होम / टेलिस्कोप / COLORS ला रहा है इस लोकप्रिय शो का तीसरा सीजन, ऑडिशन शुरू

COLORS ला रहा है इस लोकप्रिय शो का तीसरा सीजन, ऑडिशन शुरू

वायकॉम18 (Viacom18) का प्रमुख हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘कलर्स’ अपने प्रमुख शो का तीसरा सीजन लेकर आ रहा है। वर्चुअल रूप से इसके ऑडिशन शुरू हो गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

डांस के दीवानों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। खबर ये है कि वायकॉम18 (Viacom18) का प्रमुख हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल ‘कलर्स’ (Colors) अपने प्रमुख डांस शो ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) का तीसरा सीजन लेकर आ रहा है। वर्चुअल (ऑनलाइन) रूप से इसके ऑडिशन शुरू हो गए हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने और अपने घरों में सुरक्षित रहने के साथ ही प्रतिभागी ‘वूट’ (VOOT) पर अपनी विडियो एंट्रीज अपलोड करके ऑडिशन दे सकते हैं। जानी-मानी अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित, फिल्म निर्देशक शशांक खेतान और मशहूर डांस कोरियोग्राफर तुषार कालिया इस बार भी कार्यक्रम में जज की भूमिका में नजर आएंगे। माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने घर से इस सीजन के पहले प्रोमो को शूट कर ऑडिशन चरण शुरू किया। नए सीजन में भी अर्जुन बिजलानी बतौर होस्ट अपनी वापसी करेंगे। अब तक तमाम एंट्रीज मिल चुकी हैं और प्रतिभागियों से वर्चुअल रूप में बातचीत शुरू हो चुकी है।

इस बारे में ‘वायकॉम18’ की हेड (Hindi Mass Entertainment & Kids TV Network) नीना इलाविया जयपुरिया का कहना है, ‘लॉकडाउन के दौरान चैनल ने रचनात्मक रूप से दर्शकों की मनोरंजन की जरूरतों को पूरा करने और आकर्षक कंटेंट देने का प्रयास किया है। दो सफल सीज़न के बाद हम जजों की तिकड़ी-माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया के साथ डांस दीवाने का तीसरा सीजन शुरू करने जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग आज की जरूरत है और इसलिए हमने पहली बार वर्चुअल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि प्रतिभागी अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए ऑडिशन दे सकें।’

‘वायकॉम18’ (Viacom18) की चीफ कंटेंट ऑफिसर (Hindi Mass Entertainment) मनीषा शर्मा का कहना है, ‘कलर्स पर हम लगातार अपने दर्शकों को जोड़े रखने की दिशा में काम कर रहे हैं और इसलिए हमारी क्रिएटिव टीम देशभर में वर्चुअल रूप से लोगों का ऑडिशन ले रही है। यह देखना काफी अच्छा लगता है कि लोगों ने कैसे अपनी प्रतिक्रिया दी और घरों से डांस के लिए जुनून दिखाया। हमारी जज, माधुरी दीक्षित ने घर से ही शूटिंग की है। हमें डांस दीवाने की वापसी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’

वहीं, इस शो की जज माधुरी दीक्षित का कहना है, ‘मुझे काफी खुशी हो रही है कि हम डांस दीवाने का एक और सीजन लेकर आ रहे हैं। यह सच है कि डांस हमेशा से मेरे लिए तनाव दूर करने का माध्यम रहा है। मुझे यकीन है कि इस कठिन समय में भी यह देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है। इस लॉकडाउन को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने डांसिंग के पैशन को बाहर आने दें। यदि आपको डांस का जुनून है और सफल होने का दृढ़ संकल्प है तो अपने घर पर डांस का एक विडियो तैयार कर हमें भेजें।’


टैग्स नीना इलाविया जयपुरिया कलर्स माधुरी दीक्षित रियलिटी शो डांस दीवाने डांस शो मनीषा शर्मा
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

4 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

5 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

6 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago