होम / टेलिस्कोप / अपने दिवंगत पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, लिखी 'दिल की बात'
अपने दिवंगत पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, लिखी 'दिल की बात'
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने दिवंगत पिता की जयंती और पुण्यतिथि कभी नहीं भूलती हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम आदित्य राय है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय को उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर याद किया। कृष्णराज राय का 2017 में बीमारी के कारण मुंबई में निधन हो गया था। इस मौके पर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने लिखा, मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं, प्यारे डार्लिंग डैडी-अज्जा, आपके सभी प्यार भरे आशीर्वाद के लिए हमेशा धन्यवाद। पोस्ट की पहली तस्वीर में एक्ट्रेस के पिता के तस्वीर पर माला चढ़ी हुई है। बाकी दो तस्वीरें मां और बेटी की हैं, जो उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। ऐश्वर्या राय को पिछली बार मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस दो किरदार में नजर आई थी। उन्होंने मंदाकिनी देवी और नंदिनी की भूमिकाएं निभाई थीं।
टैग्स