होम / टेलिस्कोप / BARC India: हिंदी के साथ तेलुगू और तमिल मार्केट में भी इस TV शो का रहा ‘जलवा’

BARC India: हिंदी के साथ तेलुगू और तमिल मार्केट में भी इस TV शो का रहा ‘जलवा’

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्टह ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया के अनुसार, रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) का लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया के डाटा के अनुसार, रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) का लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला है। ‘बार्क’ (BARC) की ओर से जारी नवीनतम डाटा के अनुसार, अपनी लॉन्चिंग के दिन और पहले हफ्ते में न सिर्फ हिंदी भाषी मार्केट, बल्कि तमिल और तेलुगू मार्केट में भी इस शो की व्युअरशिप सबसे ज्यादा रही।

‘बार्क इंडिया’ की ओर से जारी डाटा के अनुसार ‘कलर्स टीवी’ पर प्रसारित होने वाले ‘बिग बॉस सीजन14’ (हिंदी) ने अपनी लॉन्चिंग वाले दिन 1.4 बिलियन व्युइंग मिनट (viewing minutes) दर्ज किए। वहीं, तमिल में ‘स्टार विजय’ पर प्रसारित होने वाले ‘बिग बॉस सीजन 4’ ने 2.0 बिलियन व्युइंग मिनट दर्ज किए। इसके अलावा ‘स्टार मां’ पर प्रसारित होने वाले ‘बिग बॉस’ (तेलुगू) ने भी 2.0 बिलियन व्युइंग मिनट दर्ज किए।    

यदि शुरुआती सप्ताह की बात करें तो ‘बार्क इंडिया’ डाटा के अनुसार औसत रूप से प्रति एपिसोड ‘बिग बॉस’ (हिंदी) ने 3.9 बिलियन व्युइंग मिनट दर्ज किए। वहीं, इस हफ्ते में औसत रूप से प्रति एपिसोड ‘बिग बॉस’ (तमिल) ने 1.7 बिलियन व्युइंग मिनट और ‘बिग बॉस’ (तेलुगू) ने 1.3 बिलियन व्युइंग मिनट दर्ज किए।


टैग्स बार्क इंडिया बिग बॉस बिग बॉस तमिल बिग बॉस तेलुगू
सम्बंधित खबरें

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

13 hours ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

5 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

6 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago