होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस कार्यक्रम में जुटेंगे विशेषज्ञ, मार्केटिंग टेक्नोलॉजी के हर पहलू पर होगी चर्चा
इस कार्यक्रम में जुटेंगे विशेषज्ञ, मार्केटिंग टेक्नोलॉजी के हर पहलू पर होगी चर्चा
बदलते दौर में आगे बने रहने के लिए मार्केटर्स को तमाम टेक्नोलॉजी के बारे में जानने-समझने और उसका इस्तेमाल करने की जरूरत है
पंकज शर्मा 6 years ago
‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में मार्केटिंग से जुड़े कार्यों और मैनेजमेंट को सुचारु रूप से चलाने के लिए मार्केटर्स द्वारा तमाम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में नई टेक्नोलॉजी के बारे में उन लोगों तक ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुंचाने के लिए ही MarTech India 2019 का आयोजन किया जा रहा है।
कान्फ्रेंस में मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट से जुड़े मुद्दों पर इन क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज अपने अनुभव शेयर करेंगे और विभिन्न सेशंस के द्वारा इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को मार्केटिंग टेक्नोलॉजी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत मार्केटिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े अहम पहलुओं जैसे- आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बिग डाटा, ऑगुमेंटेड टेक्नोलॉजी, वर्चुअल रियलिटी, मिक्स्ड रियलिटी, कंज्यूमर्स एक्पीरिएंस और परफॉर्मेंस मार्केटिंग आदि पर प्रकाश डाला जाएगा। डिजिटल मार्केटिंग की बदलती दुनिया में किस तरह की टेक्नोलॉजी, टूल्स और टेक्नीक आदि का इस्तेमाल कर मार्केटर्स आगे बने रह सकते हैं, इस बारे में भी एक्सपो में प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में Atul Jayawant, Group Executive President, Group IT & Group CIO, Aditya Birla Group; Erik M. Hartman, Principal Consultant, The Information Management Foundation, Netherland; Alexander Low, Digital Soothsayer, Digital Leadership Associates, UK; Alan Pelz-Sharpe, Founder, Deep Analysis, USA; Carlos Doughty, CEO/Chief Marketing Technologist/Founder, Martech Alliance, UK; Sumeet Singh, CMO, Info Edge India; and Apoorv Durga, Research Director and Analyst, Real Story Group, USA शामिल रहेंगे।
इस कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं-
टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा एक्सचेंज4मीडिया