Nielsen रिपोर्ट के अनुसार भारत में 91.5 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। मोबाइल-फर्स्ट एक्सेस, वीडियो खपत और सोशल मीडिया उपयोग के साथ डिजिटल इकोसिस्टम अब अधिक परिपक्व और व्यापक हो गया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
Nielsen की India Internet Report 2025 के अनुसार भारत का इंटरनेट इकोसिस्टम अब एक नए और अधिक परिपक्व चरण में प्रवेश कर चुका है, जहां यूजर्स की डिजिटल भागीदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और विविध हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब 91.5 करोड़ से अधिक सक्रिय इंटरनेट यूजर्स हैं, जिनमें 52% पुरुष और 48% महिलाएं शामिल हैं।
यह आंकड़ा डिजिटल पहुंच के व्यापक विस्तार को दर्शाता है। भारत में इंटरनेट एक्सेस अब भी मोबाइल-फर्स्ट बना हुआ है। करीब 94% यूजर्स मोबाइल डेटा के जरिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जबकि 62.2 करोड़ से अधिक लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। खास बात यह है कि एक-तिहाई से अधिक यूजर्स अपने स्मार्टफोन साझा भी करते हैं, जिससे एक ही डिवाइस पर कई लोगों की खपत दिखती है।
वीडियो कंटेंट सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गतिविधि बनकर उभरा है, जिसमें 78% यूजर्स सक्रिय हैं। वहीं 74% लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़े रहते हैं। रिपोर्ट में Connected TV (CTV) की बढ़ती लोकप्रियता का भी जिक्र किया गया है। दक्षिण भारत में 25% घरों में स्मार्ट टीवी हैं, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक है।
इन ट्रेंड्स से स्पष्ट है कि भारत में डिजिटल उपयोग अब केवल कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अधिक इंटरएक्टिव और मल्टी-प्लेटफॉर्म हो गया है। ब्रांड्स और मीडिया कंपनियों के लिए यह बदलाव संकेत देता है कि उन्हें अपने कंटेंट और विज्ञापन रणनीति को और ज्यादा डेटा-ड्रिवन और यूजर-केंद्रित बनाना होगा।
अमेरिका की CIA समेत तीन खुफिया एजेंसियों के गैर-वर्गीकृत नेटवर्क में साइबर सेंधमारी हुई है। हमले में AI आधारित ARTEX टूल के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमेरिका की तीन खुफिया एजेंसियों के एक नेटवर्क में साइबर सेंधमारी की घटना सामने आई है। इस घटना में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (Central Intelligence Agency यानी CIA), नेशनल जियोस्पेशियल-इंटेलिजेंस एजेंसी (National Geospatial-Intelligence Agency यानी NGA) और ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (Office of the Director of National Intelligence यानी ODNI) से जुड़े एक गैर-वर्गीकृत (Unclassified) सिस्टम को निशाना बनाए जाने की रिपोर्ट है।
शुरुआती जानकारी में इस साइबर हमले के लिए AI आधारित टूल ARTEX के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित नेटवर्क का इस्तेमाल ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (Open-Source Intelligence यानी OSINT) से जुड़ी जानकारी जुटाने और उसका विश्लेषण करने के लिए किया जाता था।
ऐसे सिस्टम इंटरनेट पर उपलब्ध वेबसाइटों, सोशल मीडिया, सार्वजनिक डेटाबेस, व्यावसायिक डेटा और अन्य स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करके खुफिया विश्लेषण में मदद करते हैं।
इस साइबर सेंधमारी में कुछ गैर-वर्गीकृत जानकारी प्रभावित होने की बात सामने आई है। हालांकि, अधिकारियों से जुड़ी रिपोर्टों में स्पष्ट किया गया है कि इस घटना में क्लासिफाइड (Classified) जानकारी या गोपनीय नेटवर्क प्रभावित होने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने महत्वपूर्ण क्षमताओं और गोपनीय सिस्टम में किसी व्यवधान से भी इनकार किया है।
साइबर हमले में ARTEX AI टूल के इस्तेमाल की आशंका
इस घटना में ARTEX नाम के AI आधारित साइबर टूल का उल्लेख किया गया है। यह एक ऑटोनॉमस पेनिट्रेशन टेस्टिंग फ्रेमवर्क (Autonomous Penetration Testing Framework) है, जिसे कंप्यूटर सिस्टम की कमजोरियां पहचानने और साइबर सुरक्षा परीक्षण को स्वचालित बनाने के लिए विकसित किया गया था। इस टूल का इस्तेमाल साइबर हमलों में भी किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है।
