होम / टेलिस्कोप / Oscars 2024 में 'ओपेनहाइमर' की धूम, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Oscars 2024 में 'ओपेनहाइमर' की धूम, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 10 मार्च को 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (ऑस्कर अवॉर्ड्स) के विजेताओं की घोषणा की गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 10 मार्च को 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (ऑस्कर अवॉर्ड्स) के विजेताओं की घोषणा की गई। 2024 के एकेडमी अवॉर्ड्स में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' की खूब धूम रही। इस फिल्म को एक या दो नहीं, बल्कि पूरे सात अवॉर्ड्स मिले हैं। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में 'ओपनहाइमर' बेस्ट फिल्म बनकर उभरी है। इस बार 'ओपेनहाइमर' के लिए किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। वहीं इसी फिल्म के लिए आयरन मैन वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का का खिताब मिला है।
बता दें रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस्टोफर नोलन का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है।
इसके अलावा, फिल्म 'पुअर थिंग्स' ने चार कैटेगरी में ऑस्कर जीता है। एमा स्टोन को 'पुअर थिंग्स' के लिए लीडिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रॉडक्शन डिजाइन और मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटेगरी में भी फिल्म ने ऑस्कर पर कब्जा जमाया है। वहीं, फिल्म 'बार्बी' ने एक ऑस्कर जीता है।
यहां देखें ऑस्कर 2024 विजेताओं की लिस्ट-
बेस्ट अभिनेत्री - एम्मा स्टोन
बेस्ट अभिनेता - सिलियन मर्फी
बेस्ट निर्देशन - क्रिस्टोफर नोलन
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग - 'व्हाट वाज आई मेड फॉर?' फिल्म बार्बी'
लुडविग गोरानसन बेस्ट ओरिजनल स्कोर - 'ओपेनहाइमर'
बेस्ट साउड -'द जोन ऑफ इंटरेस्ट'
बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री: डेविन जॉय रैंडोल्फ, 'द होल्डओवर्स'
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: 'वार इज ओवर नाउ'
बेस्ट एनिमेटेड फीचर: 'द बॉय एंड द हेरॉन'
बेस्ट ओरिजनल स्क्रिप्ट: 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल'
बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: 'अमेरिकन फिक्शन'
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल: 'पुअर थिंग्स'
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: 'पुअर थिंग्स'
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: 'पुअर थिंग्स'
बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर: 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट'
बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, 'ओपेनहाइमर'
बेस्ट फिल्म एडिटिंग: 'ओपेनहाइमर'
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - 'द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर'
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - 'ओपेनहाइमर'
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म - '20 डेज इन मारियुपोल'
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म - 'द लास्ट रिपेयर शॉप'
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - 'गॉडज़िला माइनस वन'
टैग्स ओपनहाइमर ऑस्कर्स2024 क्रिस्टिफर नोलन