होम / टेलिस्कोप / करिश्मा तन्ना का छलका दर्द, काबिलियत दिखाने के बावजूद नहीं मिल रहा काम

करिश्मा तन्ना का छलका दर्द, काबिलियत दिखाने के बावजूद नहीं मिल रहा काम

मेरे पास सचमुच कोई जवाब नहीं है। लंबे समय बाद मेरे पास 'स्कूप' के रूप में एक ऐसी स्क्रिप्ट आई थी, जिसके जरिए मुझे अपना अभिनय कौशल दिखाने का मौका मिला।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह अब तक कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। हालांकि, पिछले 4 साल से करिश्मा टीवी से दूर है वहीं ओटीटी पर भी दो साल से वो दिखाई नहीं दी है। करिश्मा दो साल पहले हंसल मेहता की क्राइम सीरीज 'स्कूप' में मुख्य भूमिका में दिखी थीं।

इसमें उन्होंने एक क्राइम जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने दर्द को साझा किया है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता। मेरे पास सचमुच कोई जवाब नहीं है। लंबे समय बाद मेरे पास 'स्कूप' के रूप में एक ऐसी स्क्रिप्ट आई थी, जिसके जरिए मुझे अपना अभिनय कौशल दिखाने का मौका मिला।

अगर सही स्क्रिप्ट लिखी जाती है तो निर्देशक इसे और भी ऊंचे स्तर पर ले जा सकते हैं। मैं ऐसे ही काम का इंतजार कर रही हूं। जब आप 'स्कूप' जैसा शो करते हैं तो आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। मैं बहुत मिक्स्ड इमोशन से गुजर रही हूं। कभी-कभी मुझे लगता है, जो भी अगला आएगा, मैं उसे एक्सेप्ट कर लूंगी। मुझे डाउट है कि मैं सेट पर खुश रहूंगी या नहीं। आपने मुझे बहुत ही कंफ्यूजिंग स्टेज में देख लिया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago