होम / टेलिस्कोप / पंजाबी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में पहुंचे 'भारत एक्सप्रेस' के CMD उपेंद्र राय
पंजाबी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में पहुंचे 'भारत एक्सप्रेस' के CMD उपेंद्र राय
अविस्मरणीय शाम पंजाब की सांस्कृतिक समृद्धि, ग्लैमर और सिनेमाई उत्कृष्टता का शानदार संगम बनी जहां, यो यो हनी सिंह से लेकर जैकलिन, शहनाज गिल, समेत कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
मोहाली का पीसीए स्टेडियम शनिवार की रात रोशनी और सितारों की चमक से जगमगा उठा, जब यहां पंजाबी सिनेमा का सबसे भव्य उत्सव, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 2025 आयोजित हुआ। यह अवसर केवल एक अवॉर्ड शो नहीं था, बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर और सिनेमाई वैभव का उत्सव था।
इस ऐतिहासिक शाम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नीरू बाजवा को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड प्रदान किया। इस दौरान सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने पंजाबी सिनेमा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स एक बहुत बड़ा ब्रांड है, जिसे हम अपने बचपन से देखते आ रहे हैं।
सात साल बाद इस मंच का पंजाब में लौटना अत्यंत सराहनीय है। इसका श्रेय अभिषेक सिंह को जाता है, जिन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़कर इस पहल को आगे बढ़ाया। अब उनकी कंपनी ने संकल्प लिया है कि फिल्मफेयर को पूरे देश में पहुंचाया जाएगा, जो निश्चय ही एक प्रशंसनीय कदम है।
उन्होंने आगे कहा, जब कोई आयोजन एक सशक्त विरासत के साथ जुड़ा होता है तो वह सभी को एक सूत्र में पिरो देता है। कोई भी क्षेत्र तभी महान बनता है जब सब मिलकर उसके निर्माण और विकास में योगदान दें। नीरू बाजवा को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नीरू बाजवा जी पंजाबी फिल्मों का गौरव हैं। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
यह अविस्मरणीय शाम पंजाब की सांस्कृतिक समृद्धि, ग्लैमर और सिनेमाई उत्कृष्टता का शानदार संगम बनी जहां यो यो हनी सिंह से लेकर जैकलिन, शहनाज गिल, मनीष पॉल समेत कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा।
टैग्स