ARTEX को एक चीनी साइबर सुरक्षा डेवलपर ने विकसित किया था, जो ऑनलाइन 'Autumn-27' नाम से जाना जाता है। इस टूल को लेकर पहले भी कई साइबर सुरक्षा रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों ने इसके जरिए साइबर हमलों की प्रक्रिया को अधिक तेज और स्वचालित किए जाने की आशंका जताई है।
चीन से जुड़े साइबर हमले की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के नेटवर्क में हुई सेंधमारी के पीछे किस व्यक्ति या समूह का हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रिपोर्टों में ARTEX के संभावित इस्तेमाल और टूल के डेवलपर की पृष्ठभूमि के आधार पर चीन से जुड़े साइबर खतरे की आशंका का उल्लेख किया गया है। हालांकि, केवल AI टूल के इस्तेमाल के आधार पर हमलावर की पहचान या किसी देश की भूमिका निश्चित नहीं की जा सकती।
गूगल ने भारत में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबरों को खारिज किया है। कंपनी के मुताबिक, गूगल क्लाउड इंडिया में संगठनात्मक बदलाव के तहत करीब 30 पद समाप्त किए गए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गूगल (Google) ने भारत में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि हाल ही में उसके गूगल क्लाउड (Google Cloud) डिविजन में संगठनात्मक बदलाव के तहत करीब 30 पद समाप्त किए गए हैं।
कंपनी ने इसे काम की प्राथमिकताओं में बदलाव से जुड़ा फैसला बताया है और सोशल मीडिया पर चल रहे बड़े स्तर की छंटनी के दावों को गलत बताया है।
गूगल क्लाउड इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक यूजर की पोस्ट के जवाब में यह स्पष्टीकरण दिया। यूजर ने गूगल इंडिया में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का दावा करते हुए कंपनी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी।
कंपनी ने जवाब में कहा, “ये अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। पिछले सप्ताह गूगल क्लाउड ने भारत में एक छोटा संगठनात्मक बदलाव किया, जिसके तहत काम की प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने के कारण करीब 30 पद समाप्त किए गए।”
यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर सामने आई उन अपुष्ट पोस्ट के बाद आया, जिनमें गूगल के कर्मचारियों के संभावित छंटनी को लेकर चिंतित होने का दावा किया गया था। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा था कि कर्मचारियों को नौकरी समाप्ति से जुड़े नोटिस मिलने शुरू हो गए हैं।
गूगल ने दोहराया कि हालिया कर्मचारियों की कटौती केवल गूगल क्लाउड इंडिया में करीब 30 पदों तक सीमित रही है। कंपनी ने भारत में अपने व्यापक ऑपरेशंस में बड़े स्तर पर छंटनी होने की अटकलों को खारिज किया है।
यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब टेक्नोलॉजी सेक्टर में कर्मचारियों की संख्या घटाने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। गूगल अपने वॉलंटरी बायआउट प्रोग्राम का विस्तार अन्य बाजारों में कर रहा है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) भी करीब 60,000 कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी सेपरेशन पैकेज लेकर आई है। इसमें भारत की पात्र टीमें भी शामिल हैं।
सना शेख ने ओपनएआई जॉइन किया है। वह ग्लोबल ऐड्स सॉल्यूशंस से जुड़ी भूमिका में भारत के लिए काम करेंगी। उन्हें रिटेल मीडिया, एड टेक और सास क्षेत्र में 15 साल का अनुभव है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सना शेख (Sana Shaikh) ने ओपनएआई (OpenAI) में ग्लोबल ऐड्स सॉल्यूशंस (Global Ads Solutions) के तहत भारत से जुड़ी भूमिका में जॉइन किया है।
ओपनएआई से जुड़ने से पहले शेख फ्लिपकार्ट (Flipkart) में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने करीब दो साल तक इस भूमिका में काम किया।
शेख को रिटेल मीडिया (Retail Media), एड टेक (Ad Tech) और सास (SaaS) क्षेत्रों में रेवेन्यू ग्रोथ (Revenue Growth) का 15 साल से अधिक का अनुभव है।
