट पर सस्पेंस बना हुआ है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सलमान खान (Salman Khan) और निर्देशक अपूर्व लखिया (Apoorva Lakhia) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) एक बार फिर चर्चा में है। तय रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद फिल्म की नई थिएट्रिकल रिलीज डेट (Theatrical Release Date) अभी तय नहीं हो पाई है।
अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) यानी सीबीएफसी (CBFC) में अभी तक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर प्रोग्रेस (Progress) फिलहाल आगे नहीं बढ़ी है।
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सीबीएफसी में ‘मातृभूमि’ की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके बाद फिल्म को रिलीज के लिए सर्टिफिकेट (Certificate) मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट के अनुसार अभी बोर्ड के सदस्यों ने फिल्म नहीं देखी है और स्क्रीनिंग कब होगी, यह भी स्पष्ट नहीं है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के चीन से जुड़े विषय के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। फिल्म के मेकर्स इसे पास कराने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सरकारी अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में किसी आधिकारिक समाधान की जानकारी सामने नहीं आई है।
‘मातृभूमि’ की कहानी साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई सैन्य झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में इस घटनाक्रम से जुड़े कुछ तथ्यों और साक्ष्यों को लेकर सेंसर स्तर पर जांच की बात कही गई है।
शाहरुख खान ने ‘आस्क एसआरके’ सेशन में फिल्म ‘किंग’ के ट्रेलर को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अभिनेता ने कहा कि ट्रेलर 24 दिसंबर से पहले दर्शकों के सामने आ सकता है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ (KING) को लेकर फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर हुए उनके लोकप्रिय ‘आस्क एसआरके’ (#AskSRK) सेशन में एक फैन ने ट्रेलर को लेकर सवाल किया और लंबे इंतजार की शिकायत की।
जवाब में शाहरुख ने कहा कि वह दर्शकों को तरसा नहीं रहे हैं, बल्कि फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि सब कुछ सही समय पर सामने आएगा। साथ ही उन्होंने ‘24 दिसंबर से पहले’ का संकेत दिया, जिससे ट्रेलर की रिलीज को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।
‘किंग’ के एक्शन सीक्वेंस (Action Sequences) को लेकर भी शाहरुख से सवाल पूछा गया। एक फैन ने जानना चाहा कि क्या फिल्म में ‘जवान’ (Jawan) से भी बड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। इस पर अभिनेता ने माना कि फिल्म का एक्शन काफी भव्य है।
Ab picture hi dekho na! Tarsa nahi raha join acchhi wali bana raha hoon....ke Dil ko tasalli mile....Sab ayega...24th Dec se pehle. https://t.co/ysRYdgMFRP
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
शाहरुख ने बताया कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने एक्शन दृश्यों पर काफी मेहनत की है। हालांकि, अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म के इमोशन्स (Emotions) और कॉमेडी (Comedy) भी उतनी ही पसंद आएगी, जितना इसका एक्शन।
‘किंग’ एक एक्शन-थ्रिलर (Action Thriller) फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान (Suhana Khan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय है।
विमल इलायची विज्ञापन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने पीजी एग्रो की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई का क्षेत्राधिकार दिल्ली में नहीं है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने विमल इलायची बनाने वाली कंपनी पीजी एग्रो (PG Agro) की याचिका खारिज कर दी है। कंपनी ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Maharashtra Food and Drug Administration) की ओर से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को जारी कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) को चुनौती दी थी।
बार एंड बेंच (Bar and Bench) के मुताबिक, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा (Justice Swarana Kanta Sharma) ने कहा कि इस मामले की सुनवाई का क्षेत्रीय अधिकार दिल्ली हाई कोर्ट के पास नहीं है। अदालत ने कंपनी को उचित राहत के लिए महाराष्ट्र की संबंधित अदालत का रुख करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले के गुण-दोष (Merits) पर कोई टिप्पणी नहीं की।
महाराष्ट्र एफडीए (Maharashtra FDA) ने विमल इलायची के विज्ञापनों को लेकर तीनों अभिनेताओं को नोटिस जारी किए थे। नियामक का आरोप था कि इन विज्ञापनों के जरिए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विमल पान मसाला का परोक्ष या सरोगेट प्रचार (Surrogate Promotion) किया जा रहा है।
एफडीए ने अभिनेताओं से ऐसे दस्तावेज मांगे थे, जिनसे यह साबित हो सके कि विमल इलायची प्रतिबंधित पान मसाला उत्पादों से अलग है। इसके साथ ही विज्ञापन कैंपेन (Advertising Campaign) रोकने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (Digital Platforms) से संबंधित प्रचार सामग्री हटाने के लिए भी कहा गया था।
पीजी एग्रो ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि 11 अगस्त का नोटिस कंपनी के बजाय अभिनेताओं को जारी किया गया था। कंपनी ने यह भी दावा किया कि एफडीए के पास विज्ञापन रोकने का निर्देश देने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा कंपनी ने कहा कि विमल पान मसाला का महाराष्ट्र में 2001 से उत्पादन या बिक्री नहीं हुई है।
बिग बॉस 20 में यंग डीएसए, रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट पर साथी कंटेस्टेंट्स को बाहर करने की साजिश का आरोप लगा। रोहेद, आसिफ और स्काउट सीधे नॉमिनेट हुए।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में विवादों का सिलसिला जारी है। हालिया एपिसोड (Episode) में बिग बॉस ने यंग डीएसए (Young DSA), रोहेद खान (Rohed Khan), आसिफ खान (Asif Khan) और स्काउट (Scout) पर साथी कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके बाद रोहेद, आसिफ और स्काउट को सीधे एलिमिनेशन (Elimination) के लिए नॉमिनेट कर दिया गया।
हालांकि, यंग डीएसए को इस सजा से राहत मिल गई। इसकी वजह उनका घर का कैप्टन (Captain) होना रहा। बिग बॉस ने चारों कंटेस्टेंट्स को घर के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी माना, क्योंकि उन्होंने दूसरे सदस्यों को घर से बाहर निकालने को लेकर बातचीत की थी।
एपिसोड में एलिमिनेशन नॉमिनेशन (Elimination Nomination) के लिए आम्रपाली, ईशा, आसिफ और लव जैसे नामों का भी जिक्र हुआ। लेकिन एपिसोड के आखिर में बिग बॉस के फैसले ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।
बिग बॉस ने यंग, रोहेद, आसिफ और स्काउट पर दूसरे घरवालों को बाहर भेजने की कथित प्लानिंग (Planning) करने का आरोप लगाया। चूंकि यंग डीएसए उस समय कैप्टन थे, इसलिए उन्हें सजा से छूट दी गई। वहीं रोहेद, आसिफ और स्काउट को उसी हफ्ते घर से बाहर होने के लिए सीधे नॉमिनेट कर दिया गया।
इस फैसले के बाद तीनों कंटेस्टेंट्स की स्थिति मुश्किल हो गई है। अब बिग बॉस 20 में अपनी जगह बचाने के लिए रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट को दर्शकों के वोटों (Audience Votes) पर निर्भर रहना होगा।
दिशा सालियान की मौत मामले में नाम चर्चा में आने के बाद सूरज पंचोली ने अपना पक्ष रखा है। अभिनेता ने दिशा से संपर्क और आदित्य ठाकरे से मुलाकात से इनकार किया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज किए जाने के बाद अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) का नाम भी फिर सुर्खियों में आया है। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट साझा कर अपना पक्ष रखा है।
सूरज पंचोली ने साफ कहा है कि उनका दिशा सालियान से कभी कोई संपर्क नहीं रहा। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) से कभी नहीं मिले हैं।
अभिनेता ने अपनी पोस्ट में कहा कि पिछले कई वर्षों से मीडिया रिपोर्ट्स (Media Reports) और अलग-अलग बयानों के जरिए उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद में जोड़ा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले से उनका नाम जोड़ना उनके लिए परेशान करने वाला और अनुचित है।
View this post on Instagram
सूरज के मुताबिक, वह लंबे समय से इस मुद्दे पर इसलिए चुप रहे क्योंकि वह अपने बारे में प्रकाशित होने वाली हर रिपोर्ट या कहानी पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते थे। हालांकि, लगातार उनका नाम इस विवाद में सामने आने के बाद उन्हें सार्वजनिक तौर पर कुछ तथ्यों को स्पष्ट करना जरूरी लगा।
उन्होंने यह भी बताया कि मामले को लेकर सीबीआई और पुलिस पहले ही उनसे पूछताछ कर चुकी है। सूरज के अनुसार, करीब चार से पांच साल पहले उनका बयान रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की जांच से डर नहीं है।
सूरज पंचोली ने कहा कि अगर जांच एजेंसी (Investigating Agency) को भविष्य में उनसे किसी जानकारी की जरूरत होती है या दोबारा पूछताछ करनी पड़ती है, तो वह पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने अपने बयान में कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।