होम / टेलिस्कोप / अभिनेता अनुपम खेर का एक्स अकाउंट हुआ लॉक, जानें पूरा मामला
अभिनेता अनुपम खेर का एक्स अकाउंट हुआ लॉक, जानें पूरा मामला
‘एक्स’ पर एक्टर अनुपम खेर के खाते को सस्पेंड कर दिया गया। एक्टर ने कहा है कि वह यह जानना चाहते हैं कि उनका अकाउंट आखिर क्यों लॉक किया गया और किस नियमों का उल्लंघन कर दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने बताया कि उनका एक्स अकाउंट कुछ दिन पहले ऑटोमैटिक लॉक कर दिया गया। हालिया पोस्ट में एक्टर ने एक्स के मालिक एलन मस्क से इसका जवाब मांगा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे हमेशा प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन करते रहे हैं। जब उनका अकाउंट बहाल हुआ, तो खेर ने एक्स के मालिक एलन मस्क को एक नोट लिखा। अनुपम खेर ने लिखा, डियर एक्स ! भले ही मेरा अकाउंट बहाल हो गया है, लेकिन इसे लॉक देखकर मैं हैरान रह गया।
मैं सितंबर 2007 से इस प्लेटफॉर्म पर हूं। हमेशा एक्स (पूर्व में ट्विटर) के नियमों का ध्यान रखता हूं या फिर किसी भी सोशल मीडिया कॉपीराइट नियमों का। इसलिए मुझे यह थोड़ा बेतुका लगा। जानना अच्छा लगेगा कि मेरी किस पोस्ट ने आपके नियमों का उल्लंघन किया? धन्यवाद। एलन मस्क।
अनुपम को आखिरी बार कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म 1975 से 1977 के 21 महीने की अवधि पर आधारित है।
टैग्स