होम / रेडियो / मार्केट को देखते हुए 93.5 RED FM ने लिया ये बड़ा फैसला

मार्केट को देखते हुए 93.5 RED FM ने लिया ये बड़ा फैसला

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दुनियाभर में घटनाओं को या तो स्थगित कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दुनियाभर के लिए सिरदर्द बने कोरोना वायरस ने अब तक अलग-अलग देशों में हजारों लोगों की जानें ले ली हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दुनियाभर में घटनाओं को या तो स्थगित कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। अधिकांश संगठनों ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा शुरू की है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरीय शहरों में तो सरकार ने कोरोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्कूल, कॉलेज, पब, मॉल और सिनेमाघरों को बंद कर दिया है।

ऐसे में मार्केट की स्थिति को देखते हुए, ‘93.5 रेड एफएम’ (93.5 RED FM) ने सभी तरह के एडिशनल कॉस्ट (अतिरिक्त खर्चें) पर कैंची चलाने का फैसला किया है। साथ ही कंपनी ने यह भी तय किया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर वर्तमान में जो हालात बन गए हैं उसे देखते हुए इस साल इंडस्ट्री अवॉर्ड्स में वह हिस्सा नहीं लेगा।

वैसे जो खबर सामने आयी है उसके मुताबिक RED FM का बिजनेस सामान्य है। माना जा रहा है कि कोविड-19 की वजह से पहला तिमाही काफी मुश्किलों भरा रहेगा। लिहाजा कंपनी ने सतर्कता बरतते हुए पहले से ही अपने खर्चों को कम करने का फैसला लिया है। कुछ समय के लिए, कंपनी ने अपनी सभी ऑन-ग्राउंड इवेंट्स को रोक दिया है। COVID-19 ने न केवल स्वास्थ्य को लेकर डर पैदा किया है बल्कि यह इंडस्ट्री को भी बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहा है।  

अपने इस फैसले को लेकर ‘रेड एफएम’ (RED FM) और ‘मैजिक एफएम’ (Magic FM) की डायरेक्टर और सीओओ निशा नारायणन ने कहा कि अर्थव्यवस्था की धीमी होती रफ्तार और कोविड-19 के प्रकोप से इंडस्ट्री में अनिश्चितता बनी हुई है। लिहाजा इस चुनौतीपूर्ण समय को देखते हुए, हम सभी के क्रांतिकारी कदम उठाना जरूरी है। RED FM को लेकर हमने इस साल के सभी इंडस्ट्री अवॉर्ड्स से दूर रहने का फैसला किया है, ताकि इन पैसों का उपयोग अधिक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ओर किया जा सके। वैसे अपने ऑन-एयर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिये हम लोगों को इस महामारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं और इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोग झूठी खबरें न फैलाएं। साथ ही इस बात को भी समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसे वक्त में आस-पास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना कितना जरूरी है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले महीनों में बिजनेस फिर से सामान्य हो जाएगा।


टैग्स 93.5 रेड एफएम
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

4 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago