होम / टेलिस्कोप / सोनू सूद बनेंगे TV एंकर, इस शो को करेंगे होस्ट

सोनू सूद बनेंगे TV एंकर, इस शो को करेंगे होस्ट

इस शो में देश भर की मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी और प्रेरणाप्रद स्टोरीज को दिखाया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोना काल में तमाम लोगों की मदद कर मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले और लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले जाने-माने बॉलिवुड अभिनेता सोनू सूद टीवी एंकरिंग में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। खबर है कि वह ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के हिंदी चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’ (Good News Today) में बतौर टीवी एंकर दिखाई देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह रोजाना रात को नौ बजे लाइव होंगे और चैनल के कार्यक्रम ‘देश की बात सुनाता हूं’ ('Desh ki Baat Sunata hoon) को होस्ट करेंगे। इस शो में देश भर की मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी और प्रेरणाप्रद स्टोरीज को दिखाया जाएगा।

गौरतलब है कि सोनू सूद ने कोरोना काल में पलायन करने वाले हजारों जरूरतमंदों की मदद की थी और उनके रहने से लेकर खाने और घर जाने तक का इंतजाम कराया था। यही नहीं, जब मरीजों के लिए अस्पताल और ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की जरूरत पड़ी तो भी वह सबसे आगे दिखाई दिए। अभी भी वह तमाम तरह से लोगों की सहायता करने में जुटे हुए हैं, जिसकी काफी सराहना हो रही है।


टैग्स इंडिया टुडे टीवी एंकर सोनू सूद गुड न्यूज टुडे देश की बात सुनाता हूं डेब्यू
सम्बंधित खबरें

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

15 hours ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

5 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

6 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago