होम / टेलिस्कोप / दर्शकों की पसंद के मामले में कौन सा TV चैनल रहा टॉप पर, जानिए यहां
दर्शकों की पसंद के मामले में कौन सा TV चैनल रहा टॉप पर, जानिए यहां
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल छठे हफ्ते (05 फरवरी 2022 से 11 फरवरी 2022) के डाटा जारी कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल छठे हफ्ते (05 फरवरी 2022 से 11 फरवरी 2022) के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, छठे हफ्ते में अखिल भारतीय स्तर पर सभी जॉनर्स (genres) में ‘स्टार मां’ (Star Maa) सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल रहा है। इस चैनल ने इस हफ्ते (छठे हफ्ते में) 2511.21 (000s) AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) दर्ज किए हैं। वहीं, 2505.85 (000s) AMA के साथ इस हफ्ते ‘स्टार उत्सव‘ (Star Utsav) दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि 2496.27 (000s) AMA के साथ ‘सन टीवी‘ (Sun TV) ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
इसके अलावा इस लिस्ट में 2260.74 (000s) AMA के साथ ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) चौथे नंबर पर और 1661.58 (000s) AMA के साथ ‘ढिंचक’ (Dhinchaak) पांचवें नंबर पर रहा है। 1654.41 (000s) AMA, 1532.34 (000s) AMA और 1502.39 (000s) AMA के साथ ‘स्टार विजय’ (Star Vijay), ‘जी टीवी’ (Zee TV) और ‘स्टार जलसा’ (Star Jalsha) क्रमश: छठे, सातवें और आठवें नंबर पर रहे हैं। जबकि 1492.08 (000s) AMA के साथ ‘सोनी पल’ (Sony Pal) नौंवे और 1467.46 (000s) AMA के साथ ‘सोनी सब’ (Sony Sab) दसवें नंबर पर रहा है।
हिंदीभाषी मार्केट (Hindi Speaking Market)
हिंदीभाषी मार्केट की बात करें तो छठे हफ्ते में टॉप-5 चैनल्स की लिस्ट में 2497.11 (000s) AMA के साथ 'स्टार उत्सव' (Star Utsav) टॉप पर बना रहा है। 2185.46 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में ‘स्टार प्लस‘ (Star Plus) दूसरे नंबर पर और 1637.56 (000s) AMA के साथ तीसरे नंबर पर ‘ढिंचक‘ (Dhinchaak) रहा है। ‘स्टार जलसा‘ (Star Jalsha) और ‘जी टीवी‘ (Zee TV) ने 1502.39 (000s) AMA और 1481.93 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
दक्षिण मार्केट (South Market)
दक्षिण के मार्केट को देखें तो छठे हफ्ते में टॉप पांच चैनल्स की लिस्ट में ’सन टीवी’ (Sun TV) 2487.54 (000s) के साथ फिर पहले नंबर पर रहा है। इसके बाद ’स्टार मां’ (STAR Maa) 2446.9 (000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर और ’स्टार विजय’ (Star Vijay) 1648.59 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, 1388.09 (000s) AMA के साथ ’जी तेलुगु’ (Zee Telugu) ने चौथे और 1324.65 (000s) AMA के साथ ’जी कन्नड़’ (Zee Kannada) ने इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई।
टैग्स बार्क इंडिया स्टार बार्क टीवी शो टीवी रेटिंग सोनी सब सन टीवी स्टार प्लस स्टार उत्सव एंटरटेनमेंट हिंदी भाषी मार्केट चैनल रैंकिंग्स बार्क डाटा चैनल व्युअरशिप