फ्लिपकार्ट से पहले वह गूगल (Google), गुडेरा (Goodera), डायरेक्टी (Directi) और यूनिसेफ (UNICEF) समेत कई संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं।
डेटा सिक्योरिटी कंपनी मैटर्स.एआई ने प्री-सीरीज ए फंडिंग राउंड में 12 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। कंपनी इस निवेश से रिसर्च, सुरक्षा तकनीक और उत्तरी अमेरिका में कारोबार विस्तार करेगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
डेटा सिक्योरिटी कंपनी मैटर्स.एआई (Matters.AI) ने प्री-सीरीज ए (Pre-Series A) फंडिंग राउंड में 12 मिलियन डॉलर (करीब 115 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व टैंगलिन वेंचर पार्टनर्स (Tanglin Venture Partners) ने किया।
इसमें आईआईएफएल फिनटेक फंड (IIFL Fintech Fund), पाइपर सेरिका का भारत टेक फंड (Piper Serica’s Bharat Tech Fund), फोस्टर वेंचर्स (Foster Ventures) और टेट्रेशन वेंचर्स (Tetration Ventures) ने भी हिस्सा लिया।
कंपनी के मौजूदा निवेशक कलारी कैपिटल (Kalaari Capital) और एंडिया पार्टनर्स (Endiya Partners) भी इस राउंड में शामिल हुए। कंपनी के मुताबिक, इस फंडिंग के साथ उसका कुल निवेश अब करीब 18.25 मिलियन डॉलर हो गया है।
लिंक्डइन (LinkedIn) पर फंडिंग की घोषणा करते हुए मैटर्स.एआई के को-फाउंडर और सीईओ केशव मूर्ति (Keshava Murthy) ने अपने ग्राहकों और साझेदारों का आभार जताया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फंडिंग का इस्तेमाल अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) क्षमताओं को मजबूत करने के लिए करेगी। इसमें डेटा ट्रैकिंग को बेहतर बनाना, जांच से जुड़े कामों को ऑटोमेट करना, एंडपॉइंट और ब्राउजर मॉनिटरिंग को मजबूत करना तथा एआई एजेंट्स के जरिए संवेदनशील जानकारी के अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय विकसित करना शामिल है।
गूगल ने भारतीय स्टार्टअप्स को AI उत्पाद विकसित करने, कारोबार बढ़ाने और नए बाजारों तक पहुंचने में मदद के लिए Momentum पहल का विस्तार किया है, जिसमें तकनीकी और क्लाउड सहयोग मिलेगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गूगल (Google) ने भारतीय स्टार्टअप्स को कारोबार बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) आधारित उत्पाद विकसित करने में मदद देने के लिए Momentum पहल का विस्तार किया है।
इस कार्यक्रम के तहत कंपनी स्टार्टअप्स को AI टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और अपने ग्लोबल प्लेटफॉर्म का सहयोग उपलब्ध कराएगी। इसका फोकस स्टार्टअप्स को उत्पाद विकसित करने से लेकर ग्राहकों तक पहुंचने और कारोबार को बड़े स्तर पर ले जाने में मदद करना है।
गूगल के मुताबिक, Momentum भारत में पिछले एक दशक से चल रहे Google for Startups Accelerator कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाली पहल है।
इसके जरिए स्टार्टअप्स को उनके विकास के अलग-अलग चरणों में सहयोग दिया जाएगा। इसमें प्रोडक्ट डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, सुरक्षित AI deployment, बिजनेस तैयारी और नए बाजारों तक पहुंच बनाने जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
गूगल ने इस पहल के तहत कुछ भारतीय स्टार्टअप्स के उदाहरण भी साझा किए हैं। हेल्थ टेक कंपनी AiSteth ने AI आधारित cardiac screening के जरिए 20 से अधिक राज्यों में 1.60 लाख से ज्यादा मरीजों की स्क्रीनिंग की है। कंपनी ने Google के AI First Accelerator कार्यक्रम के जरिए ऐसा उत्पाद विकसित किया है, जो इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी काम कर सकता है।
गूगल ने Shunya Labs और ZenteiQ का भी उल्लेख किया है। Shunya Labs voice AI, छोटे language models और reasoning systems पर काम कर रही है, जबकि IISc Bengaluru से निकली ZenteiQ छोटे और offline-ready AI models विकसित कर रही है।
गूगल के मुताबिक, ZenteiQ ने Cloud TPUs और Google Kubernetes Engine का इस्तेमाल करके अपनी inference throughput को चार गुना तक बढ़ाया है।
