होम / टेलिस्कोप / 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार के घर इनकम टैक्स की रेड
'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार के घर इनकम टैक्स की रेड
पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जमा किए गए है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को हैदराबाद में फिल्म निर्माता सुकुमार के घर और कार्यालय पर छापा मारा है। छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई और कई घंटों तक चली। सुकुमार को इसका अंदाजा भी नहीं था और वह हैरत में थे।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त सुकुमार के घर IT विभाग ने छापा मारा, उस वक्त सुकुमार हैदराबाद एयरपोर्ट पर थे। पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जमा किए गए है।
सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 ने देश भर से 1500 करोड़ से भी अधिक की कमाई की है। इससे पहले राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर 'गेम चेंजर' के प्रोड्यूसर दिल राजू, उनकी बेटी और 8 रिश्तेदारों के घर रेड मारी गई थी। यह छापेमारी तेलंगाना आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में की थी।
टैग्स