होम / टेलिस्कोप / अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लोकसभा चुनाव को लेकर देश के मतदाताओं से की ये अपील
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लोकसभा चुनाव को लेकर देश के मतदाताओं से की ये अपील
देशभर के तमाम राज्यों में अलग-अलग चरण और दिन-तारीख के हिसाब से चुनाव होने हैं, ऐसे में एक दिन का समय निकालकर वोट जरूर डालें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अभिनेता आयुष्मान खुराना ना सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं बल्कि सामाजिक विषय पर भी वो अपनी राय खुलकर देते हैं। इसका सबूत खुद उनकी फिल्में हैं, जहां उन्होंने ऐसे विषयों पर बात की है, जिन पर कोई बात नहीं करना चाहता है। अब एक बार फिर आयुष्मान ने देश के लोगों से वोट डालने की अपील की है।
अब आयुष्मान खुराना को देश के भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अभिनेता को बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है। इस मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है और जिसमें वह देश की जनता से खास अपील करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो में आयुष्मान खुराना देश की जनता से आम चुनावों में वोटिंग करने को लेकर खास अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि देशभर के तमाम राज्यों में अलग-अलग चरण और दिन-तारीख के हिसाब से चुनाव होने हैं, ऐसे में एक दिन का समय निकालकर वोट जरूर डालें।
आयुष्मान खुराना ने ये भी कहा है कि लोकसभा चुनाव एक पर्व है, जिसे हम सब को अपना कीमती वोट डालकर सेलिब्रेट करना चाहिए। मालूम हो कि इससे पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से एक्टर राजकुमार राव को भी नेशनल यूथ आइकॉन बनाया जा चुका है।
Election Day: No Excuse Day!
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 2, 2024
Join the celebration of #ChunavKaParv with @ayushmannk, Actor and Youth Icon, urging the youth to set aside excuses and come out to vote.
From reel to real, let's script the democracy together! ?#YouAreTheOne #DeshKaGarv #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/SvmuzZns10
टैग्स