Nvidia ने Jensen Huang को 11 दिन बाद फिर CEO बनाया। इस्तीफे, विवाद, बोर्ड के यू-टर्न और अमेरिकी सरकार से मिले इनपुट के बीच उनकी वापसी चर्चा में है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एनवीडिया (NVIDIA) ने अपने CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) को 11 दिन बाद फिर कंपनी की कमान सौंप दी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (Board of Directors) ने 23 नवंबर को उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रेसिडेंट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और बोर्ड डायरेक्टर के पद पर बहाल करने का ऐलान किया। बोर्ड ने कई दौर की बातचीत और बैठकों के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पिछले कुछ दिनों से हुआंग के निजी जीवन से जुड़े खुलासों और विदेशी खुफिया गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट्स के कारण एनवीडिया विवादों में थी।
12 नवंबर को हुआंग ने प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस (Colette Kress) को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इस्तीफे के बाद एनवीडिया बोर्ड ने स्थायी CEO की तलाश शुरू करने की बात कही थी। वहीं, 17 नवंबर को बोर्ड चेयर हार्वे सी. जोन्स (Harvey C. Jones) ने कंपनी की कमाई से जुड़ी चर्चा के दौरान स्पष्ट किया था कि बोर्ड का हुआंग को वापस लाने का इरादा नहीं है। हालांकि, छह दिन बाद कंपनी ने अपना फैसला बदल दिया और हुआंग को फिर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी।
एनवीडिया के आधिकारिक बयान के मुताबिक, बोर्ड ने जेनसन हुआंग के साथ कई बैठकों और बातचीत के बाद उनके नेतृत्व और स्पष्टता पर भरोसा जताया।
फैसले की प्रक्रिया में अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इनपुट लिया गया। बोर्ड ने कहा कि इस इनपुट के आधार पर उसे हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) को कोई खतरा नहीं होने का भरोसा है।
इस घटनाक्रम के बीच हुआंग से जुड़े विदेशी खुफिया गतिविधियों के आरोपों की जांच भी जारी है। एनवीडिया बोर्ड ने पहले ही स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति गठित की थी, जो बाहरी कानूनी सलाहकारों की मदद से मामले की जांच कर रही है। कंपनी ने कहा है कि यह जांच अपने निष्कर्ष तक जारी रहेगी और हुआंग इसमें सहयोग कर रहे हैं।
OpenAI ने आकाश अय्यर को Head of Social, APAC की जिम्मेदारी दी है। नई भूमिका में वह भारत के बाद पूरे एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में कंपनी की सोशल मीडिया रणनीति और अभियान संभालेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ओपनएआई (OpenAI) ने अपनी सोशल मीडिया रणनीति को एशिया-पैसिफिक (APAC) क्षेत्र में विस्तार देने के लिए आकाश अय्यर (Akash Iyer) को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्हें कंपनी में Head of Social, APAC की भूमिका मिली है। इसके साथ ही अब उनकी जिम्मेदारी भारत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वह एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के अलग-अलग बाजारों में सोशल मीडिया से जुड़े काम को आगे बढ़ाएंगे।
23 नवंबर 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश अय्यर ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की। उनकी प्रोफाइल में इस पद की शुरुआत नवंबर 2026 से दर्ज है।
उन्होंने बताया कि भारत में काम करने के दौरान उन्हें यह समझने का मौका मिला कि लोग क्रिएटर्स, स्थानीय संस्कृति और सोशल मीडिया पर होने वाली बातचीत के जरिए चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसे उत्पादों को कैसे खोजते और इस्तेमाल करते हैं।
अब वह क्षेत्र के अलग-अलग देशों की टीमों के साथ काम करेंगे और वहां के बाजारों के मुताबिक सोशल मीडिया रणनीति तैयार करने पर ध्यान देंगे।
आकाश अय्यर अगस्त 2025 में ओपनएआई से India Social Lead के रूप में जुड़े थे। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स (Netflix) में छह साल से ज्यादा समय तक काम कर चुके हैं।
दिसंबर 2018 में उन्होंने Netflix में Brand & Editorial Manager के रूप में शुरुआत की थी। बाद में Social Marketing, Platform Lead और Films and Series Marketing Manager की जिम्मेदारी भी संभाली।
Netflix में उनका काम सोशल मीडिया रणनीति, ब्रांड की पहचान, फिल्मों और सीरीज के प्रचार तथा डिजिटल कैंपेन से जुड़ा रहा।
उन्होंने बफीड (BuzzFeed) में भी काम किया, जहां वीडियो फॉर्मेट, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और यूट्यूब (YouTube) रणनीति से जुड़े प्रोजेक्ट संभाले। इसके अलावा वह स्पोर्ट्सकीड़ा (Sportskeeda) और द ग्लिच (The Glitch) से भी जुड़े रहे हैं।
एलोएलो ग्रुप ने गोवा में IFFI 2026 के दौरान डॉल्फिन एआई फिल्म स्टूडियो लॉन्च किया। प्लेटफॉर्म फिलहाल माइक्रो-ड्रामा निर्माण को सपोर्ट करेगा और वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री जैसे फॉर्मेट जोड़ेगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब वीडियो बनाने से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में भी अपनी जगह बना रहा है। इसी दिशा में एलोएलो ग्रुप (EloElo Group) ने डॉल्फिन एआई फिल्म स्टूडियो (Dolphin AI Film Studio) लॉन्च किया है।
यह प्लेटफॉर्म फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस, स्टूडियो और स्वतंत्र क्रिएटर्स को स्क्रिप्ट से लेकर तैयार वीडियो सीन बनाने तक के कई काम एक ही जगह करने की सुविधा देगा।
23 नवंबर 2026 को कंपनी ने गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (57th International Film Festival of India - IFFI 2026) के दौरान इस प्लेटफॉर्म को पेश किया।
इसका अनावरण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार (Chanchal Kumar) की मौजूदगी में हुआ। कंपनी के संस्थापक और सीईओ सौरभ पांडे (Saurabh Pandey) ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य AI, क्रिएटिव क्षमता और प्रोडक्शन टूल्स को एक साथ लाकर कंटेंट निर्माण के तरीके और उसकी लागत की अर्थव्यवस्था में बदलाव लाना है।
डॉल्फिन एआई फिल्म स्टूडियो में वीडियो प्रोडक्शन के कई चरणों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश की गई है। इसमें कहानी और स्क्रिप्ट तैयार करने, सीन की कल्पना करने, विजुअल बनाने और तैयार सीन को एडिट करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इसकी खास तकनीक वर्ल्ड लॉक (World Lock) है। कंपनी के मुताबिक, इसकी मदद से वीडियो के अलग-अलग सीन में किरदारों का चेहरा, लोकेशन और दूसरी चीजों की एकरूपता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
AI से वीडियो बनाने में अक्सर एक सीन से दूसरे सीन में किरदारों का रूप बदल जाता है। यह तकनीक इसी समस्या को कम करने के लिए तैयार की गई है।
इसके अलावा क्रिएटर्स किसी पूरे सीन को दोबारा बनाए बिना उसके किसी खास हिस्से को बदल या जनरेट कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म वीडियो जनरेशन की लागत पहले से देखने और तैयार सीन डाउनलोड करके आगे एडिट करने की सुविधा भी देता है।
कंपनी ने फिलहाल माइक्रो-ड्रामा (Micro-drama) को इस प्लेटफॉर्म का पहला कंटेंट फॉर्मेट बनाया है। इसमें छोटी-छोटी कड़ियों में कहानियां दिखाई जाती हैं। ऐसे कंटेंट के लिए लगातार नए एपिसोड तैयार करने पड़ते हैं, इसलिए प्रोडक्शन की गति और लागत दोनों महत्वपूर्ण होते हैं।
एलोएलो ग्रुप आगे चलकर इस प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज, फीचर फिल्म, एनीमेशन, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन फिल्म, ब्रांडेड कंटेंट, म्यूजिक वीडियो और एजुकेशनल सीरीज जैसे फॉर्मेट भी जोड़ने की योजना बना रहा है। पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियों के निर्माण को भी संभावित फॉर्मेट में शामिल किया गया है।
एलोएलो ग्रुप माइक्रो-ड्रामा ऐप स्टोरी टीवी (Story TV) की पैरेंट कंपनी भी है। डॉल्फिन एआई फिल्म स्टूडियो का लॉन्च कंपनी के मौजूदा AI क्रिएटिव प्लेटफॉर्म के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी का डॉल्फिन एआई सूट वीडियो निर्माण से जुड़े अलग-अलग कामों के लिए 30 से अधिक AI मॉडल इस्तेमाल करता है।
