होम / टेलिस्कोप / अभिनेत्री राधिका आप्टे का बड़ा कदम, अब फिल्म निर्देशक की भूमिका में आएगी नर
अभिनेत्री राधिका आप्टे का बड़ा कदम, अब फिल्म निर्देशक की भूमिका में आएगी नर
राधिका उन अभिनेत्रियाें में शुमार हैं, जो अपने दम पर फिल्म को सफल बनाने का माद्दा रखती हैं। उन्होंने कई फिल्मों को अपनी बेहतरीन अदाकारी से सजाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
अपनी बेहतर अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे जल्द ही फिल्म 'कोट्या' से निर्देशन में डेब्यू करने जा रही हैं। राधिका आप्टे ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में 'पैडमैन', 'अंधाधुन' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
राधिका आप्टे उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से न सिर्फ बड़े पर्दे, पर बल्कि ओटीटी पर भी अपनी धाक जमाई है। बताया जा रहा है कि पर्दे के पीछे काम करने को लेकर राधिका बड़ी उत्साहित हैं। इस फिल्म की कहानी एक युवा प्रवासी महिला की है, जो गन्ना काटने का काम करती है।
उसे एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिससे उसे कुछ शक्तियां मिलती हैं। फिर वह इन शक्तियों का उपयोग अपने परिवार का कर्ज उतारने के लिए करती है। आपको बता दें, 'फोबिया' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में भी अपने काम से राधिका ने जमकर वाहवाही लूटी थी।
टैग्स