फिलहाल डॉल्फिन एआई फिल्म स्टूडियो अर्ली एक्सेस (Early Access) के लिए उपलब्ध है। इच्छुक क्रिएटर्स कंपनी की वेबसाइट पर वेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं या इनवाइट कोड के जरिए प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं।
गूगल आईआईटी खड़गपुर को 50 लाख डॉलर यानी 46 करोड़ रुपये की फंडिंग देगी। इसका इस्तेमाल भारतीय भाषाओं, खेती, शिक्षा और मैटेरियल साइंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च को आगे बढ़ाने में होगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत में रिसर्च और नई तकनीकी प्रतिभा तैयार करने के लिए गूगल (Google) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) को 50 लाख डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपये की फंडिंग देगी।
इस रकम का इस्तेमाल भारतीय भाषाओं, कृषि, मैटेरियल साइंस और शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में AI रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा। गूगल ने 21 नवंबर 2026 को यानी आज अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए इस फंडिंग की घोषणा की।
यह घोषणा संस्थान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई। खास बात यह है कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) इसी संस्थान के पूर्व छात्र हैं। संस्थान के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने भी बताया कि एप्लाइड AI रिसर्च के लिए इस सहयोग की परिकल्पना पिचाई ने की थी।
गूगल के मुताबिक, इस सहयोग के तहत तीन प्रमुख क्षेत्रों पर काम होगा। पहला, भारतीय भाषाओं, कृषि, मैटेरियल साइंस और एजुकेशनल टेक्नोलॉजी जैसी चुनौतियों के लिए AI आधारित रिसर्च को बढ़ावा देना। इससे ऐसे तकनीकी समाधान विकसित करने की दिशा में काम होगा जो वास्तविक जरूरतों से जुड़े हों।
दूसरा, छात्रों, शिक्षकों और फैकल्टी के लिए AI ट्रेनिंग और नए पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद मिलेगी। तीसरा, संस्थान में AI से जुड़े फ्रेमवर्क और टूल्स विकसित किए जाएंगे, जिससे कैंपस की तकनीकी क्षमता मजबूत हो सके।
सुंदर पिचाई ने कहा कि IIT खड़गपुर भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम कर रहा है। गूगल इस साझेदारी के जरिए संस्थान के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद करना चाहता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सहयोग आने वाली पीढ़ी के छात्रों के लिए नए अवसर तैयार करेगा।
यह फंडिंग सिर्फ एक शिक्षण संस्थान को मिलने वाली आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि भारत में स्थानीय जरूरतों के मुताबिक AI रिसर्च और तकनीकी प्रतिभा विकसित करने की दिशा में एक अहम पहल है।
मिलन मोदी ने पब्लिसिस ग्रुप की जेनिथ में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें पेड डिजिटल मीडिया रणनीति, प्लानिंग और एग्जीक्यूशन में 11 साल का अनुभव है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मिलन मोदी (Milan Modi) ने पब्लिसिस ग्रुप (Publicis Groupe) की जेनिथ (Zenith) में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (Associate Vice President) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने नए पद की जानकारी साझा की।
इससे पहले मोदी पिवट रूट्स (PivotRoots) में सीनियर डायरेक्टर – पेड मीडिया (Senior Director – Paid Media) के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) में पांच साल से अधिक समय बिताया था।
अपने करियर के दौरान वह परफॉर्मिक्स.कॉनवोनिक्स (Performics.Convonix), फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics) और अन्य संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं।
मिलन मोदी को पेड डिजिटल मीडिया रणनीति, प्लानिंग, एग्जीक्यूशन और मीडिया बाइंग (Paid Digital Media Strategy, Planning, Execution and Buying) के क्षेत्र में 11 साल से अधिक का अनुभव है।